logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • आरबीआई के ऐलान से पहले जानिए क्या है रेपो रेट, क्या है आपकी ईएमआई से इसका कनेक्शन

आरबीआई के ऐलान से पहले जानिए क्या है रेपो रेट, क्या है आपकी ईएमआई से इसका कनेक्शन.

 
  • Admin
  • 08 Jun 2023
  • 794
image  

 

नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (Monetary Policy Committee) की बैठक आज खत्म हो रही है। इस वित्त वर्ष में एमपीसी की दूसरी बैठक में एक बार फिर रेपो रोट (Repo Rate) को लेकर ऐलान किया जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) रेपो रेट को लेकर ऐलान करेंगे। अधिकतर जानकारों का मानना है कि इस बार भी आरबीआई रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं कर सकता है हालांकि तस्वीर थोड़ी देर में साफ हो जाएगी। रेपो रेट के बढ़ते ही आपको लोन की ईएमआई बढ़ जाती है और घटते ही ब्याज दरों में कटौती होती है। पिछले एक साल में आरबीआई ने रेपो दरों में 2.50 फीसदी की बढ़ोतरी की है। आरबीआई के फैसले से पहले आपको रेपो रेट के बारे में जानना चाहिए। कैसे ये आपकी ईएमआई को प्रभावित करता है इसके बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए।

क्या है रेपो रेट

आरबीआई रेपो रेट वह दर होती है, जिसपर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया कमर्शियल बैकों को लोन देता है। जब आरबीआई का रेपो रेट बढ़ती है, तो बैकों को आरबीआई से महंगा लोन मिलता है। बैंक को महंगा लोन मिलेगा तो बैंक अपने ग्राहकों को भी महंगा लोन बांटेगी। यानी रेपो रेट बढ़ने का बोझ बैंक से होते हुए ग्राहकों तक पहुंच जाता है। बैंक की ब्याज दर बढ़ती है और होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन जो भी लोन आपने लिए उसकी ब्याज दरें बढ़ जाती है। आप आप सोच रहे होंगे कि जब लोगों पर इसका असर पड़ता है तो आरबीआई रेपो रेट बढ़ाता है क्यों है? दरअसल महंगाई पर काबू पाने के लिए बाजार में लिक्विडिटी घटाने के लिए आरबीईआई रेपो रेट में बढ़ोतरी करता है। रेपो रेट के बढ़ने से इकोनॉमी में मनी फ्लो कम हो जाता है। मनी फ्लो कम होते ही डिमांड कम होने लगता है और महंगाई घटने लगती है।

क्या होता है रिवर्स रेपो रेट

रेपो रेट के बाद आपको रिवर्स रेपो रेट के बारे में भी जानकारी रखनी चाहिए। रिवर्स रेपो रेट वो ब्याज दर होती है, जिस पर आरबीआई कमर्शियल बैंकों से कर्ज लेता है। यानी जिस दर पर बैंकों के आरबीआई में जमा पैसे पर ब्याज मिलता है वो रिवर्स रेपो रेट है। रिवर्स रेपो रेट में बहुत कम बदलाव होता है। अभी भी यह 3.35 फीसदी है।

कैसे आपके लोन और EMI से जुड़ा है रेपो रेट

दरअसल जब रेपो रेट ज्यादा होता है तब बैंकों को आरबीआई से मिलने वाले कर्ज महंगा हो जाता है। जिसके बाद बैंक अपने बोझ को कम करने के लिए अपने ग्राहकों पर इस प्रेशर को डालते हैं और लोन की ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर देते हैं। ब्याज दर बढ़ते ही आपका होम लोन , कार लोन, पर्सनल लोन जैसे तमाम लोन महंगा हो जाता होता है। लोन की ब्याज दर बढ़ते ही आपके लोन की EMI बढ़ जाती है। पिछले 9 महीनों में आरबीआई ने रेपो रेट में 2.5 की बड़ोतरी कर दी है। जिसके चलते ईएमआई में बड़ी बढ़ोतरी हो गई है।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में लू को लेकर येलो अलर्ट, चारधाम में बारिश के आसार
Next Post
कब्रिस्तान की लाशों का गंदा पानी पीने को मजबूर यूक्रेन के लोग, नोवा कखोवका बांध टूटने से सबसे बड़ी मुसीबत
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026
  • image

    छोटू LPG सिलेंडर पर सरकार का बड़ा फैसला, सभी राज्यों में सप्लाई दोगुनी, किसे होगा फायदा?.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.