logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • चंपत राय ने कहा, अगले साल 15 जनवरी से पहले रामजन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन हो सकता है

चंपत राय ने कहा, अगले साल 15 जनवरी से पहले रामजन्मभूमि मंदिर का उद्घाटन हो सकता है.

 
  • Admin
  • 25 May 2023
  • 843
image  

 

हरिद्वार : अयोध्या में बन रहे रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और उसके लोकार्पण की अभी कोई तिथि तय नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद है कि इस साल 31 दिसंबर से अगले वर्ष के शुरू में 15 जनवरी के बीच किसी शुभ दिन ऐसा किया जा सकता है। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने यह जानकारी दी। यहां विश्व हिंदू परिषद मार्गदर्शक मंडल की गुरुवार से शुरू हो रही बैठक में हिस्सा लेने आए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महामंत्री चंपत राय ने कहा कि अभी अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के लोकार्पण की तारीखें केवल मीडिया में ही चर्चा में हैं और इस बारे में अभी न्यास में कोई बात नहीं हुई है। उन्होंने अयोध्या में हो रहे राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण की प्रगति को उत्साहवर्धक बताया और कहा कि इस साल के अंत तक मंदिर के भूतल का कार्य पूरा हो जाएगा।

राय ने उम्मीद जताई कि इसके बाद 31 दिसंबर से 15 जनवरी के बीच किसी ‘शुभ दिन’ भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर में हो जाएगी। हांलांकि, उन्होंने कहा कि अभी मंदिर ट्रस्ट में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तारीख पर कोई चर्चा नहीं हुई है। संतों से विचार विमर्श कर प्राण प्रतिष्ठा तथा मंदिर के लोकार्पण का कार्यक्रम तय किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मंदिर पूरब से पश्चिम तक 380 फीट लंबा, दक्षिण से उत्तर की ओर 250 फीट चौड़ा है, जबकि जमीन से शिखर तक मंदिर की ऊंचाई 161 फुट है। केवल ग्रेनाइट से बन रहे मंदिर के चबूतरे की ऊंचाई 16 फीट रखी गयी है, जबकि मंदिर में तीनों मंजिलों में कुल 392 खंभे लगे हैं। राय ने कहा कि मंदिर निर्माण में कहीं भी लोहे और कंक्रीट का उपयोग नहीं किया गया है तथा केवल पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है जिन्हें तांबे की पत्तियों से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंदिर जब बन कर तैयार होगा तो देखने वालों के लिए अद्धभुत और आश्चर्जनक होगा।

 

 
Share
Previous Post
कौन हैं UPSC टॉपर इशिता किशोर, जानिए तैयारी के टिप्स और IAS बनने की कहानी
Next Post
पीएम मोदी आज दिल्ली-देहरादून वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जानिए किराया टाइमिंग के बारे में सबकुछ
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    ट्रंप का बड़ा ऐलान: ईरान पर हमला 5 दिन के लिए टाला; होर्मुज पर दुनिया को फंसाकर पल्ला भी झाड़ा.

    • 23 Mar 2026
  • image

    दिल्ली मेरठ RRTS का विस्तार ऋषिकेश तक, उत्तराखंड आने का निमंत्रण; PM मोदी से मिले CM धामी, किया अनुरोध.

    • 27 Mar 2026
  • image

    Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं के लिए होगी सुगम, CM धामी के निर्देश जानिए.

    • 10 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.