logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 10 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • पहाड़ों की रानी मसूरी को पूरे हुए 200 साल, जानिए कैसे हुई थी इस शहर की स्थापना

पहाड़ों की रानी मसूरी को पूरे हुए 200 साल, जानिए कैसे हुई थी इस शहर की स्थापना.

 
  • Admin
  • 22 May 2023
  • 1029
image  

 

मसूरी: पहाड़ों की रानी कही जाने वाली मसूरी ने अपने गठन के 200 साल पूरे कर लिए। इस मौके पर शहर में जोरदार जश्न मनसया गया। शहर की खोज करने वाले अंग्रेज अधिकारियों के परिवार के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया। मसूरी के लोगों ने शहर के गठन दिवस के मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया। ठीक 200 साल पहले वर्ष 1823 में एक ब्रिटिश सेना अधिकारी कैप्टन फ्रेडरिक यंग और देहरादून के तत्कालीन सुपरीटेंडेंट फ्रेडरिक जे शोर ने मसूरी रिज पर चढ़ाई की। वे खेल के लिए उचित वातावरण की तलाश में यहां पहुंचे थे। जब वे मसूरी की पहाड़ियों पर पहुंचे तो वहां की सुंदरता देखकर मोहित हो गए। कैप्टन यंग ने पहाड़ी पर जल्द ही एक शूटिंग बॉक्स खड़ा कर दिया।

मसूरी में शूटिंग बॉक्स के निर्माण को पहला निर्माण कहा जाता है। निर्माण के समय को शहर के जन्म से जोड़कर देखा जाता है। इसी दिन को शहर में स्थापना दिवस मनाने की परंपरा चली आ रही है। शुक्रवार 19 मई को शहर में इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के निर्माण के 200 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मसूरी नगर पालिका की ओर से विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया गया। इसमें कैप्टन यंग और मेजर एडमंड स्वेतेन्हम के वंशजों ने भी भाग लिया। उन्होंने क्लाउड एंड एस्टेट का निर्माण किया था।

अंग्रेज अधिकारियों के वंशज ने बताया महान क्षण


कैप्टन यंग के वंशज राहेल मैगोवन ने कहा कि हम उस शहर का दौरा कर खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं, जिसे जनरल यंग ने स्थापित किया था। यहां उन्होंने अपना घर (मुलिंगार) बनाया था। जैसा कि यह शहर 200 साल का हो गया है, हम गर्व महसूस करते हैं। यहां पर आना और इन कार्यक्रमों में भाग लेना हमारे लिए महान क्षण है।

गर्व से भरने वाला यह मौका


मेजर एडमंड स्वेतेन्हम के परिवार से संबद्ध जेनी टर्नर ने कार्यक्रम में भाग लेने के बाद कहा कि मैं दार्जिलिंग में पैदा हुई थी और मसूरी के क्लाउड्स एंड में जाया करती थी। वहां मेरा परिवार रहा करता था। हालांकि, हमारा परिवार विदेश चला गया था, लेकिन मैं अभी भी भारत की एक लड़की हूं। शहर के द्विशताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जाना मेरे लिए गर्व का क्षण है।

रात्रि भोज का किया गया आयोजन


मसूरी के वेलकम होटल में शुक्रवार को 18वीं द्विशताब्दी रात्रिभोज का आयोजन किया गया। मसूरी नगर परिषद (एमएमसी) की ओर से सेवॉय और द्विशताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सैन्य संचालन के पूर्व महानिदेशक और वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष संघ के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अनिल कुमार भट्ट मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद थे। वहीं, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज सम्मानित अतिथि के तौर पर मौजूद रहे।

 

 
Share
Previous Post
बीजेपी नेता की बेटी की शादी मुस्लिम से होनी थी, इतना विरोध हुआ कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया
Next Post
यूएन को विकासशील देशों की आवाज बनना होगा, नहीं तो... पीएम मोदी ने जापान में संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत दोहराई
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.

    • 31 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.