logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • मिस्र के राष्ट्रपति एल सिसी ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया

मिस्र के राष्ट्रपति एल सिसी ने पीएम मोदी को सर्वोच्च सम्मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्मानित किया.

 
  • Admin
  • 25 Jun 2023
  • 925
image  

 

 

काहिरा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को राजकीय यात्रा पर मिस्र पहुंचे। रविवार को उन्‍होंने राजधानी काहिरा में देश के राष्‍ट्रपति अब्‍दल फतह अल-सीसी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। राष्‍ट्रपति सीसी ने मोदी को मुलाकात के दौरान देश के सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ द नाइल से सम्‍मानित किया है। यह प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 13वां सर्वोच्च राजकीय सम्मान है। इस साल जनवरी में गणतंत्र दिवस के मौके पर अल सीसी बतौर चीफ गेस्‍ट भारत आए थे। इसी दौरान उन्‍होंने पीएम मोदी को भारत आने का न्‍यौता दिया था। भारत से आखिरी बार कोई पीएम सन् 1997 में मिस्र की यात्रा पर गया था। ऐसे में 26 सालों में देश की यात्रा करने वाले मोदी पहले भारतीय पीएम हैं। शनिवार को मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान उन्‍हें गार्ड ऑफ द ऑनर भी दिया गया था।

क्‍या है ऑर्डर ऑफ द नील
ऑर्डर ऑफ द नाइलकी शुरुआत सन् 1915 में हुई थी। यह सम्‍मान मिस्र की तरफ से किसी देश के राष्‍ट्राध्‍यक्षों, राजकुमारों और उपराष्‍ट्रपतियों को दिया जाता है जिन्‍होंने इस देश या मानवता के क्षेत्र में अनमोल सेवाएं प्रदान की हैं। यह पुरस्‍कार दरअसल सोने का एक कॉलर जैसा दिखता है। सोने की यूनिट्स पर फैरोनिक प्रतीक शामिल होते हैं। सोने की पहली यूनिट राज्य को बुराइयों से बचाने के विचार को प्रभावित करती है, दूसरी यूनिट नाइल नदी की तरफ से लाई जाने वाली समृद्धि और खुशी से मिलती जुलती है। जबकि तीसरी यूनिट धन और सहनशक्ति का प्रतीक है। पुरस्‍कार पर फिरोजा और रत्‍नों से सजाया गया एक गोलाकार सोने के पेंडेंट है जो तीन यूनिट्स से एक दूसरे से जुड़ी हुए हैं।

और कौन-कौन से सम्‍मान
हाल ही में पीएम मोदी को पापुआ न्यू गिनी के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहु से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा उन्‍हें जिन और देशों से सर्वोच्‍च सम्‍मान मिला है वो कुछ इस तरह से हैं-

फिजी- कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी, मई 2023
पलाऊ गणराज्य- एबाकल पुरस्कार, मई 2023
भूटान- ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो दिसंबर 2021
अमेरिका- लीजन ऑफ मेरिट, 2020
बहरीन- किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां साल 2019

मालदीव-निशान इज्जुद्दीन, 2019
रूस- ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू पुरस्कार, 2019
यूएई- ऑर्डर ऑफ जायद अवार्ड, 2019
फलस्‍तीन- ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्‍तीन, 2018
अफगानिस्‍तान- गाजी अमीर अमानुल्लाह खान, 2016
सऊदी अरब- ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सौद, 2016

इसके अलावा पीएम मोदी को संयुक्‍त राष्‍ट्र का सर्वोच्‍च सम्‍मान चैंपियंस ऑफ अर्थ, 2018 में, 2018 में ही सियोल शांति पुरस्‍कार के अलावा गेट्स फाउंडेशन समेत कुछ और विश्‍व संगठनों की तरफ से भी सम्‍मानित किया जा चुका है।

 

 
Share
Previous Post
क्या वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाएगी वेस्टइंडीज टीम, समझिए क्या बन रहा है समीकरण
Next Post
NIOS 10वीं-12वीं अप्रैल/मई का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    कौन हैं सुबोध उनियाल? दलेर मेहंदी को भरे मंच पर लताड़ा, कहा- नशे में बोल तक नहीं पा रहे, गाना क्या गाओगे.

    • 21 Oct 2026
  • image

    डॉ. साकेत बडोला कौन हैं? कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक ने दिया इस्तीफा, IFS अधिकारी ने 11 साल पहले लिया VRS.

    • 24 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.