logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • याद किए गए आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अब्बास तैयब, जानिए क्यों फूटा लोगों का गुस्सा

याद किए गए आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अब्बास तैयब, जानिए क्यों फूटा लोगों का गुस्सा.

 
  • Admin
  • 09 Jun 2023
  • 926
image  

 

मसूरी: देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अब्बास तैयब जी की पुण्यतिथि पर मसूरी में याद किया गया। उनकी कब्र पर जाकर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया गया। वहीं, अब्बास तैयब जी की पुण्यतिथि को सरकार और प्रशासन की ओर से भुला दिए जाने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। महात्मा गांधी की ओर से अब्बास तैयब जी को ग्रांड ओल्ड मैन ऑफ गुजरात की संज्ञा गई थी। मसूरी लक्ष्मीपुर कब्रिस्तान में मुस्लिम समुदाय के लोगों अब्बास तैयब जी की कब्र पर पहुचे और उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। अब्बास तैयब जी की कब्र को क्षतिग्रस्त हालत में देखकर नाराजगी व्यक्त की गई।

स्थानीय निवासी इसरार अहमद ने बताया कि आज अब्बास तैयब जी की पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि को लेकर न तो शासन, न ही प्रशासन की ओर से कोई कार्यक्रम आयोजित किया गया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि अब्बास जी ने स्वतंत्रता की लड़ाई में अपनी अहम योगदान दिया है। उन्होंने बताया कि गांधीजी के साथ रहते हुए अब्बास तैयब जी ने खादी का प्रचार प्रसार किया और अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज बुलंद की। आज अब्बास तैयब जी को याद करना भी मुनासिब नहीं समझा जा रहा है। सरकार की अनदेखी के कारण अब्बास तैयब जैसे महान स्वतंत्रा सेनानी के नामो-निशान को खत्म किया जा रहा है।

इसरार ने कहा कि अब्बास तैयब जी के नाम पर मसूरी पेट्रोल पंप से गांधी चौक तक का नाम रखा गया था। उस मार्ग का प्रचार- प्रसार ही नहीं किया गया। मसूरी में अब्बास तैयब जी के आवास पर सीपीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस चलाया जा रहा है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अब्बास तैयब के घर को हेरिटेज भवन घोषित किया जाए। वहां अब्बास तैयब के जीवन से जुड़ी चीजों और उनके इतिहास को प्रदर्शित किया जाए। म्यूजियम निर्माण की मांग की गई, ताकि आने वाली पीढ़ी को अब्बास जी के किए गए कार्यों के बारे में पता लग सके।

अब्बास तय्यब जी मशहुर तय्यब जी खानदान में 1 फरवरी 1854 को पैदा हुए थे। 9 जून 1936 को जस्टिस अब्बास तैय्यब जी का इंतकाल 82 साल की उम्र में मसूरी में हुआ था। महात्मा गांधी ने उनकी याद में एक लेख 'हरिजन' अखबार में लिखा था। इसमें अब्बास तैयब को उन्होंने 'ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ गुजरात' संज्ञा से संबोधित किया। अब्बास तैय्यब जी को उन्होंने मानवता का दुर्लभ खिदमतगार बताया। महात्मा गांधी ने लिखा कि अब्बास मियां मरे नही हैं, उनका शरीर कब्र में आराम फरमा रहा है। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणास्रोत है।

मसूरी में प्राइवेट बस के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे यात्री

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार बस हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार को एक प्राइवेट बस के ब्रेक फेल हो गए और उसकी चपेट में सामने से आ रही कार आ गई जिससे वह बूरी तरीके से क्षतिग्रसत हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। बस और कार की टक्‍कर के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस ने वाहनों को मुख्य सड़क से हटाकर मार्ग को सुचारू किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के माध्यम से मुख्य सड़क से हटाया गया। बस और बस चालक को अपने कब्जे में लिया गया और कार्रवाई की जा रही है। बस चालक ने बताया कि वह निरंकारी भवन में आयोजित समागम में यात्रियों को छोड़कर वापस मसूरी से देहरादून की ओर जा रहे थे कि अचानक गांधी चौक पर बस के ब्रेक फेल हो गए जिससे पूरा हादसा पेश आया है। उन्होंने कहा कि वह पहाडी दिशा में बस को टक्कर मारते पर वहां कई लोग पैदल आ रहे थे। इसलिए उन्‍होंने दूसरी ओर टक्‍कर मार दी। उन्होने कहा कि अगर वह ऐसा ना करते तो बहुत लोग बस की चपेट में आ जाते और बहुत बड़ी दुर्घटना हो जाती।

 

 
Share
Previous Post
स्पर्म डोनेट करने, सिविलियन से शारीरिक संबध बनाने पर लेफ्टिनेंट कर्नल का कोर्ट मार्शल, IMA में था तैनात
Next Post
उत्तरकाशी के पुरोला में सांप्रदायिक तनाव बरकरार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी छोड़ा कस्बा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    कौन हैं खजानदास, उत्तराखंड में भाजपा का बड़ा दलित चेहरा, धामी सरकार में बनाए गए मंत्री.

    • 21 Mar 2026
  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.