logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 19 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • उत्तरकाशी के पुरोला में सांप्रदायिक तनाव बरकरार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी छोड़ा कस्बा

उत्तरकाशी के पुरोला में सांप्रदायिक तनाव बरकरार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी छोड़ा कस्बा.

 
  • Admin
  • 09 Jun 2023
  • 959
image  

 

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के पुरोला इलाके में अल्पसंख्यक समुदाय के व्यापारियों का शहर छोड़ना जारी है। नाबालिग लड़की के अपहरण की कोशिश के बाद उपजे सांप्रदायिक तनाव की वजह से खास समुदाय के कई व्यापारियों ने शहर छोड़ दिया। इसमें भरतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी शामिल हैं। तकरीबन 25 साल से कस्बे में रह रहे भाजपा पदाधिकारी मोहम्मद जाहिद ने बुधवार की रात अपनी कपड़े की दुकान खाली कर परिवार और सामान के साथ पुरोला छोड़ दिया।

इसी व्यवसाय से जुड़े एक अन्य दुकानदार तीन दिन पहले शहर छोड़कर चले गए थे। ये दोनों उन कई अन्य कारोबारी लोगों में शामिल हैं, जो कथित तौर पर 29 मई के बाद से शहर छोड़कर चले गए। बीजेपी के ऐक्टिव मेंबर जाहिद तीन साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें 3 फरवरी 2023 को पार्टी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उत्तरकाशी जिला इकाई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।

पुरोला के रहने वाले एक अन्य दुकानदार ने गुरुवार को बताया कि पार्टी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने से पहले, वह कई अन्य पदों पर रहे थे। यह दुर्भाग्य ही है कि उनकी पार्टी भी उनका समर्थन नहीं कर पाई और उन्हें आधी रात में शहर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर सत्ताधारी पार्टी के किसी व्यक्ति का ऐसा हश्र होता है तो हम जैसे आम लोगों का क्या होगा? उन्होंने यह भी बताया कि उनके समुदाय के कम से कम दो और दुकानदार भाजपा की अल्पसंख्यक इकाई के सदस्य हैं।

खबर की पुष्टि करते हुए भाजपा की अल्पसंख्यक इकाई के प्रदेश अध्यक्ष इंजार हुसैन ने बताया कि उत्तरकाशी जिले में हमारी इकाई के अध्यक्ष के रूप में जाहिद ने मुझे एक हफ्ते पहले फोन किया था। मैंने उन्हें हमारी पार्टी कार्यसमिति की बैठक में आने और वरिष्ठ नेताओं के साथ मामले पर चर्चा करने के लिए कहा लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आ सके। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हमारी सरकार सद्भावना बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि मुसलमानों की 30 से ज्यादा दुकानें पिछले महीने से बंद हैं। बीते दिनों उनकी बंद दुकानों पर पोस्टर लगे मिले थे, जिस पर उन्हें महापंचायत से पहले अपनी दुकान और शहर छोड़ने के लिए कहा गया था, वरना परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी। इसे लेकर स्थानीय प्रशासन ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गुरुवार को सभी पक्षों के साथ शांति बैठक की। सर्किल अधिकारी, बरकोट, सुरेंद्र भंडारी, ने कहा कि हम शांतिपूर्ण समाधान खोजने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के सदस्यों को सुरक्षा का आश्वासन दिया है ताकि वे अपनी दुकानें फिर से खोल सकें।

 

 
Share
Previous Post
याद किए गए आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले अब्बास तैयब, जानिए क्यों फूटा लोगों का गुस्सा
Next Post
अब उत्तराखंड में अतिक्रमण कर रहा चीन? मल्लिकार्जुन खड़गे के इस ट्वीट का मतलब समझिए
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    शिवालिक की घाटियों में पहली बार मिले ताजे पानी की मछलियों के जीवाश्म, 45 लाख साल पुराने होने का दावा.

    • 07 Apr 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026
  • image

    नकली हॉलमार्क लगा बदल देते थे स्‍वर्ण आभूषण, चमोली में ठग गिरोह का पर्दाफाश, ढाई लाख की लेजर मशीन मिली.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.