logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले होशियार!कई फर्जी आईडी चिह्नित, जानिए एसपी ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले होशियार!कई फर्जी आईडी चिह्नित, जानिए एसपी ने क्या कहा?.

 
  • Admin
  • 08 Jun 2023
  • 938
image  

 

निज़ामुद्दीन शेख़:उधम सिंह नगर जिले (Udham Singh Nagar) के काशीपुर में सोशल मीडिया पर एक धार्मिक पोस्ट (religious post) डाले जाने के बाद से कुछ दिनों से माहौल गर्म है। पोस्ट को लेकर दो अलग-अलग समुदाय के कुछ लोग सोशल मीडिया पर ही आपस में भिड़ गए। ऐसे में शहर का माहौल खराब करने वाले असामाजिक और अराजक तत्वों के खिलाफ काशीपुर पुलिस ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। मामले में जिला एसपी ने शहर की फिजा खराब करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर गिरफ्तारी की बात कही है।

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि बीते दिनों एक स्थानीय युवक गगन काम्बोज ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट डाली थी। इसमें दुसरे समुदाय के लोगों द्वारा आपत्ति प्रकट किए जाने पर गगन के विरुद्ध कार्रवाही की गई। काउंसलिंग के बाद गगन ने उक्त पोस्ट पर खेद प्रकट करते हुए डिलीट कर दिया था। एसपी ने बताया कि पोस्ट डिलीट होने और खेद प्रकट करने के बाद भी दूसरे समुदाय के कुछ युवकों द्वारा फेसबुक और इस्टाग्राम पर अलग-अलग आईडी बनाकर आपत्तिजनक पोस्ट किए गए।

एसपी काशीपुर अभय सिंह ने बताया कि पोस्ट डालने वाले दूसरे समुदाय के लोगों को भी बुलाकर, नियमानुसार उनकी भी काउंसलिंग की गई। पुलिस ने पोस्ट डिलीट करवाकर उन्हें भविष्य में इस प्रकार के आपत्तिजनक पोस्ट न करने के संबंध में हिदायत दी। एसपी ने बताया कि इन सबके बाद भी दूसरे समुदाय के कुछ युवकों द्वारा अलग-अलग आईडी बनाकर फेसबुक, इंस्टाग्राम समेत वाट्सअप पर लगातार गाली गलौज की जा रही है।

एसपी के मुताबिक इस दौरान सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक चीजें प्रसारित कर कानून व्यवस्था खराब की जा रही है। जिस पर सभी युवकों के विरुद्ध कोतवाली काशीपुर में धारा 153ए/504/506 के तहत मुकदमा दर्ज कर साइबर सैल को सभी अभियुक्तों की आईपी एड्रेस उपलब्ध करने के लिए कहा गया है। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि शहर का माहौल बिगाड़ने वालों को कतई नहीं छोड़ा जायेगा। उन्होंने बताया कि ऐसे 12-13 लोगों को चिन्हित कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में नहीं थम रहे लव जिहाद के मामले, एक नजर में जानें प्रदेश का ताजा हाल
Next Post
उत्तराखंड में लू को लेकर येलो अलर्ट, चारधाम में बारिश के आसार
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.

    • 01 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस को बड़ी जीत, स्थानीय निकाय चुनाव में सिरौली कलां-किच्छा में जमाया कब्जा.

    • 08 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.