logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 10 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.
  • क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.
  • कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.
  • 'यूसीसी को हम बीजेपी शासित सभी राज्यों में लागू करेंगे', उत्तराखंड स्थापना दिवस पर बोले अमित शाह.
  • 'जुम्मे की छुट्टी या घोटाले का प्रमाण दें, मैं राजनीति छोड़ दूंगा', अमित शाह के आरोपों पर भड़के हरीश रावत, दिया चैलेंज.
 
  • Home
  • नई संसद के उद्घाटन समारोह में कौन-कौन से दल शामिल होंगे और कौन-कौन इसका बहिष्कार करेंगे, ये है पूरी लिस्ट

नई संसद के उद्घाटन समारोह में कौन-कौन से दल शामिल होंगे और कौन-कौन इसका बहिष्कार करेंगे, ये है पूरी लिस्ट.

 
  • Admin
  • 24 May 2023
  • 1154
image  

 

नई दिल्ली: नए संसद भवन के उद्धाटन से पहले इसको लेकर सियासी संग्राम छिड़ गया है। कांग्रेस समेत 19 दलों की ओर से यह ऐलान किया गया कि वह इस कार्यक्रम का बहिष्कार करेंगे। वहीं इस बीच कई ऐसे दल हैं जो इस कार्यक्रम में शामिल होंगे साथ ही कुछ दल अभी अनिर्णय की स्थिति में हैं। उद्घाटन समारोह के बहिष्कार की घोषणा करने वाले विपक्षी दलों ने नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से कराने की मांग की थी। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से संसद भवन का उद्घाटन कराने का फैसला लोकतंत्र पर सीधा हमला है। प्रधानमंत्री 28 मई को नए संसद भवन का उद्घाटन करेंगे। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बुधवार को 19 विपक्षी दलों के नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने के फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया और उनसे अपने रुख पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

 

किन दलों की ओर से की गई है बहिष्कार की घोषणा
विपक्ष के 19 दलों ने बुधवार को ऐलान किया कि वे संसद के नए भवन के उद्घाटन समारोह का सामूहिक रूप से बहिष्कार करेंगे। इस सरकार के कार्यकाल में संसद से लोकतंत्र की आत्मा को निकाल दिया गया है और समारोह से राष्ट्रपति को दूर रखकर अशोभनीय कार्य किया है। एक संयुक्त बयान में यह आरोप भी लगाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उद्घाटन समारोह से दरकिनार करना और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संसद के नए भवन का उद्घाटन करने का फैसला लोकतंत्र पर सीधा हमला है। ये सभी दल समारोह से दूर रहेंगे-

कांग्रेस
तृणमूल कांग्रेस
द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (DMK)
जनता दल (U)
आम आदमी पार्टी (AAP)
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे)
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी
समाजवादी पार्टी
राष्ट्रीय जनता दल
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग
झारखंड मुक्ति मोर्चा
नेशनल कांफ्रेंस
केरल कांग्रेस (मणि)
रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी
विदुथलाई चिरुथिगल काट्ची (वीसीके)
मारुमलार्ची द्रविड मुन्नेत्र कड़गम (एमडीएमके)
राष्ट्रीय लोकदल

कार्यक्रम में शामिल होंगे ये दल
कई दलों के विरोध के बीच कई दूसरे दल ऐसे भी हैं जो इस उद्धाटन समारोह में शामिल होंगे। एनडीए के बाहर जो दल इसमें शामिल होंगे उसमें -
बीजू जनता दल
बहुजन समाज पार्टी
टीडीपी
वाईएसआर कांग्रेस
एआईडीएमके
अकाली दल


भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के सांसद गुरुवार को फैसला करेंगे कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय राजधानी में 28 मई को नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होगी या उसका बहिष्कार करेगी।

 

 
Share
Previous Post
नए संसद भवन की खूबसूरत बिल्डिंग की डिजाइन से लेकर कीमत तक, जानिए हर सवाल का जवाब
Next Post
कौन हैं UPSC टॉपर इशिता किशोर, जानिए तैयारी के टिप्स और IAS बनने की कहानी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    2.25 लाख करोड़ से संवर रहा उत्तराखंड, सीएम धामी बोले- PM मोदी के सुशासन का गवाह बना देवभूमि.

    • 12 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    वीर जवानों के बीच पहुंचे CM धामी, दीपावली मिलन में साझा की खुशियां, अपने हाथों से खिलाई मिठाई.

    • 09 Nov 2026
  • image

    क्या है 23 साल पुराना जेनी विवाद? हरक सिंह रावत पर दुष्कर्म का आरोप, CBI जांच से DNA टेस्ट की मांग तक पूरी कहानी.

    • 09 Nov 2026
  • image

    कौन हैं नरेंद्र सिंह नेगी? जिन्हें उत्तराखंड सरकार ने लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से किया सम्मानित.

    • 08 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.