logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • ये कैसा एग्जाम! आधी रात 1 बजे आया दोबारा CUET परीक्षा का ईमेल, सुबह छूट गया पेपर

ये कैसा एग्जाम! आधी रात 1 बजे आया दोबारा CUET परीक्षा का ईमेल, सुबह छूट गया पेपर.

 
  • Admin
  • 13 Jun 2023
  • 1086
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल और उत्तरकाशी के पहाड़ी जिलों में रहने वाले 180 से ज्यादा छात्रों को शनिवार रात करीब एक बजे नैशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से मेल आया। ईमेल के जरिए छात्रों को सूचना दी गई थी कि उन्हें एक सीयूईटी (CUET) के एक पेपर की पुनः परीक्षा अगली ही सुबह देनी है। ज्यादातर छात्रों का पेपर छूट गया क्योंकि इतनी शॉर्ट नोटिस पर घर से 100-100 किमी दूर परीक्षा केंद्र पर जाना छात्रों के लिए संभव नहीं हो पाया। हालांकि, एनटीए की ओर से कहा गया है कि इससे छात्रों के नतीजों पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

दरअसल, शनिवार की रात छात्रों को ईमेल आया, जिसमें कहा गया था, "आपकी परीक्षा जो 31 मई 2023 (शिफ्ट-2) में आयोजित की गई थी, उसे कल के लिए रीशेड्यूल किया गया है। कृपया अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in से डाउनलोड करें।" पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले आयुष चमोली के घर से परीक्षा का सेंटर लगभग 160 किमी दूर देहरादून में था। वह एग्जाम सेंटर तक जाने के लिए गाड़ी की व्यवस्था नहीं कर पाए। उन्होंने बताया कि उनकी बीएससी (गणित) की परीक्षा 31 मई को आयोजित की गई थी। पहले वाले में कुछ समस्या थी, इसलिए इसी पेपर को रविवार के लिए रीशेड्यूल किया गया था।

आयुष ने कहा कि मुझे रविवार को सुबह 6 बजे एक दोस्त ने ईमेल के बारे में बताया। केंद्र पर रिपोर्ट करने का समय 11.15 बजे था। गांव से पहली बस सुबह 7 बजे निकलती है और दोपहर 2 बजे तक देहरादून पहुंचती है। उन्होंने कहा कि इस वजह से मैं एक इंपॉर्टेंट पेपर देने से चूक गया। एक अन्य छात्र ने कहा कि पेपर की सूचना मिलने और केंद्र तक पहुंचने के लिए हमारे पास शायद ही कोई रास्ता था। मैदानी इलाकों की तरह पहाड़ों पर यात्रा करना आसान नहीं है। हम में से कई लोगों ने अपनी परीक्षा छोड़ दी क्योंकि हम सभी ने परीक्षा के दिन सुबह ईमेल देखा था।

पेपर छूटने के बाद चिंतित छात्रों ने एनटीए को पत्र लिखकर मदद मांगी है। आयुष ने सोमवार को कहा कि हमने एनटीए को अपनी समस्या के बारे में बताया है। उम्मीद है कि हमें जल्द ही कोई समाधान मिलेगा। वहीं, NTA का कहना है कि कैंडिडेट्स ने मई में एग्जाम दिया था, लेकिन उनमें से कई छात्रों ने दावा किया था कि गणित के पेपर की बजाय उनकी स्क्रीन पर किसी और विषय का पेपर अपलोड हो गया था। इसलिए उन्हें पेपर देने का एक और मौका दिया गया।

देर रात प्रवेश पत्र का मेल करने के सवाल पर एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इससे परिणाम प्रभावित नहीं होंगे क्योंकि वे छात्र पहले ही परीक्षा में शामिल हो चुके हैं। छात्रों को एहतियाती तौर पर फिर से परीक्षा देने के लिए कहा गया था। एनटीए ने कहा कि छात्रों के प्रवेश पत्र जल्दी-जल्दी में जारी किए गए थे लेकिन उनके एग्जाम सेंटर्स में बदलाव नहीं किा गया था।

 

 
Share
Previous Post
हिन्दुस्तान हिन्दू राष्ट्र है, यहाँ एक भी व्यक्ति हो तो भी हिन्दू राष्ट्र है... मोहन भागवत ने उत्तराखंड में कहा
Next Post
तेज धूप, बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    SP और SSP में अंतर क्या है? जानिए दोनों में कौन होता है सबसे बड़ा पुलिस अधिकारी.

    • 31 Mar 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.