logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • जोशीमठ में पीड़ित परिवारों का आंदोलन जारी, मेघा पाटेकर आईं समर्थन में तो भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे

जोशीमठ में पीड़ित परिवारों का आंदोलन जारी, मेघा पाटेकर आईं समर्थन में तो भाजपाइयों ने दिखाए काले झंडे.

 
  • Admin
  • 23 May 2023
  • 1148
image  

 

जोशीमठ: दरारों के कारण जोशीमठ  शहर अभी तक ठीक तरह से पटरी पर नहीं आ सका है, इसी बीच जोशीमठ में चल रहे आंदोलन को लेकर दो तरफा राजनीति शुरू हो गई है। जोशीमठ में आई दरारों को लेकर आंदोलन कर रहे पीड़ित परिवारों के बीच पर्यावरणविद और नर्मदा बचाओ आंदोलन की नेता मेघा पाटेकर सोमवार को जोशीमठ पहुंची। मेघा पाटेकर ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान पाटेकर ने उत्तराखंड के लिए सरकार के विकास मॉडल को विनाश मॉडल करार दिया।

उन्होंने कहा कि देवभूमि में जितनी भी जल विद्युत परियोजना कार्य कर रही हैं वह देवभूमि के हित में नहीं हैं। पाटेकर ने कहा कि उनका जल जंगल जमीन से पुराना नाता रहा है। नर्मदा बचाओ आंदोलन से लेकर वे जल जंगल जमीन को बचाने के लिए जगह-जगह अपनी आवाज उठाती रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जोशीमठ के पीड़ित परिवारों की सुध ले कर उनको उचित विस्थापन और पुनर्वास देना चाहिए था, साथ ही जोशीमठ के लोगों की सरकार के साथ जो सहमति बनी है उस पर सरकार को खरा उतरना चाहिए।

सत्ताधारी दल ने काले झंडे दिखाकर लगाए गो बैक के नारे

पाटेकर की जोशीमठ स्थित तहसील प्रांगण में पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने मेघा पाटेकर का काले झंडे दिखाकर विरोध किया साथ ही भाजपाइयों ने मेघा पाटेकर गो बैक के नारे भी लगाए इस दौरान भाजपाइयों ने जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेता अतुल सती को आंदोलन जीबी बताते हुए कहा कि यह आंदोलन को भड़का कर जोशीमठ के व्यापार को तबाह करना चाहते हैं और जोशीमठ में बेवजह चल रहे इस आंदोलन के कारण जोशीमठ का व्यापार पटरी से उतर गया है और तीर्थ यात्रियों के मन में भय का माहौल पैदा हो गया है जिस कारण जोशीमठ में तीर्थयात्री रुकने को तैयार नहीं है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता ऋषि प्रसाद सती ने मेघा पाटेकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये एनजीओ चलाने के नाम पर कई घोटाले कर चुकी हैं और जोशीमठ आकर अपनी राजनीति की तलवार को धार दे रही है। विरोध करने वालों में जयप्रकाश भट्ट नितिन व्यास, नीतीश चौहान, सुभाष डिमरी, लक्ष्मण फरकिया, सौरभ राणा आदि कई लोग मौजूद रहे।

107 दिन दिया धरना, धामी ने की वादाखिलाफी

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के नेता अतुल सती ने कहा कि जोशीमठ के लोगों ने पिछले 107 दिन तक तहसील प्रांगण में बैठकर धरना दिया था जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आश्वासन के बाद धरना स्थगित किया गया था परंतु धामी के साथ जिन सभी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सहमति बनी थी धामी ने उनमें से एक भी मांग पूरी नहीं की है। जिलाधिकारी चमोली पर आरोप लगाते हुए कहा कि जोशीमठ आपदा प्रभावितों की तरफ जिला अधिकारी का कोई ध्यान नहीं है जिलाधिकारी धामी के निर्देश को भी नकार गए। साथ ही उन्होंने कहा कि जिन 8 संस्थाओं ने जोशीमठ का भूगर्भीय सर्वेक्षण किया है उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए।

 

 

 
Share
Previous Post
उत्तराखंड में इस एक शादी पर क्यों मचा बवाल, जानिए पूरी कहानी
Next Post
खुशखबरी ! उत्तराखंड के कर्मचारियों का बढ़ा महंगाई भत्ता, 3 लाख से ज्यादा को होगा फायदा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    देहरादून में ISI एजेंट गिरफ्तार, उत्तराखंड के संस्थान और पुलिस थाने थे निशाने पर, वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजे.

    • 12 Apr 2026
  • image

    दिल्ली से देहरादून की 210 KM की दूरी ढाई घंटे में पूरी होगी, सहारनपुर में 14 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन.

    • 08 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.