logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.
  • Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.
  • देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.
  • 'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.
 
  • Home
  • मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा चार दिन का मासूम, खौफनाक नजारा देख हैरान रह गए पुलिसकर्मी भी

मां-बाप की सड़ती लाशों के बीच जिंदा चार दिन का मासूम, खौफनाक नजारा देख हैरान रह गए पुलिसकर्मी भी.

 
  • Admin
  • 14 Jun 2023
  • 942
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से रोंगटे खड़े कर देने वाली एक घटना सामने आई है। माता-पिता की सड़ती लाशों के बीच एक चार-पांच दिन के मासूम की बरामदगी हुई है। दरअसल, बच्चे के माता-पिता की मौत करीब तीन दिन पहले हो गई थी। पड़ोसियों ने जब घर से बदबू महसूस किया तो पुलिस को सूचना दी। क्लेमेंट थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुंची। घर के दरवाजे को किसी प्रकार खोलकर पुलिस भीतर घुसी तो मंजर देखकर हैरान रह गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। बच्चे को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। दावा किया जा रहा है कि युवक ने उधार नहीं चुकाने के कारण पत्नी के साथ सुसाइड कर लिया। इसकी जानकारी किसी को नहीं होने के कारण उनका बच्चा वहां पर पड़ा रहा।

क्या है पूरा मामला?

देहरादून के क्लेमेट थाना क्षेत्र में टर्नर रोड पर एक घर में शव होने की सूचना पुलिस को मिली। 13 जून को मिली सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम सी-13 नंबर मकान में पहुंची। कमरे का दरवाजा भीतर से बंद था। कुंडी लगी हुई थी। दरवाजे की जाली काटकर पुलिस कमरे के भीतर दाखिल हुई। वहां जो देखा वह हैरान करने वाला था। महिला और पुरुष की लाश फर्श पर पड़ी हुई थी। दोनों के शव फूल चुके थे। शव सड़ने लगी थी। कमरे में काफी खून जमा था। घर की जांच के दौरान पुलिस को कमरे में 4 से 5 दिन का एक बच्चा मिला। बच्चा जीवित था।

पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस बुलाई। नवजात को दून हॉस्पिटल को भेजा गया। पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई पुलिस का दावा है कि दोनों समूह के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। कमरे में बिखरा हुआ खून उनके मुंह से निकला था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

शादी के साल भर बादल मौत

दंपती की मौत के मामले में पुलिस की ओर से जानकारी सामने आई है। पुलिस ने बताया कि शव सहारनपुर के नागल थाना क्षेत्र के चहलोली इलाके के काशिफ पुत्र मोहतशिम और उसकी पत्नी अनम का था। 25 वर्षीय काशिफ ने 22 वर्षीय अनम से एक साल पहले शादी की थी। चार माह पहले दोनों यहां किराए के मकान में रहने आए थे। मकान मालिक का नाम सोहेल है। वह उत्तरकाशी के जोशियाडा का रहने वाला है।

पुलिस ने मामले की सूचना काशिफ के परिजनों को दी। इसके बाद उसकी दो शादियों का खुलासा हुआ। काशिफ की शादी पहले ही हो चुकी थी। पहली पत्नी से उसे 5 साल की बच्ची है। एक साल पहले उसने अनम से दूसरी शादी की। अनम पिछले दिनों मां बनी थी।

पहली पत्नी का बड़ा दावा

काशिफ की पहली पत्नी नुसरत ने पति को लेकर बड़ा दावा किया। उसने कहा कि दो-तीन दिनों से वह उसका फोन नहीं उठा रहा था। काशिफ से नुसरत की आखिरी बातचीत 10 जून को रात में हुई थी। काशिफ ने कहा कि 11 जून को वह गांव आएगा। वहां उसे किसी को 5 लाख रुपए लौटाने थे, जो उसने उधार लिया था। नुसरत ने कहा कि 10 जून की रात के बाद काशिफ का फोन लग रहा था, लेकिन वह उठा नहीं रहे थे। इसके बाद फोन बंद हो गया। परेशान नुसरत जब देहरादून पहुंची तो वहां घर बंद मिला।

नुसरत ने इसके बाद उसने सास-ससुर और देवर को पूरे मामले के बारे में सूचना दी। पुलिस ने इस मामले में कहा कि पहली नजर में केस सुसाइड का लग रहा है। जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने दीजिए, घटना के कारणों का खुलासा होगा। परिवार से पूछताछ हुई है। इस मामले में आगे की कार्रवाई चल रही है।

 

 
Share
Previous Post
कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं... पुरोला में महापंचायत की अनुमति को डीजीपी ने खारिज की
Next Post
मंच के पीछे 2000 फीट एलईडी, नए कलाकार... इस बार फिल्मी सितारों वाली रामलीला होगी ज्यादा हाईटेक
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक मेरठ से मेट्रो, CM धामी ने केंद्र के सामने रखा प्रस्ताव, प्रोजेक्ट को मंजूरी जल्द.

    • 07 Apr 2026

Recent News

  • image

    उर्मिला सनावर के खिलाफ देहरादून में केस दर्ज, अंकिता भंडारी केस में VIP वाले दावे से मचाई थी सनसनी.

    • 13 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेस का शुभारंभ कल, पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले डायवर्जन लागू, डिटेल जानिए.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.