logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 5 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • पीएम मोदी के सम्‍मान में 21 जून को बाइडन फैमिली होस्‍ट करेगी डिनर, अगले दिन व्‍हाइट हाउस में स्‍वागत

पीएम मोदी के सम्‍मान में 21 जून को बाइडन फैमिली होस्‍ट करेगी डिनर, अगले दिन व्‍हाइट हाउस में स्‍वागत.

 
  • Richa Bajpai
  • 13 Jun 2023
  • 836
image  

 

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए 21 जून को एक आत्मीय रात्रिभोज की मेजबानी करेगा। इसके एक दिन बाद अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय-व्हाइट हाउस में राजकीय रात्रिभोज का आयोजन किया जाएगा। अमेरिका के एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जो बाइडन और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडन ने मोदी को एक आधिकारिक राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। इस हाई-प्रोफाइल यात्रा संबंधी योजना से अवगत एक अधिकारी ने बताया कि इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान 22 जून को साउथ लॉन्स में एक प्रभावशाली स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा और बाद में रात को यहीं पर राजकीय रात्रिभोज का आयोजन होगा, जिसमें मनोरंजन का विशेष प्रबंध होगा।

लॉन में होगा स्‍वागत समारोह
अधिकारी ने कहा, ‘‘व्हाइट हाउस के लॉन में बहुत महत्वपूर्ण स्वागत समारोह होगा। मुझे उम्मीद है कि एक रात पहले, प्रधानमंत्री मोदी, राष्ट्रपति बाइडन एवं बाइडन परिवार को एक साथ बैठकर कुछ देर आत्मीयता के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।’’ अभी यह नहीं बताया गया है कि इस रात्रिभोज का आयोजन कहां किया जाएगा।

अमेरिका पहुंचने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेंगे और इसके बाद वह वाशिंगटन डीसी पहुंचेंगे। मोदी की यात्रा के दौरान 22 जून का दिन व्यस्त रहेगा और दिन के आखिर में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए व्हाइट हाउस के साउथ लॉन्स में तंबू लगाए जाने की संभावना है, ताकि इस अवसर पर बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथियों के लिए स्थान उपलब्ध कराया जा सके।

अतिथियों की सूची आम तौर पर राजकीय भोज की शाम को जारी की जाती है। अनुमान है कि इस राजकीय भोज में उन लोगों को आमंत्रित किया गया है, जो अमेरिका और भारत के बीच संबंधों के हितधारक हैं। अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राजकीय रात्रिभोज के दौरान भारत और अमेरिका के बीच संबंधों का जश्न मनाया जाएगा और इसमें भारत एवं अमेरिका भर से सहयोगी शामिल होंगे। यह बहुत लोकप्रिय आयोजन होगा। बमुश्किल ही कोई दिन जाता है, जब हमें राजकीय रात्रिभोज की आखिरी टिकटें खरीदने के लिए लोगों का अनुरोध नहीं मिलता हो। मुझे लगता है कि यह शानदार आयोजन रहेगा।’’

अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर अधिकारी ने बताया कि 23 जून को अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन प्रधानमंत्री मोदी के लिए विदेश मंत्रालय के ‘फॉगी बॉटम’ स्थित मुख्यालय में मध्याह्न भोजन की मेजबानी करेंगे। अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

120 से ज्‍यादा होंगे मेहमान
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने एक अत्यंत ठोस कार्यक्रम बनाने को कहा है और हमने यही किया है। हमने उनके लिए अधिक से अधिक कार्यक्रमों की योजना बनाई है जो कई मायनों में स्पष्ट करता है कि हम अमेरिका-भारत संबंधों को इतना महत्वपूर्ण क्यों समझते हैं।’’ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि व्हाइट हाउस रात्रिभोज और अन्य गतिविधियों के बारे में आगामी दिनों में जानकारी जारी करेगा। अधिकारी ने कहा, ‘‘लेकिन मैं आपको बताता हूं कि यह बहुत खास होगा। यह दोनों नेताओं के बीच निकट साझेदारी को दिखाने का एक उचित तरीका होगा।’’ राजकीय रात्रिभोज के लिए आमंत्रित अतिथियों की संख्या को गोपनीय रखा गया है, लेकिन अधिकारी ने पुष्टि की कि अतिथियों की संख्या 120 से कहीं अधिक होगी।

स्‍टेट डाइनिंग रूम में मेजबानी
व्हाइट हाउस में राजकीय भोज के लिए पारंपरिक स्थल ‘स्टेट डाइनिंग रूम’ में 120 लोगों की क्षमता है। इस बीच, मोदी की यात्रा को लेकर भारतीय-अमेरिकी काफी उत्साहित हैं। यात्रा से संबंधित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए देश भर से सैकड़ों लोग अगले सप्ताह वाशिंगटन डीसी आने की तैयारी कर रहे हैं। इसके कारण होटल के कमरों और विमान की टिकट की कीमतें अचानक बढ़ गई हैं। हालांकि यहां आने वाले लोगों की सटीक संख्या कोई नहीं जानता, लेकिन हजारों भारतीय-अमेरिकी 22 जून की सुबह व्हाइट हाउस में ऐतिहासिक स्वागत समारोह का हिस्सा बनने की योजना बना रहे हैं।

भारतीय अमेरिकी समुदाय का भी डिनर
‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स’ जैसे कई सामुदायिक संगठनों ने विशेष बस सेवाओं का आयोजन किया है जो न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी क्षेत्रों से समुदाय के सदस्यों को लाएगी। न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी के कई शहरों से बसें 22 जून की सुबह जल्दी रवाना होंगी ताकि वे स्वागत समारोह के लिए समय पर, सुबह व्हाइट हाउस पहुंच सकें। सैकड़ों भारतीय-अमेरिकियों ने 21 जून को मोदी का स्वागत करने के लिए व्हाइट हाउस के सामने लाफायेट स्क्वायर पार्क में एकत्र होने की योजना बनाई है। भारतीय-अमेरिकी समुदाय 23 जून को रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में प्रधानमंत्री के लिए रात्रिभोज का आयोजन करेगा।

 

 
Share
Previous Post
तेज धूप, बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Next Post
केदारनाथ पैदल मार्ग पर खच्‍चर वालों ने महिला समेत कई श्रद्धालुओं को जमकर पीट दिया, जानिए पूरा मामला
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.