logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 10 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, बिजली विभाग ने रद्द की छुट्टियां...27 मई तक लागू रहेंगी

उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, बिजली विभाग ने रद्द की छुट्टियां...27 मई तक लागू रहेंगी.

 
  • Admin
  • 22 May 2023
  • 693
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की इस चेतावनी के बाद उत्तरांचल पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन ने सभी अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। 27 मई तक सभी अधिकारियों को अपने कार्यालयों में तैनात रहने के निर्देश जारी किए गए हैं। बीते 18 मई को आई जबरदस्त आंधी और बारिश के कारण उत्तराखंड में पेड़ गिरने से कई जगहों पर बिजली की लाइनें टूट गई थी और कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंधी से हुए नुकसान के बीच शुक्रवार तक यूपीसीएल ने अधिकांश स्थानों पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। अब मौसम विभाग ने 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। चक्रवात के असर को देखते हुए चार धाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी चेतावनी जारी की गई है।

यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार के अनुसार बीते 18 मई को आंधी और बारिश से गढ़वाल और कुमाऊं में पेड़ गिरने से कई जगह लाइनें टूट गई जबकि ट्रांसफार्मरों को भी नुकसान पहुंचा है। अनिल कुमार ने कहा कि मौसम विभाग ने 22 से 27 मई तक चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। इसको देखते हुए उन्होंने सभी क्षेत्र इकाइयों को विद्युत आपूर्ति सुचारू रखने के निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर मौसम विभाग के इस अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं से भी सुरक्षित रहने की अपील की जा रही है।

हल्की बारिश की जताई गई है संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली जनपदों और कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है, जबकि राज्य के अन्य जनपद जनपदों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के द्वारा जारी पूवार्नुमान के मुताबिक, 24 मई को भी प्रदेश के सभी जनपदों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। अकाशीय बिजली के साथ गर्जना और बारिश ओलावृष्टि का अंदेशा जताया गया है। पर्वतीय इलाकों में सफर करने वालों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

देहरादून में तेज धूप के आसार

मौसम विभाग की ओर से देहरादून में तेज धूप के आसार जताए गए हैं। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हरिद्वार और ऋषिकेश में भी लोगों को बढ़े हुए तापमान का सामना करना पड़ेगा यहां पर सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मसूरी में बादलों के असर बीच अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, केदारनाथ उखीमठ में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मंगलवार से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव होगा।

 

 
Share
Previous Post
देहरादून से दिल्ली अब 4.5 घंटे में... जानिए उत्तराखंड से शुरू वंदे भारत को लेकर उठ रहे हर सवाल का जवाब
Next Post
उत्तराखंड में इस एक शादी पर क्यों मचा बवाल, जानिए पूरी कहानी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    पहले से क्रैश बैरियर फिर भी लगा रहे रेलिंग! मसूरी में MDDA के काम पर खड़े हुए कई गंभीर सवाल.

    • 03 Nov 2026
  • image

    कम उम्र में बाल सफेद होने के कारण: वजहें और क्या किया जा सकता है.

    • 23 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.