logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • बिस्तर पर पति और दूसरी पत्नी की लाश, बीच में जिंदा था 5 दिन का बच्चा, मर्डर मिस्ट्री कर देगी हैरान

बिस्तर पर पति और दूसरी पत्नी की लाश, बीच में जिंदा था 5 दिन का बच्चा, मर्डर मिस्ट्री कर देगी हैरान.

 
  • Richa Bajpai
  • 16 Jun 2023
  • 867
image  

 

देहरादून: उत्‍तराखंड की राजधानी देहरादून के क्लेमेंट टाउन में एक ऐसी मर्डर मिस्‍ट्री सामने आई है जो आपको हैरान होने पर मजबूर कर देगी। तीन दिन से कमरे में बेड पर मियां और बीवी की लाश पड़ी रहती है। पूरा कमरा खून से सना हुआ है। दंपती के मुंह और नाक से खून निकल रहा होता है। दोनों डेड बॉडी बुरी तरह सड़ चुकी होती है। इतनी ज्‍यादा कि उनमें कीड़े पड़ चुके हैं। तभी चमत्‍कार होता है। बिस्‍तर पर इन दोनों शवों के बीच एक नवजात बच्‍चा जिंदा मिलता है। वह सिर्फ 5 दिन पहले ही इस दुनिया में आया है। तीन दिनों से उसे मां का दूध नहीं मिला पर वह पूरी तरह होश में था। हालांकि उसके शरीर में कई कीड़े लग गए थे। गंभीर हालात में तत्‍काल उसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया जहां अब वह खतरे से बाहर है।

यह घटना गत 13 जून की है। शाम के समय टर्नर रोड सी-13 मकान के एक कमरे में कासिफ और उसकी दूसरी बीवी अनम के शव बेड पर पड़े थे। दोनों के शव फूल चुके थे। यहां तक कि शवों पर कीड़े पड़ चुके थे। दोनों के नाक और मुंह से खून निकल रहा था। पूरा कमरा खून से सना हुआ था। कमरे से बुरी तरह बदबू आ रही थी। पुलिस की भी हालत बुरी थी। तभी पुलिस को एक बच्चे की रोने की आवाज सुनाई देती है। आवाज की तलाश करते हुए पुलिस को एक बच्चा नजर आता है। महज 5 दिन का बच्चा दोनों शवों के बीच में फंसा था। हैरानी की बात ये थी कि इस स्थिति में भी नवजात सही सलामत था। पुलिस ने जैसे-तैसे बच्चे को उसके माता-पिता के शवों के बीच के खींचकर बाहर निकाला। बच्चा होश में तो था, लेकिन उसके शरीर पर कई जगह कीड़े पड़ चुके थे। बच्चे की हालत देख उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चा की कंडीशन फिलहाल ठीक है।

दोनों शवों में कीड़े लग गए थे

दूसरी तरफ शवों की हालत देख पुलिस की ओर से अंदाजा लगाया गया कि शव करीब दो से तीन दिन पुराने होंगे, क्योंकि दोनों शव फूल चुके थे और उनमें कीड़े भी पड़ चुके थे। घटनास्थल पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने फिर जांच शुरू की तो शवों पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। उनके नाक और मुंह से खून निकल रहा था। जांच पड़ताल के बाद दंपति के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अभी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन कमरे के हालात देख सुसाइड एंगल से भी जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कासिफ की पहली पत्नी नुसरत ने पुलिस को फोन किया था, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।

9 जून को अनम ने बेटे को दिया था जन्‍म

क्लेमेंट टाउन क्षेत्र की टर्नर रोड सी-13 में सोहेल (निवासी जोशियाड़ा उत्तरकाशी) के मकान में कासिफ (निवासी चहलोली थाना नागल जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) अपनी दूसरी पत्नी अनम के साथ पिछले चार महीने से किराएदार के रूप में रह रहा था। 9 जून की सुबह अनम ने प्राइवेट अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया था। इसके बाद शाम को ही अनम को अस्पताल से डिस्चार्ज करवाकर दोनों घर लौट आए। कासिफ की पहली पत्नी नुसरत के मुताबिक, 10 जून की रात को कासिफ ने आखिरी बार उससे बात की। कासिफ ने 11 जून को सहारनपुर आने की बात कही थी। नुसरत के मुताबिक, कासिफ ने एक शख्स से 5 लाख रुपए उधार लिए थे, जिसे 11 जून को लौटाने की बात कही थी। इससे पहले भी कासिफ ने उधार लौटाने के लिए दो बार समय मांगा था। इसके बाद कासिफ से बात नहीं हुई।

कमरे का नजारा देख हैरान रह गई पुलिस

सीओ सदर पंकज गैरोला ने बताया कि 11 जून और उसके दो दिन बाद तक भी कासिफ सहारनपुर अपने घर नहीं पहुंचा। कासिफ का फोन भी लगातार स्विच ऑफ बता रहा था। कासिफ की पहली पत्नी नुसरत को चिंता होने लगी और वो 13 जून को कासिफ की तलाश में सहारनपुर से सीधे देहरादून क्लेमेंट टाउन स्थित उसके किराए के मकान पर पहुंच गई। वहां पहुंचकर नुसरत ने देखा कि घर के बाहर गेट पर ताला लगा हुआ था। नुसरत के मुताबिक, अंदर से बच्चे के रोने की आवाज आ रही थी। नुसरत ने पुलिस को बुलाया और मौके पर दरवाजा खोला गया। पुलिस ने जिसे ही दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया तो वहां का नजारा भयानक था।

पहली पत्‍नी से 5 साल का बेटा, पांच लाख का कर्जा भी

नुसरत ने पुलिस को बताया कि मृतक कासिफ का अपने घर पर विवाद चल रहा था। उस पर काफी कर्ज भी हो गया था। पुलिस मामले को आत्महत्या से भी जोड़कर देख रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी तरह से स्थिति साफ हो पाएगी। पुलिस का कहना है कि कासिफ ने दो शादी की थी, जबकि पहली पत्नी नुसरत को कासिफ की दूसरी शादी के बारे में जानकारी नहीं थी। पहली पत्नी से भी कासिफ को पांच साल का बेटा है। वहीं, दूसरी पत्नी से बच्चा होने के बाद कासिफ मानसिक तनाव में भी था।

तीन दिन मां के दूध बगैर रहा 5 दिन का बच्‍चा

बच्चे का इलाज कर रहे डॉ. धनंजय डोभाल का कहना है कि जिस समय बच्चे को अस्पताल लाया गया उस समय बच्चा होश में था। लेकिन बच्चे से शरीर पर कई जगह कीड़े पड़ चुके थे। उस दौरान बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर थी। इसलिए तुरंत बच्चे को एनआईसीयू में रखा गया। अब बच्चा फिलहाल ठीक है। डॉक्टर के मुताबिक, बच्चे का वजन अच्छा है। बच्चा नॉर्मल डिलीवरी से हुआ है, बच्चा फुल टर्म है, इसलिए बच्चे को कुछ नहीं हुआ। बच्चा अगर प्री मैच्योर होता तो बच्चे को खतरा हो सकता था। अब बच्चे को क्लोज ऑजर्वेशन में रखा गया है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि बच्चा लगभग तीन दिन तक मां के दूध के बिना रहा।

 

 
Share
Previous Post
आने वाली है खुशखबरी, लंबे इंतजार के बाद कम होंगे पेट्रोल-डीजल के दाम!
Next Post
केदारनाथ धाम में बड़ी हेराफेरी! चारधाम महापंचायत उपाध्यक्ष का दावा, मंदिर से सवा अरब का सोना गायब
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: बड़े फिल्म प्रोजेक्ट्स की शूटिंग से बढ़ रही पहचान, मसूरी से नैनीताल तक फिल्म निर्माताओं की पसंद बना देवभूमि.

    • 18 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.