logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • अब उत्तराखंड में अतिक्रमण कर रहा चीन? मल्लिकार्जुन खड़गे के इस ट्वीट का मतलब समझिए

अब उत्तराखंड में अतिक्रमण कर रहा चीन? मल्लिकार्जुन खड़गे के इस ट्वीट का मतलब समझिए.

 
  • Admin
  • 09 Jun 2023
  • 854
image  

 

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट चीन द्वारा निर्माण कार्य किए जाने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि चीन का मुकाबला एकजुट होकर रणनीतिक तौर पर किया जाना चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड में एलएसी से लगे इलाकों में चीन द्वारा कथित तौर पर निर्माण कार्य किए जाने की उपग्रह से ली गई कुछ तस्वीरें ट्विटर पर साझा कीं और आरोप लगाया कि 'प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीन को क्लीन चिट दिए जाने के कारण देश को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है।'

हमारी भूभागीय अखंडता पर अतिक्रमण

उन्होंने ट्वीट किया, अब उत्तराखंड में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीन के निर्माण कार्य करने से हमारी भूभागीय अखंडता पर अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चीन को क्लीनचिट दिए जाने की देश भारी कीमत चुका रहा है। चीन का मुकाबला मिलकर रणनीतिक रूप से करना चाहिए, न कि शेखी बघार कर। उल्लेखनीय है कि भारत ने पूर्वी लद्दाख में सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं होने तक चीन के साथ संबंधों के सामान्य होने की बात को निराधार करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति होने पर ही बीजिंग के साथ संबंधों में प्रगति हो सकती है।

जयशंकर ने बताया था सैनिकों की तैनाती को मुख्य समस्या

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दोनों देशों के बीच संबंधों में सैनिकों की 'अग्रिम मोर्चे' पर तैनाती को मुख्य समस्या करार दिया। केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर जयशंकर ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं से कहा था, '' भारत भी चीन के साथ संबंधों को बेहतर बनाना चाहता है लेकिन यह केवल तभी संभव है जब सीमावर्ती क्षेत्रों में अमन और शांति हो।''

 

 
Share
Previous Post
उत्तरकाशी के पुरोला में सांप्रदायिक तनाव बरकरार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने भी छोड़ा कस्बा
Next Post
अंडे के अंदर से निकला प्लास्टिक, शुरू हुई मामले की जांच... ऐसे हो सकती है नकली अंडे की पहचान
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.