logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 10 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • केदारनाथ से हरिद्वार तक बारिश का असर, जानिए देहरादून में कैसा रहेगा मौसम

केदारनाथ से हरिद्वार तक बारिश का असर, जानिए देहरादून में कैसा रहेगा मौसम.

 
  • Admin
  • 24 May 2023
  • 823
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में चक्रवाती तूफान की संभावनाओं और पश्चिमी विक्षोभ के बढ़ते प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव हो गया है। चिलचिलाती धूप और पसीना छुड़ाने वाली गर्मी से राहत मिलती दिख रही है। बुधवार को पहाड़ों से लेकर मैदानी भाग तक बारिश की संभावना जताई गई है। केदारनाथ में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके लिए पहले से चार धाम के यात्रियों को सतर्क रहने को कहा गया है। इसके अलावा हरिद्वार, ऋषिकेश से लेकर मसूरी तक आसमान में छाए बादल लोगों को राहत के छींटे दे सकते हैं। बारिश से तापमान में कमी आने का अनुमान जताया गया है।

देहरादून के आसमान में भी बादलों का असर दिखने लगा है। बुधवार को दिनभर बादलों के असर के बीच गर्मी में कमी आने की संभावना जताई गई है। अभी बारिश के आसार नहीं जताए गए हैं। लेकिन, लोकल सिस्टम बनने और हवाओं का प्रभाव बढ़ने के बाद कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। सुबह में 1 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। राजधानी में बादलों का असर शनिवार तक रहने की उम्मीद है। इसके बाद अगले सप्ताह में एक बार फिर बादल प्रभावी होंगे। बुधवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

मसूरी में सुबह से बारिश

मसूरी में सुबह से ही बादल गहराए हुए हैं। मौसम विभाग की ओर से बारिश की संभावना जताई जा रही है। सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे के बीच कई स्थानों पर बारिश की उम्मीद जताई गई है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। बारिश के बाद दिनभर बादलों का असर दिखेगा। धूप भी निकलेगी। दिन में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। शहर में गुरुवार को गरज के साथ छींटे पड़ने का अनुमान जताया गया है।

हरिद्वार और ऋषिकेश में दोपहर बाद बारिश

हरिद्वार और ऋषिकेश में भी बारिश की संभावना जताई गई है। सुबह से बादलों का असर शहर में दिखाई दे रहा है। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा लोगों को राहत दे रही है। पिछले दिनों हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक उमस वाली गर्मी का असर दिखा। बुधवार को इसमें राहत मिलती दिख रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक शहर में बारिश जैसी स्थिति बनेगी। तेज बारिश की संभावना है।

हरिद्वार और ऋषिकेश में बारिश जैसी स्थिति बनने के कारण अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दोनों शहरों में गुरुवार और शुक्रवार को बारिश की संभावना गई है। गरज के साथ छींटे पड़ने का पूर्वानुमान है।

केदारनाथ में बारिश का अनुमान

केदारनाथ में बुधवार को तेज बारिश के आसार जताए गए हैं। दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 7:00 के बीच रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। वहीं, दिन भर आसमान में बादलों का असर दिखेगा। बादलों के असर और 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हवा के कारण केदारनाथ में तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

 

 
Share
Previous Post
भारतीय वायुसेना में बंपर भर्तियां, जानें आवेदन की आखिरी तारीख और योग्यता
Next Post
बाबा केदार के दरबार में पहुंचीं बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत,लगाया भोले का जयकारा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रैकिंग के जुनून में चली गई लखनऊ की दो बहनों की जान, उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर दो और शव मिले.

    • 05 Nov 2026
  • image

    CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात, हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने पर चर्चा.

    • 04 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.