logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • धार्मिक स्थलों का हो सम्मान उत्तराखंड में मज़ारे तोड़े जाने पर मायावती का हमला... कांग्रेस पर भी निशाना

धार्मिक स्थलों का हो सम्मान उत्तराखंड में मज़ारे तोड़े जाने पर मायावती का हमला... कांग्रेस पर भी निशाना .

 
  • Admin
  • 13 Jun 2023
  • 781
image  

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस शासित राज्यों में दलितों पर अत्याचार के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया है। साथ ही, उत्तराखंड में मजारों पर हुई कार्रवाई के मामले में भी करारा वार किया है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी धर्मों का सम्मान करती है। उत्तराखंड में मजारों पर कार्रवाई पर मायावती ने कहा कि अचानक मजार तोड़ने का फैसला सही नहीं है। धार्मिक स्थलों को सही स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बीजेपी में सॉफ्ट हिंदुत्व की होड़ मची हुई है। मायावती के हिंदुत्व वाले बयान को काफी अलग नजरिए से देखा जा रहा है। वहीं, उत्तराखंड में मजार तोड़े जाने पर चल रही राजनीति पर भी ध्यान देने की जरूरत बसपा प्रमुख ने बताई है।

 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने स्पष्ट स्वर में कहा कि बसपा हर धर्म का सम्मान करती है। बसपा के शासन के दौरान सभी धर्म को बराबर स्थान दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया किया दलितों का हर स्तर पर शोषण हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा अन्य राज्यों में दलितों की बात करने वाली अपने शासन वाले प्रदेशों में दलित अत्याचार के मामलों को रोकने में विफल क्यों हो रही है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों में दलितों की स्थिति खराब है। दलितों का शोषण हो रहा है। उत्तराखंड में मजारों को तोड़ने के मसले पर मायावती ने कहा कि धार्मिक स्थलों का सम्मान होना चाहिए। मजारों को हटाने पर राजनीति हो रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।

मायावती ने हिंदुत्व की लड़ाई पर बोला हमला

मायावती ने कांग्रेस और भाजपा पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि अब दोनों में लड़ाई हिंदुत्व की चल रही है। दोनों पार्टियां यह साबित करने में जुटे हुए हैं कि कौन सबसे बड़ा भक्त है? सबसे अधिक पूजा-पाठ करने में माहिर है। उन्होंने कहा कि इससे साबित होता है कि दोनों पार्टियां हिंदू धर्म को छोड़कर बाकी सभी धर्मों की उपेक्षा कर रही हैं। इनका यह कार्य सभी धर्मों को समान रूप से देखने के खिलाफ है। बसपा सभी धर्मों को एक समान नजरिए से देखती है। सभी धर्मों का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि भारत में केवल हिंदू धर्म को मानने वाले लोग ही नहीं रहते हैं। मुस्लिम, सिख, ईसाई, पारसी, बौद्ध आदि धर्म के लोग भी निवास करते हैं।

बसपा प्रमुख ने कहा कि दोनों पार्टियों को हिंदू के साथ-साथ अन्य धर्म और उसके मानने वाले लोगों का सम्मान करना चाहिए। उनके हितों का ध्यान रखना चाहिए। यही उचित होगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी का मानना है कि देश के सभी धर्म के धार्मिक स्थलों और रिकॉर्ड का उचित तरीके से सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में धार्मिक स्थलों और रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ी है। यह उचित और न्यायसंगत नहीं है। इससे आपसी भाईचारा और सद्भाव पर असर पड़ा है।
 

लव जिहाद पर भी मायावती का बड़ा बयान

लव जिहाद के मसले पर मायावती का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में देश में लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन कराने को लेकर भी विवाद खड़ा हो रहा है। इनकी आड़ में देश में धार्मिक उन्माद पैदा क्या जा रहा है। यह उचित नहीं है। देश की जनता इससे जरूर सावधान रहेगी। यूपी में अपराधियों के आपसी तांडव पर भी मायावती ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इससे जनता में दहशत पैदा हुई है। इस ओर सरकार को ध्यान देने की जरूरत है। सरकार को बसपा की ओर से यह सलाह भी है।

 

 
Share
Previous Post
यूजीसी नेट जून 2023 एडमिट कार्ड कभी भी आ सकता है , जानिए कहां और कैसे डाउनलोड करें
Next Post
चंडीगढ़ में भूकंप के तेज झटके, 5.4 रिक्टर पैमाने पर कांपी धरती, दहशत में लोग
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    बद्रीनाथ धाम से लौट रहा हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास क्रैश, 6 लोग थे सवार, सीएम धामी ने जताया दुख.

    • 30 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.