logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • कब्रिस्तान की लाशों का गंदा पानी पीने को मजबूर यूक्रेन के लोग, नोवा कखोवका बांध टूटने से सबसे बड़ी मुसीबत

कब्रिस्तान की लाशों का गंदा पानी पीने को मजबूर यूक्रेन के लोग, नोवा कखोवका बांध टूटने से सबसे बड़ी मुसीबत .

 
  • Admin
  • 08 Jun 2023
  • 1186
image  

 

कीव: मंगलवार तड़के ब्‍लास्‍ट में तबाह हुआ बांध नोवा कखोवका अब बड़ी त्रासदी में तब्‍दील हो गया है। यूक्रेन में लोगों के सामने पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है। हजारों लोगों को पाने का सामान्‍य पानी मुहैया नहीं हो पा रहा है। इसके बीच ही राहत और बचावकमिर्यों की तरफ से जो बताया गया है, वह दिल दहलाने वाला है। बचावकर्मियों का कहना है कि इस बात का डर है कि जो पानी पीने लायक था, वह भी अब कब्रिस्‍तान के शवों से प्रदूषित हो चुका है। ब्‍लास्‍ट की वजह से इस बांध के करीब स्थित 80 गांव पूरी तरह से बह गए हैं और कुछ इलाके पानी में डूब गए हैं। लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है।

पानी का बड़ा संकट
यूक्रेन के राष्‍ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्‍की ने इसे आतंकी कृत्‍य तक करार दिया है। नोवा कखोवका यूक्रेन का सबसे बड़ा बांध है। कखोवका बांध जो नीपर नदी पर बना है उसके टूटने से पानी का बड़ा संकट पैदा हो गया है। रूस और यूक्रेन दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। यूक्रेन नीपर नदी के पश्चिमी तट को नियंत्रित करता है और खेरसॉन शहर पर भी उसका नियंत्रण है। उसने रूस की सेनाओं पर इस बांध को उड़ाने का आरोप लगाया है। जबकि रूस का नदी के पूर्वी तट पर नियंत्रण है जो 300 किलोमीटर तक बहने के बाद काला सागर में मिल जाती है। रूस ने कीव की तरफ से जारी सैन्‍य हमलों को ब्‍लास्‍ट के लिए दोषी ठहराया है। बांध के नष्‍ट हो जाने के बाद खेरसॉन के कुछ हिस्सेपूरी तरह से पानी में डूब गए हैं।

पीने का पानी हुआ प्रदूषित
बाढ़ग्रस्त इलाके में बसे लोगों को अपने गांवों को छोड़कर भागना पड़ा। यूक्रेन के कुछ क्षेत्र अंधेरे में डूब गए हैं। आशंका जताई गई है कि पीने का पानी भी दूषित हो गया है। बाढ़ का पानी कब्रिस्तानों से होकर गुजर रहा है। इसलिए इस बात का डर है कि यह लाशों से प्रदूषित हो चुका है। बचावकर्ता ने बताया, 'हमारे लिए पीने का पानी नीपर नदी से आता है। लेकिन अब कब्रिस्तानों में पानी भर गया है, इसलिए यह पीने के लिए सुरक्षित नहीं है।' उन्‍होंने बताया कि पानी में तेल के अलावा पावर प्‍लांट के अवशेष और खदानें भी हैं। शहर में अब पानी तो बहुत है लेकिन पीने के लिए सुरक्षित पानी नहीं है।

दूषित पानी सबसे बड़ी चिंता
बचावकर्ता के मुताबिक ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग घरों और फ्लैट्स में फंसे हुए हैं। आशंका है कि वे कुछ ही घंटों में डूब सकते हैं। बचावकर्ताओं की मानें तो उनके पास करने के लिए कुछ भी नहीं है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की मानवीय सहायता एजेंसी ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में आपदा के और भी बदतर होने की संभावना है। यूएन के मुताबिक पीने के पानी तक पहुंच और दूषित पानी से जुड़े स्वास्थ्य जोखिम सबसे बड़ी चिंता है। अधिकारियों ने बताया कि नदी के दोनों किनारों के क्षेत्रों से करीब तीन हजार लोगों को निकाला गया है।

 

 
Share
Previous Post
आरबीआई के ऐलान से पहले जानिए क्या है रेपो रेट, क्या है आपकी ईएमआई से इसका कनेक्शन
Next Post
स्पर्म डोनेट करने, सिविलियन से शारीरिक संबध बनाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल का कोर्ट मार्शल, IMA में था तैनात
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.