logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • क्या ऐसे धाम करते हैं? चारधाम गए तीर्थयात्रियों ने साड़ियों से पाटीं नदियां, 7 क्विंटल कपड़े निकाले गए

क्या ऐसे धाम करते हैं? चारधाम गए तीर्थयात्रियों ने साड़ियों से पाटीं नदियां, 7 क्विंटल कपड़े निकाले गए.

 
  • Kunal Kataria
  • 24 Jun 2023
  • 1018
image  

 

यमुनोत्री: चार धाम यात्रा में पवित्रता का अपना ही स्थान है। लेकिन, इस बार चार धाम यात्रियों ने जिस प्रकार से पवित्र धाम में गंदगी बिखेरी है, उस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। तीर्थयात्रियों ने नदियों में कपड़े छोड़ दिए। स्वच्छता टीम ने जब इस प्रकार की स्थिति देखी तो विशेष अभियान चलाया गया। भागीरथी नदी से 7 कुंतल साड़ियों को छान कर निकाला गया। यमुनोत्री और गंगोत्री तीर्थस्थल के रख-रखाव कार्य में लगने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के लिए यह स्थिति अप्रिय थी। दरअसल, चार धाम की यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री गंगोत्री से निकलने वाली भागीरथी और यमुनोत्री से निकलने वाली यमुना नदी पर स्नान के बाद अपने कपड़े त्याग रहे हैं। यह दोनों नदियों की स्वच्छता के लिए संकट वाली स्थिति बनती दिख रही है।

भागीरथी और यमुना नदियों से पिछले दो माह में 7 कुंतल कपड़े निकाले गए हैं। इनमें अधिकतर साड़ियां थी। तीर्थस्थल के रख-रखाव करने वाले अधिकारियों के स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान यह स्थिति पाई गई। मंदिर के अधिकारियों का कहना है कि साइनबोर्ड पर लिखी चेतावनियों और लाउडस्पीकरों के माध्यम से घोषणा का भी तीर्थयात्रियों पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। कपड़ा फेंकते पाए जाने पर तीर्थयात्रियों पर 1000 रुपए जुर्माना का प्रावधान किया गया है। हालांकि, इससे उन पर कोई असर नहीं पड़ा है।

बताई विकट समस्या

धाम की सफाई व्यवस्था में लगे अधिकारियों का कहना है कि समस्या गंभीर है। गंगोत्री धाम के सचिव सुरेश सेमवाल का कहना है कि यह एक विकट समस्या है। उन्होंने कहा कि हमने भागीरथी नदी से 4 कुंतल कपड़े एकत्र किए हैं। हर दिन कार्यकर्ता नदी में जाते हैं और वहां फेंके गए कपड़े इकट्ठा करते हैं। फिर हम उन्हें नगर पंचायत को सौंप देते हैं, जो उनके निपटाने का इंतजाम करती है। यमुनोत्री मंदिर समिति के एक पदाधिकारी ने कहा कि इस मंदिर में भी स्थिति अलग नहीं है।

यमुनोत्री से 3 कुंतल कपड़े निकले

यमुनोत्री धाम में भी स्नान के बाद कपड़ों को फेंकने का सिलसिला जारी है। जिम्मेदारी अधिकारी बताते हैं कि मई और जून आमतौर पर यात्रा का चरम मौसम होता है। अब तक हमने 3 कुंतल कपड़े एकत्र किए हैं। हमने तीर्थयात्रियों, विशेषकर महिलाओं से अपील की है कि वे ऐसा न करें, क्योंकि फेंके गए कपड़ों में से अधिकांश साड़ियां हैं। इससे हमारे सफाई कर्मचारियों पर भारी दबाव पड़ता है। यह पूछे जाने पर कि तीर्थयात्री अपने कपड़े क्यों छोड़ रहे हैं? पदाधिकारी ने कहा कि यह कोई अनुष्ठान नहीं है।

यमुनोत्री धाम में तैनात सफाई कार्य को देखने वाले अधिकारी का कहना है कि कपड़े खासकर साड़ियां, पानी में डुबाने पर भारी हो जाती हैं। बहुत से तीर्थयात्री नदी में डुबकी लगाने के बाद उन गीले कपड़ों को वहां छोड़ देते हैं। सूखे कपड़ों में चले जाते हैं, जो उनके पास होते हैं।

 

 
Share
Previous Post
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर होगी पुष्प वर्षा, सुविधा का पूरा ख्याल, सतपाल महाराज का बड़ा ऐलान
Next Post
मैंने स्‍वयं को भगवान घोषित क्यों किया?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    'सड़क से उठाकर मंत्री तक बनवाया', सामने आए रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू, कहा- पूरी कलई जल्द खोलूंगा.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.