logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • साक्षी आहूजा की मौत का जिम्मेदार कौन? रेल मंत्री जी, तार नंगे रह गए तो बदला क्या है

साक्षी आहूजा की मौत का जिम्मेदार कौन? रेल मंत्री जी, तार नंगे रह गए तो बदला क्या है.

 
  • Admin
  • 27 Jun 2023
  • 1088
image  

 

नई दिल्ली: बिजली के पोल से बाहर झांकते तार, पास में उलटे पड़े दो जूते और सड़क पर लगा पानी... ये नई दिल्ली रेलवे स्टेशन परिसर का वो क्राइम सीन है जहां सिस्टम की लापरवाही ने दो बच्चों से उनकी मां छीन ली। जिस वंदे भारत ट्रेन का बखान करते रेल मंत्री और पूरा अमला नहीं अघाता, उसी वंदे भारत से सफर करने का सपना लिए दो बच्चे अपनी मां के साथ घूमने निकले थे। वंदे भारत का प्रचार देश में ऐसे हो रहा है जैसे आधुनिक तकनीक का पूरा क्रेडिट मौजूदा सरकार और सिस्टम को ही दे देना चाहिए। खैर, उससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। लेकिन दिल्ली में रविवार सुबह जो हुआ, उसने सभी को रुला दिया है। दोनों बच्चों की उम्र भी इतनी नहीं है कि वे अब अपने लिए इंसाफ मांग सकें। सच मानिए, हमारा सिस्टम उन्हें इंसाफ दिला भी नहीं पाएगा। हां, 24 घंटे के भीतर ही पल्ला झाड़ने की कवायद शुरू हो गई है। क्या कोई रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पूछेगा कि दिल्ली की साक्षी आहूजा की मौत का जिम्मेदार कौन है? यह सवाल शायद कुछ दिनों में पहले पन्ने की सुर्खियों से सिकुड़कर अखबार के अंदर के पन्नों में पहुंच जाए लेकिन वह परिवार रेलवे के सिस्टम को कभी माफ नहीं करेगा। वह जब भी रेल से यात्रा करेगा, अपनी साक्षी (35) की जान लेने वाले रेलवे को जरूर कोसेगा। अब रेल मंत्री जी सोच लें कि वह प्रचार तंत्र के आवरण में इस घटना से मुंह कैसे छिपाएंगे?

 

रेलवे ने रेलवे को क्लीन चिट दे दी
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने कहा है कि शुरुआती जांच के आधार पर ऐसा लगता है कि इंसुलेशन फेल होने के कारण केबल से करंट लीक हो रहा था। बारिश के बाद पानी भी लग गया था। यह कहते हुए दीपक जी ने पल्ला झाड़ लिया कि रेलवे के वर्किंग सिस्टम में कोई खामी नहीं थी। आगे कहा गया है कि दोषी को दंडित किया जाएगा। फिलहाल रेलवे ने रेलवे को क्लीन चिट दे दी है। यह भी बयान आ गया है कि सेफ्टी ड्राइव चलाई जा रही है जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो सके। बहुत फुर्ती है भाई। आम आदमी तो यही सवाल पूछ रहा है कि लापरवाही पर तो ऐक्शन बनता है साहब, अभियान चलाकर साक्षी को दोबारा जिंदा कर पाएंगे क्या? पुलिस कह रही है कि वह जांच कर रही है कि पोल से तार कैसे बाहर निकला था और करंट कैसे लगा। लग रहा है प्रशासन पूरी तरह से जाग गया है। अब सेफ्टी ऑडिट की भी घोषणा हो गई है।

मतलब रेलवे की गलती नहीं, बारिश की है
हां, रेलवे के अधिकारी कह रहे हैं कि तार नंगा नहीं था बल्कि केबल बर्स्ट या पानी के कारण करंट दौड़ गया। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर व्यवस्था को समझिए तो बिजली वितरण कंपनी की जिम्मेदारी एक हद तक ही है, बाकी तो सब रेलवे को ही देखना होता है। ट्रैक्सी स्टैंड पर रहने वाले ड्राइवरों ने दावा किया है कि कई पावर जंक्शन बॉक्स खुले ही छोड़ दिए हैं। तस्वीर में भी देखिए जिस पोल से हादसा हुआ है, तारों का मकड़जाल बाहर निकला दिखाई दे रहा है। इसे भी छिपवा दीजिए रेल मंत्री जी, सफाई देने में काम आएगा।

"उसकी जान गई क्योंकि किसी दूसरे ने लापरवाही की थी। हम दिल्ली को स्मार्ट सिटी कहते हैं लेकिन जरा देखिए यही व्यवस्था है? साक्षी अपने बच्चों को घुमाने ले जा रही थी। बच्चों से अब क्या कहें? करंट लगा उस समय भी वह बच्चों को दूर करने को कह रही थी।

साक्षी के एक रिश्तेदार (रोते हुए)"

जिस शर्मनाक तरीके से पल्ला झाड़ने की कार्यवाही चल रही है, उससे लग रहा है कि आगे चलकर उस तार को दोषी माना जाएगा जो बाहर निकला हुआ था। अपने देश में बारिश से पहले नाली-नालों की सफाई की जाती है जिससे पानी आसानी से पास हो सके। लेकिन बिजली का क्या? टैक्सी स्टैंड से तो हर समय सैकड़ों लोग गुजरते हैं, ऐसी महत्वपूर्ण जगह पर खंभे से बाहर झांकते तारों को ठीक तरह से व्यवस्थित क्यों नहीं किया गया? अगर रेलवे की जिम्मेदारी नहीं है, तब उसकी जिम्मेदारी क्या है, यह भी उसे अब अखबार में फुल पेज में बताना चाहिए। सच तो यह है कि अपने देश में जान सस्ती हो गई है।

... तो क्या सब राम भरोसे है मंत्री जी
रेल मंत्री जी काफी तेजतर्रार अधिकारी रहे हैं। आज भी उनके काम करने का अंदाज अलग दिखाई देता है। कहते हैं कि वह पीएम की गुडबुक में हैं। ओडिशा ट्रेन हादसे में जिस तरह से वह दिन-रात डटे रहे, उसने उनकी इमेज और चमकाई है। सब बहुत बढ़िया है। वंदे भारत का उद्घाटन समारोह भी देश में बढ़िया चल रहा है। लेकिन रेल मंत्री जी, एक सवाल है। शायद आज साक्षी आहूजा का परिवार भी यही सवाल आपसे करता। अगर राजधानी दिल्ली में स्टेशन परिसर पर लोग सुरक्षित नहीं हैं तो फिर रेलवे में सुरक्षा से लोग क्यों न डरें? क्यों न अब लोग कहना शुरू कर दें कि सब राम भरोसे है।

रेल मंत्री जी, एक वंदे भारत कम चलेगी या देर से चलेगी तो जनता की सेहत पर फर्क नहीं पड़ेगा। ना ही सरकार का दूरदर्शी प्लान ही कमजोर होगा, लेकिन इस तरह की लापरवाही वाली घटनाएं रेलवे से जनता का मोहभंग जरूर करती हैं। दरअसल, सिस्टम को भी पता है कि जनता तो मजबूर है, वो डरकर भी क्या करेगी। ट्रेन तो गरीब और मध्यम वर्ग की यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण साधन है। जाओगे तो जाओगे कहां। लेकिन रेल मंत्री जी कम से कम साक्षी आहूजा की तस्वीर एक बार जरूर देखिएगा।

साक्षी का क्या कसूर था? 7 और 9 साल के उसके बच्चों को घरवाले क्या कहकर बहलाएं? उनकी मां को उनसे किसने छीना? साक्षी अपने बच्चों को वंदे भारत से चंडीगढ़ घुमाने जा रही थी। मौका मिले तो साक्षी के घर भी जाइएगा। हमें यकीन है कि आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। आपसे अनुरोध है कि रेलवे स्टेशन के साथ-साथ सिस्टम के नंगे तारों पर भी टेप लगाइए। अभी ओडिशा हादसे के गुनहगारों को सजा दिलाना बाकी है। बंगाल में भी मालगाड़ियों की टक्कर हुई है। इन सब घटनाओं के बीच अगर 9 साल बाद नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के खंभों से बिजली के तार बाहर निकले पड़े हैं तो फिर बदला क्या है? माफ करना साक्षी, इस 'नंगे सिस्टम' के लिए हम सब जिम्मेदार हैं।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ यात्रा से 2500 घोड़े-खच्चरों के साथ तीन Helicopter कंपनियां की वापसी, जानिए क्या है वजह
Next Post
करंट लगते ही चिल्लाने लगी साक्षी, मेरे बच्चों को मुझसे दूर रखो... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ये घटना आपको रुला देगी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड: नगरीय चुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, विधायक तिलक राज बेहड़ का बढ़ा कद, खूब रोये थे.

    • 09 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    प्रधानमंत्री आवास योजना: 39815 परिवारों को अपने गांव में मिली पक्की छत, CM धामी की पैरवी से साकार हुआ सपना.

    • 09 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.