logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून को मिलेगी देश की पहली नियो मेट्रो, हरिद्वार में शुरू होगी पॉड टैक्सी सेवा, मिलेगी जाम से मुक्ति

देहरादून को मिलेगी देश की पहली नियो मेट्रो, हरिद्वार में शुरू होगी पॉड टैक्सी सेवा, मिलेगी जाम से मुक्ति.

 
  • Admin
  • 20 May 2023
  • 755
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UKMRC) यातायात की भीड़ को कम करने के लिए अगले चार वर्षों के भीतर देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश में अत्याधुनिक रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का निर्माण करेगा। इसके लिए योजना को तैयार कर लिया है। इसके बारे में यूकेएमआरसी के एमडी जितेंद्र त्यागी ने शुक्रवार को बड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने कहा है कि देश की पहली नियो मेट्रो देहरादून में दो कॉरिडोर पर शुरू होगी। साथ ही, हरिद्वार में देश की पहली पॉड टैक्सी देखने को मिलेगी। उत्तराखंड सार्वजनिक परिवहन में इस प्रकार की सुविधा देने वाला पहला राज्य बनने वाला है। इस योजना को पूरा कराने की तिथियों को लेकर भी अपडेट उन्होंने जारी किया है।

यूकेएमआरसी के एमडी ने कहा कि नियो मेट्रो रबर टायर आधारित मास ट्रांजिट सिस्टम है, जो ओवरहेड इलेक्ट्रिक कंडक्टर से बिजली खींचता है। यह एक डेडिकेटेड एलिवेटेड ट्रैक पर चलती है। प्रोवाइड ऑन डिमांड (पॉड) टैक्सी चालक रहित इलेक्ट्रिक वाहन हैं, जो विशेष रूप से डिजाइन किए गए ट्रैक पर चलते हैं। इसके अलावा तीर्थाटन और आध्यात्मिक एकांत के लिए दुनिया भर से आने वाले पर्यटकों के बेहतर यात्रा अनुभव के लिए निगम हरिद्वार और ऋषिकेश में दो रोपवे को भी पूरा कराए जाने की योजना तैयार की गई है।

 

क्या है प्रोजेक्ट?

उत्तराखंड के विभिन्न शहरों में पर्यावरण के अनुकूल और लोगों की सुविधा को बढ़ाने वाली सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को विकसित करने की योजना बनाई गई है। इसी के तहत यूकेएमआरसी ने देहरादून नियो मेट्रो प्रोजेक्ट को तैयार किया है। 1663 करोड़ की लागत से इस प्रोजेक्ट को पूरा कराया जाएगा। इसके लिए अभी किराए का निर्धारण नहीं किया गया है। यूकेएमआरसी ने इस प्रोजेक्ट को वर्ष 2026-27 तक पूरा कराने का लक्ष्य रखा है। इसी प्रकार हरिद्वार पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट को भी वर्ष 2026-27 तक पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस प्रोजेक्ट पर 1330 करोड़ रुपए की लागत आएगी। प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इसका उपयोग करने वालों से 20 से 90 रुपए तक किराया लिया जाएगा।

यूकेएमआरसी ने 161 करोड़ की लागत से वर्ष 2025 तक चंडी देवी रोपवे के निर्माण की योजना बनाई है। इसमें यात्रा करने वालों से एक तरफ का 155 रुपए किराया वसूल किया जाएगा। वहीं, वर्ष 2027 तक 466 करोड़ की लागत से नीलकंठ रोपवे प्रोजेक्ट को पूरा लिया जाएगा। इसमें यात्रा करने वालों से एक तरफ का 330 रुपए किराया वसूला जाएगा।

पीपीपी मोड पर विकसित किए जाएंगे प्रोजेक्ट

एमडी जितेंद्र त्यागी ने कहा कि रोपवे और पॉड टैक्सियों को पीपीपी मोड में विकसित किया जाएगा। वहीं, नियो मेट्रो परियोजना में केंद्र और राज्य की बराबर हिस्सेदारी होगी। यूकेएमआरसी के एमडी ने कहा कि आईएसबीटी से गांधी बाग और एफआरआई से रायपुर तक दो नियो मेट्रो कॉरिडोर शहर के 22.42 किलोमीटर एरिया को कवर करेंगे। उन्होंने कहा कि नियो मेट्रो ट्रेन अधिकतम 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेगी। इसकी औसत गति 25 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

केंद्र की मंजूरी का है इंतजार

यूकेएमआरसी के एमडी जितेंद्र त्यागी ने कहा कि नियो मेट्रो ट्रेन परियोजना केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्रालय से मंजूरी लेने की प्रक्रिया में है। राज्य सरकार पहले ही इस प्रोजेक्ट मंजूरी दी जा चुकी है। पॉड टैक्सियों के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि यह हरिद्वार में 21 स्टॉप के साथ 20.74 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। पॉड टैक्सी का सीतापुर (ज्वालापुर) से भारत माता मंदिर तक 14.55 किलोमीटर का एक बड़ा हिस्सा होगा। यह तीन प्रमुख इलाकों सिटी हॉस्पिटल से दक्ष मंदिर, वाल्मीकि चौक से लालतारो ब्रिज और गणेशपुरम से डीएवी स्कूल से जुड़ा रहेगा।

रोपवे प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देते हुए जितेंद्र त्यागी ने कहा कि 2 किलोमीटर लंबा रोपवे तीर्थयात्रियों को हर की पौड़ी से चड़ी देवी तक 9 मिनट में ले जाएगा। उन्होंने कहा कि यूकेएमआरसी ऋषिकेश में करीब 6.5 किलोमीटर का एशिया का सबसे लंबा रोपवे बनाने जा रही है।

 

 
Share
Next Post
पहली बार नहीं, कभी 5000, कभी 10000... भारत में पहले भी कई बार हुई नोटबंदी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 16 April: देहरादून, हरिद्वार से नैनीताल तक गर्मी का प्रकोप, तेज हवाओं का येलो अलर्ट.

    • 16 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.