logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Friday, 6 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • अंडे के अंदर से निकला प्लास्टिक, शुरू हुई मामले की जांच... ऐसे हो सकती है नकली अंडे की पहचान

अंडे के अंदर से निकला प्लास्टिक, शुरू हुई मामले की जांच... ऐसे हो सकती है नकली अंडे की पहचान.

 
  • Admin
  • 09 Jun 2023
  • 1081
image  

 

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अंडे के भीतर से प्लास्टिक मिलने का मामला गरमा गया है। इस मामले ने अंडा प्रेमियों की परेशानी बढ़ा दी है। अंडे के भीतर से प्लास्टिक मिलने का खुलासा एक व्यक्ति ने किया। गाजियबाद में प्लास्टिक और केमिकल के प्रयोग से नकली अंडा बनाने का कारोबार चलने की खबरें पहले भी आती रही हैं। हालांकि, ताजा मामला हैरान करने वाला है। कुत्ते के लिए अंडा लाने वाले व्यक्ति ने इसमें प्लास्टिक होने का खुलासा किया है। इस मामले के बाद अब प्रशासनिक स्तर पर जांच तेज किए जाने की बात कही गई है।

गाजियाबाद के मोदीनगर में अंडे की जर्दी में प्लास्टिक मिलने का मामला सामने आया है। एसडीएम संतोष कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। पतला निवासी अशोक अपने पालतू कुत्ते को अंडे खिलाते हैं। मोदीनगर के सौंदा रोड स्थित थोक अंडा विक्रेता से मंगलवार को वे अंडे लेकर आए थे। कुत्ते ने अंडा नहीं खाया तो पशु चिकित्सक को बुलाया। जांच में डॉक्टर ने अंडे में प्लास्टिक बताया। इसका विडियो भी वायरल हो रहा है। अब प्रशासनिक स्तर पर इसकी जांच शुरू कराई जा रही है।

सेहत के लिए नुकसानदेह, नकली अंडे की ऐसे करें पहचान

नकली अंडा सेहत के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। देखने में यह बिल्कुल असली अंडा की तरह होता है। लेकिन, इसकी पहचान आसानी से की जा सकती है। असली अंडा भारी होता है। अगर इसे पानी में डालेंगे तो यह नीचे चला जाता है। नकली अंडा में प्लास्टिक, सिंथेटिक होने के कारण यह हल्का होता है। पानी में डालने पर तैरने लगता है। इस तकनीक से आप आसानी से असली और नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं। इसके अलावा आप नकली अंडा को जलाकर भी टेस्ट कर सकते हैं।

असली अंडा जलने में काफी दिक्कत होती है। वहीं, नकली अंडे को जलाने पर इसमें प्लास्टिक होने के कारण तुरंत आग लगती है। प्लास्टिक का स्मेल भी आने लगता है। नकली अंडे के पास मक्खियों के न होने का भी दावा किया जाता है। साथ ही, यह हार्ड होती है। इसे फोड़ने में काफी जोर लगाना पड़ता है। असली अंडे काफी सॉफ्ट होते हैं।

 

 
Share
Previous Post
अब उत्तराखंड में अतिक्रमण कर रहा चीन? मल्लिकार्जुन खड़गे के इस ट्वीट का मतलब समझिए
Next Post
मप्र में आयोग ने चुनाव की तैयारियां तेज की,मतदान के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं ठीक
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    'इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है पर उनकी आस्था को क्यों रोक रहे', सारा अली खान के बचाव में उतरे हरीश रावत.

    • 30 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.