logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • सुहाग रात से जुड़ी भ्रांतियां, जिनके बारे में लड़के-लड़की को जरूर पता होना चाहिए

सुहाग रात से जुड़ी भ्रांतियां, जिनके बारे में लड़के-लड़की को जरूर पता होना चाहिए.

 
  • Ayesha
  • 11 Jun 2023
  • 1898
image  

 

शादी को नई जिंदगी की शुरुआत कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि जब लड़का और लड़की पति-पत्नी बनकर शादीशुदा जीवन में पहला कदम रखते हैं, तो वो उनके लिए हर तरह से नया अनुभव होता है। चाहे दो लोगों के बीच आपसी समझ बैठाते हुए रिश्ते की नींव बनाने की शुरुआत हो या फिर कंधों पर आईं जिम्मेदारियों को पूरा करने की अपेक्षाओं का भार, शादीशुदा जोड़े के लिए पहले जैसा कुछ भी नहीं रह जाता है। इस नई शुरुआत से जुड़े सबसे बड़े पलों में से एक सुहाग रात है, जिसे लेकर न जाने कितनी तरह की सोच और गलतफहमियां हैं, जो जोड़े के मन में पहले ही डर पैदा कर देती हैं।

जो कहा और दिखाया वो सच हो जरूरी नहीं

फर्स्ट नाइट को लेकर जोड़े को शादी से पहले ही कई चीजें सिखाने की कोशिश की जाती है, जो ज्यादातर पुरानी सोच वाली होती हैं। वहीं फिल्मों और सीरियल में भी इसे हमेशा एक टिपिकल रोमांटिक तरीके से दिखाया जाता है। हालांकि, जो भी कहा और दिखाया जाता है, वो सबके लिए सच साबित हो, ऐसा जरूरी नहीं।

सुहाग रात का मतलब सिर्फ इंटिमेसी नहीं

सुहाग रात का मतलब सिर्फ इंटिमेसी नहीं होता है। अगर इसे अलग नजरिए से देखा जाए, तो शादी की भागदौड़ के बाद ये वो पहला पल होता है, जब न्यूली मैरिड कपल एक-दूसरे के साथ समय बिता पाता है। ये वो पल होता है, जब लड़का-लड़की पहली बार पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हैं, जो फिजिकल इंटिमेसी से ज्यादा अहम और प्यारा होता है।

जोर का स्कोप नहीं

ज्यादातर लड़कों और लड़कियों को सुहाग रात का मतलब एक ही रूप में समझाया जाता है, जिससे कई बार दोनों में से कोई एक पक्ष जोर या जबरदस्ती अपनाने में पीछे नहीं रहता।

वो इस गलतफहमी में रहते हैं कि फर्स्ट नाइट पर ऐसा किया जाना गलत नहीं। इससे होता ये है कि खूबसूरत लम्हा बेहद असहज और मन में डर पैदा करने वाला पल बन जाता है। आगे चलकर इस तरह के रिश्तों में परेशानी आती ही है, जो खासतौर पर इंटिमेसी से जुड़ी होती है।

दबाव डालना पड़ता है?

अगर आप एक-दूसरे के साथ सहज नहीं हैं, तो क्या हुआ, खुद पर थोड़ा दबाव डालना पड़ता है। ये बात बहुत बड़ी गलतफहमी है। जरूरी नहीं कि इस समय को वैसे ही बिताया जाए, जैसी सभी को अपेक्षा रहती है।

कई ऐसे जोड़े हैं, जो ये मानेंगे कि फर्स्ट नाइट पर उन्होंने सिर्फ ढेर सारी बातें की। इसने उन्हें एक-दूसरे को समझने में मदद करते हुए उस नींव को बनाने में मदद की, जिसने आगे चलकर कम्यूनिकेशन गैप की किसी भी तरह की गुंजाइश को खत्म कर दिया।

रोमांस रह जाएगा पीछे?

सच तो ये है कि फर्स्ट नाइट कैसी होगी, ये पूरी तरह से कपल पर निर्भर करता है। ये बहुत बड़ी गलतफहमी है कि इसे टिपिकल ओल्ड तरीके से पूरा नहीं किया जाए तो रिश्ते में रोमांस की शुरुआत नहीं होगी।

जोड़े को ये ध्यान रखना जरूरी है कि उनका ये फर्स्ट क्लोज मोमेंट सिर्फ और सिर्फ उनके लिए है। उन्हें किसी और से इसकी तुलना करने की जरूरत नहीं क्योंकि सबके लिए रोमांस की जर्नी अलग होती है।

 

 

 
Share
Previous Post
अरब सागर में दिखी भारतीय नौसेना की ताकत, 35 विमानों के युद्धाभ्यास ने उड़ाई दुश्मन की नींद
Next Post
लालू यादव के जन्मदिन पर उमड़ा परिवार, पत्नी-बेटियों संग दिखे, ललन सिंह भी बधाई देने पहुंचे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.