logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Thursday, 23 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • देहरादून से दिल्ली अब 4.5 घंटे में... जानिए उत्तराखंड से शुरू वंदे भारत को लेकर उठ रहे हर सवाल का जवाब

देहरादून से दिल्ली अब 4.5 घंटे में... जानिए उत्तराखंड से शुरू वंदे भारत को लेकर उठ रहे हर सवाल का जवाब.

 
  • ???????
  • 22 May 2023
  • 1128
image  

 

 

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दिल्ली के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत हो रही है। यह ट्रेन महज साढ़े 4 घंटे में देहरादून से यात्रियों को दिल्ली पहुंचाएगी। अभी देहरादून से दिल्ली जाने के लिए 6 ट्रेनों की सुविधा है। वंदे भारत ट्रेन सातवीं ट्रेन होगी। 25 मई को सुबह 11:00 बजे वंदे भारत ट्रेन को देहरादून से हरी झंडी दिखाई जाएगी। 29 मई से हर रोज यह ट्रेन देहरादून से दिल्ली के बीच चलेगी। वंदे भारत ट्रेन के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य रूप से मौजूद रहेंगे। देहरादून रेलवे स्टेशन से खुलने वाली यह ट्रेन एक स्टॉपेज के बाद दिल्ली पहुंचेगी।

देहरादून रेलवे स्टेशन से खुलकर यह ट्रेन सहारनपुर में ठहर सकती है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के परिचालन के रूट मैप और किराए को अंतिम रूप दिया जा रहा है। देहरादून रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिटेंडेंट शशांक शर्मा ने कहा कि देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली के आनंद विहार स्टेशन तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन 4 घंटे 30 मिनट में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इसका एक स्टॉप सहारनपुर या टपरी जंक्शन पर हो सकता है।

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर वो 10 सवालों के जवाब, जो आपके मन में उठ रहे हैं-


कहां से चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस?
देहरादून जंक्शन से वंदे भारत एक्सप्रेस खुलेगी।

किस तिथि को उद्घाटन है?
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन 25 मई को होगा।

पहली ट्रेन किस समय रवाना होगी?
25 मई को खुलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 11 बजे देहरादून से खुलेगी।

हर दिन इसी समय पर चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस?

देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए टाइम टेबल का निर्धारण अभी नहीं हुआ।

उद्घाटन के बाद कब से सामान्य तौर पर चलेगी ट्रेन?
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 29 मई से हर रोज दिल्ली के लिए खुलेगी।

दिल्ली में कहां तक जाएगी ट्रेन?
देहरादून से खुलकर वंदे भारत एक्सप्रेस आनंद विहार स्टेशन तक जाएगी।

ट्रेन का किराया कितना होगा?
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस के किराया का निर्धारण अभी नहीं किया गया है।

कितनी हो सकती है स्पीड?
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस की गति 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। हालांकि, यह ट्रेन औसतन 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है।

कहां रुकगी यह ट्रेन?
देहरादून और दिल्ली से खुलने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस के सहारनपुर जंक्शन पर ठहराव की तैयारी है।

देहरादून से दिल्ली जाने में कितना समय लगेगा?
देहरादून-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस अपना सफर 4 घंटे 30 मिनट में पूरा कर लेगी।
 

सहारनपुर में हो सकता है ठहराव

रेलवे अधिकारियों के अनुसार दिल्ली और देहरादून दोनों तरफ से खुलने के बाद वंदे भारत ट्रेन सहारनपुर जंक्शन पर रुक सकती है। वंदे भारत ट्रेन के लोकोमोटिव में बदलाव की जरूरत नहीं होगी। दरअसल, शताब्दी एक्सप्रेस में लोकोमोटिव को बदलना पड़ता है। इस कारण इस प्रकार के सवाल वंदे भारत के लिए उठे थे। शताब्दी एक्सप्रेस देहरादून से नई दिल्ली स्टेशन तक जाती है। यह ट्रेन अपनी यात्रा 6 घंटे 10 मिनट में पूरी करती है। ट्रेन का ठहराव सहारनपुर में 20 मिनट का होता है।
जनशताब्दी और नंदा देवी एक्सप्रेस अपनी यात्रा 5 घंटे 50 मिनट में पूरी करती है। जनशताब्दी और नंदा देवी एक्सप्रेस का ठहराव टपरी स्टेशन पर होता है। ये दोनों ट्रेनें सहारनपुर स्टेशन नहीं जाती हैं। वहीं, देहरादून- इंदौर एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचाने में 8 घंटे का समय लगाती है। मसूरी एक्सप्रेस को दिल्ली तक की यात्रा पूरी करने में 9 घंटे 45 मिनट का समय लगता है।
 

180 किलोमीटर की स्पीड से चल सकती है ट्रेन

वंदे भारत एक्सप्रेस सेमी हाई स्पीड ट्रेन है। यह 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक चल सकती है। देहरादून से दिल्ली के बीच यह सबसे तेज चलने वाली ट्रेन बन जाएगी। वंदे भारत एक्सप्रेस इसमें तमाम अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं दी गई हैं। ऑटोमेटिक स्लाइडिंग दरवाजे, रेक्लाइनिंग सीट और एक्सक्यूटिव क्लास में रोटेटिंग सीट इस ट्रेन की खासियत होगी।

 

 
Share
Previous Post
कर्नाटक में जीत के बाद दलित मल्लिकार्जुन खड़गे पर दांव लगाएगी कांग्रेस?
Next Post
उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, बिजली विभाग ने रद्द की छुट्टियां...27 मई तक लागू रहेंगी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सीएम धामी ने की 1100 कन्याओं की पूजा, बोले- भारतीय संस्कृति में कन्या को साक्षात देवी स्वरूप माना गया.

    • 24 Mar 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 10 April: उत्तराखंड के पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी, मैदानी इलाकों में धूप, IMD अपडेट.

    • 10 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 9 April: देहरादून समेत कई जिलों में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी, IMD का येलो अलर्ट.

    • 09 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.