logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 10 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • उत्तराखंड में इस एक शादी पर क्यों मचा बवाल, जानिए पूरी कहानी

उत्तराखंड में इस एक शादी पर क्यों मचा बवाल, जानिए पूरी कहानी.

 
  • Admin
  • 22 May 2023
  • 767
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता की बेटी की शादी एक मुस्लिम शख्स के साथ होने का मामला काफी चर्चा में था। शादी का एक कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद तमाम हिंदुत्ववादी संगठनों ने बीजेपी नेता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। अब खबर है कि नेता ने अपनी बेटी की शादी को रद्द कर दिया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा माहौल शादी के लिए ठीक नहीं है, इसलिए इसे कैंसिल कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पौड़ी नगरपालिका अध्यक्ष और जिले के पूर्व विधायक बीजेपी नेता यशपाल बेनम ने अपनी बेटी की शादी मेरठ के रहने वाले उसके एक मुस्लिम दोस्त के साथ तय की थी। इसे लेकर उन्होंने बताया, 'मेरी बेटी की शादी उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले उसके दोस्त के साथ दोनों परिवारों की रजामंदी से तय हुई थी। हमने बच्चों की खुशी और भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया था। दोनों बालिग हैं और अपने निजी जीवन के लिए फैसले लेने के लिए स्वतंत्र हैं।'

बेनम के बेटी की शादी का एक निमंत्रण पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। लव जिहाद और जबरन धर्मांतरण जैसे मुद्दे जोर-शोर से उठाने वाली बीजेपी के नेता की बेटी की शादी किसी मुस्लिम से होने की इस घटना पर सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। शादी का कार्ड वायरल होने के बाद, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल जैसे दक्षिणपंथी संगठनों ने शुक्रवार को यशपाल बेनम के खिलाफ कई विरोध प्रदर्शन किए। पौड़ी गढ़वाल जिले के विहिप के कार्यकारी अध्यक्ष दीपक गौर ने इस शादी को 'अनुचित' बताया।

ऐसे में सोमवार को बेनम ने मौजूदा हालात का हवाला देते हुए शादी कैंसिल कर दी है। उन्होंने कहा कि 26, 27 और 28 मई को होने वाले विवाह समारोह को रद्द कर दिया गया है क्योंकि वर्तमान माहौल उपयुक्त नहीं है। बेनम ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि और नगरपालिका अध्यक्ष के रूप में मैं जनता के प्रति जवाबदेह हूं और उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, बिजली विभाग ने रद्द की छुट्टियां...27 मई तक लागू रहेंगी
Next Post
जोशीमठ में पीड़ित परिवारों का आंदोलन जारी, मेघा पाटेकर आईं समर्थन में तो भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'शब्द भी राष्ट्र निर्माण के शस्त्र बन सकते हैं', लेखक गांव महोत्सव में बोले CM धामी, अटल जी को किया याद.

    • 29 Oct 2026
  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.