logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 10 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • यूएन को विकासशील देशों की आवाज बनना होगा, नहीं तो... पीएम मोदी ने जापान में संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत दोहराई

यूएन को विकासशील देशों की आवाज बनना होगा, नहीं तो... पीएम मोदी ने जापान में संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत दोहराई.

 
  • Admin
  • 21 May 2023
  • 1039
image  

 

हिरोशिमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े वैश्विक संस्थानों में सुधार की पुरजोर वकालत की है। उन्‍होंने कहा कि यदि ऐसे संस्थान मौजूदा विश्व की वास्तविकताओं को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं तो ये महज ‘चर्चा का मंच’ बनकर रह जाएंगे। मोदी ने कहा कि पिछली सदी में गठित संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद जैसे संस्थान इक्कीसवीं सदी की व्यवस्था एवं वास्तविकता के अनुरूप नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इन संस्थानों को ग्लोबल साउथ (अल्प विकसित देशों) की आवाज भी बनना होगा, वरना संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और सुरक्षा परिषद (सिक्‍योरिटी काउंसिल) मात्र बातचीत का मंच बनकर रह जायेंगे।

वास्‍तविकताओं से परे
हिरोशिमा में जी-7 समूह के एक सत्र को संबोधित करते हुए मोदी ने आश्चर्य व्यक्त किया, ‘‘यह सोचने की बात है कि भला हमें शांति और स्थिरता की बातें अलग-अलग मंच पर क्यों करनी पड़ रही हैं? उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की शुरुआत ही शांति स्थापित करने की कल्पना से की गयी थी, ऐसे में यह आज संघर्ष को रोकने में सफल क्यों नहीं होता? प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘आखिर क्यों, संयुक्त राष्ट्र में आतंकवाद की परिभाषा तक मान्य नहीं हो पाई है? अगर आत्मचिंतन किया जाये, तो एक बात साफ़ है कि पिछली सदी में बनाये गए ये संस्थान, इक्कीसवीं सदी की व्यवस्था के अनुरूप नहीं हैं। वर्तमान की वास्तविकताओं को प्रदर्शित नहीं करते।’’ पीएम मोदी ने कहा कि संगठन को विकासशील देशों की आवाज बनने की जरूरत है।

भारत की स्‍थायी सदस्‍यता
मोदी ने कहा, ‘‘इसलिए जरूरी है कि संयुक्त राष्ट्र जैसे बड़े संस्थानों में सुधार को मूर्त रूप दिया जाये। इन संस्थानों को ग्लोबल साउथ की आवाज भी बनना होगा, वरना हम संघर्षों को ख़त्म करने पर सिर्फ चर्चा ही करते रह जाएंगे। संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद महज बातचीत का एक मंच बनकर रह जाएंगे।’’भारत संयुक्त राष्ट्र में सुधार की मजबूती से वकालत करता रहा है। भारत चाहता है कि उसे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता प्राप्त हो।

अभी कौन-कौन से देश सदस्‍य
अभी संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में पांच स्थायी सदस्य- अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस हैं, जिन्हें वीटो शक्ति प्राप्त है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 10 अस्थायी सदस्य होते हैं और इनका चयन संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दो वर्ष के लिए होता है। पीएम मोदी ने करीब सात साल से यूएन में सुधार की बात कहते आ रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
पहाड़ों की रानी मसूरी को पूरे हुए 200 साल, जानिए कैसे हुई थी इस शहर की स्थापना
Next Post
पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने डीजीपी को लिखा पत्र, कमिश्नरी सिस्टम को लेकर कही बड़ी बात
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    पहले से क्रैश बैरियर फिर भी लगा रहे रेलिंग! मसूरी में MDDA के काम पर खड़े हुए कई गंभीर सवाल.

    • 03 Nov 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.