logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में लैंड जिहाद के बाद अब लव जिहाद पर सख्त कार्रवाई, जानिए सीएम धामी ने अधिकारियों को क्या आदेश दिए

उत्तराखंड में लैंड जिहाद के बाद अब लव जिहाद पर सख्त कार्रवाई, जानिए सीएम धामी ने अधिकारियों को क्या आदेश दिए.

 
  • Admin
  • 10 Jun 2023
  • 944
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड में लैंड जिहाद के बाद मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अब लव जिहाद के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। शुक्रवार को धामी ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें लव जिहाद के मामलों में सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। धामी ने कि उत्तराखंड में विभिन्न धर्मों के लोग शांतिपूर्वक रहते हैं, लेकिन लव जिहाद जैसी चीजों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह के अपराध एक साजिश के तहत किए जा रहे हैं, लेकिन अब लोग इसके खिलाफ खुलकर सामने आ रहे हैं। उन्‍होंने कहा कि राज्य के विभिन्न हिस्सों से हाल में सामने आईं लव जिहाद की घटनाओं के संबंध में उठाए गए कदमों की जानकारी लेने के लिए यहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की गई।

गौरतलब है कि पिछले कुछ हफ्तों में उत्तरकाशी, चमोली और हरिद्वार जिलों से मुस्लिम युवकों की तरफ से कथित तौर पर नाबालिग हिंदू लड़कियों के अपहरण के प्रयास की लगभग आधा दर्जन घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं युवकों ने हिंदू लड़कियों से दोस्ती करने के लिए अपनी धार्मिक पहचान छिपाई थी। धामी ने कहा कि लव जिहाद के खिलाफ खुलकर सामने आने वाले लोगों की संख्या, इस प्रकार के अपराधों के बारे में बढ़ती जागरूकता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री ने कहा, लव जिहाद के बारे में जागरूकता बढ़ रही है। यही कारण है कि पिछले दो-तीन महीनों में इस तरह की घटनाएं अधिक सामने आई हैं। सशक्त धर्मांतरण-रोधी कानून भी इसका एक अहम कारण है। उन्होंने कहा, पुलिस को लव जिहाद के मामलों में दोषियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें समय-समय पर सत्यापन अभियान चलाने के लिए भी कहा गया है, ताकि बाहर से आने वाले और यहां के निवासियों के बारे में अद्यतन जानकारी का पता लगाया जा सके। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव राधा रतूड़ी मौजूद थे।

दो महीने में आए दो दर्जन से ज्‍यादा मामले

गौरतलब है कि 26 मई को उत्तरकाशी के पुरोला में एक मुस्लिम सहित दो लोगों ने कथित तौर पर एक हिंदू लड़की का अपहरण करने की कोशिश की। इस घटना के बाद शहर और आस-पास के इलाकों के लोगों में रोष व्याप्त हो गया और दक्षिणपंथी संगठनों के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन भी हुआ। पिछले एक-दो महीनों में उत्तराखंड में एक दर्जन से ज्यादा लव जिहाद के मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें हरिद्वार हल्द्वानी गोचर और उत्तरकाशी जैसे मामलों में गिरफ्तारी भी कर ली गई है। मामलों में विशेष समुदाय के लोग हिंदू धर्म की लड़कियों को बहला-फुसलाकर प्रेम जाल में फसा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर नाबालिग लड़कियां हैं।

लैंड जिहाद के खिलाफ चला था अभियान

आपको बता दें कि इससे पहले धामी सरकार ने लैंड जिहाद के खिलाफ अभियान चलाया था। देव भूमि उत्तराखंड में अब तक 455 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर करा लिया गया है। धार्मिक अतिक्रमण हटाने के तहत अब तक 416 मजारों को तोड़ दिया गया है, जबकि 42 मंदिरों को ध्वस्त किया गया है। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सख्ती के बाद से प्रदेशभर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। इसमें भी वन विभाग की भूमि पर बनीं मजारों को हटाने के लिए विभाग पूरी सक्रियता के साथ काम कर रहा है। वन विभाग की कार्रवाई के चलते कार्बेट टाइगर रिजर्व अतिक्रमण से मुक्त किया जा चुका है।

 

 
Share
Previous Post
सावधान! फिर निकले आदमखोर बाघ... बुजुर्ग पर घात लगाकर किया हमला, बाल-बाल बची जान
Next Post
सेना को मिले 331 युवा सैन्य अधिकारी, मित्र देशों के 42 कैडेट भी आईएमए से पास आउट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.