logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • करंट लगते ही चिल्लाने लगी साक्षी, मेरे बच्चों को मुझसे दूर रखो... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ये घटना आपको रुला देगी

करंट लगते ही चिल्लाने लगी साक्षी, मेरे बच्चों को मुझसे दूर रखो... नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ये घटना आपको रुला देगी.

 
  • Admin
  • 26 Jun 2023
  • 951
image  

 

नई दिल्ली: 35 साल की साक्षी आहूजा की मौत ने दिल्ली ही नहीं, पूरे देश के लोगों को झकझोर दिया है। दो बच्चों की मां साक्षी टीचर होने के साथ-साथ पूरे परिवार को संभालती थी। दोनों बच्चों की उम्र मात्र 7 और 9 साल है। रविवार सुबह वंदे भारत एक्सप्रेस पकड़ने के लिए साक्षी दोनों बच्चों के साथ नई दिल्ली रेलवे स्टेशन 5.30 बजे ही पहुंच गई थीं। उस दिन बारिश शुरू हो गई थी, पार्किंग एरिया में जगह-जगह पानी भरा था। वह पहाड़गंज की तरफ गेट नंबर 2 पर बनी पार्किंग से होते हुए स्टेशन जा रही थीं। तभी साक्षी का पैर फिसला और गिरने से बचने के लिए उन्होंने खंभे को पकड़ लिया। तार खुले होने के कारण खंभे में करंट दौड़ रहा था और साक्षी चपेट में आ गईं। वह तड़पने लगीं, चिल्ला रही थीं लेकिन एक मां की ममता समझिए। वह उस समय अपने बच्चों को दूर करने के लिए कह रही थीं। वह चिल्ला रही थीं कि बच्चों को यहां से दूर हटा दो। जिसने भी यह खबर पढ़ी, दिल बैठ सा गया। कैसा रहा होगा वह खौफनाक मंजर, अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

वंदे भारत में सफर के लिए काफी खुश थे बच्चे
जब से गर्मी की छुट्टियां शुरू हुई थीं साक्षी के दोनों बच्चे घूमने की जिद कर रहे थे। उनका उत्साह दोगुना हो गया, जब पता चला कि चंडीगढ़ जाने के लिए मां ने वंदे भारत एक्सप्रेस का टिकट कराया है। उन्हें क्या पता था कि यह छुट्टी उनसे उनकी मां को हमेशा के लिए छीन लेगी। करंट लगने से साक्षी की मौत हो गई। किसी की लापरवाही का खामियाजा दो बच्चों की मां को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
 

साक्षी के रिश्तेदार राजेश चोपड़ा ने बताया कि दोनों बच्चे अपनी पहली ट्रेन यात्रा को लेकर काफी खुश थे। उन्होंने वंदे भारत के बारे में काफी सुना और पढ़ा था। घरवालों ने बताया कि साक्षी ने पहले कार से जाने की योजना बनाई थी, बाद में ट्रेन का टिकट बुक करा लिया। उन्होंने नम आंखों से कहा, 'इतनी कम उम्र में अपनी मां को खोने से बड़ा गम और क्या हो सकता है?' साक्षी और उनके परिवारवालों ने हिमाचल प्रदेश घूमने का भी प्लान किया था। वह अपने माता-पिता और बहन को भी ले जा रही थी।

परिवारवालों का कहना है कि स्टेशन के बाहर पार्किंग एरिया में पानी भरा था। हम दिल्ली को स्मार्ट सिटी कहते हैं लेकिन यही सुविधा है? हमने कभी नहीं सोचा था कि साक्षी को हम आखिरी बार देख रहे हैं। एक रिश्तेदार ने बताया, 'यह बहुत दर्दनाक था। वह अपने बच्चों को बहुत प्यार करती थी। घटना के समय भी वह चिल्लाते हुए कह रही थी कि उसके बच्चों को वहां से दूर कर लो।'

उधर, रेलवे का कहना है कि इंसुलेशन फेल्योर होने के कारण केबल से करंट पोल में आ गया था। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पोल से कुछ तार बाहर निकले हुए हैं। अहूजा पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में रहती थीं। वह एक आर्किटेक्ट भी थीं।

 

 
Share
Previous Post
साक्षी आहूजा की मौत का जिम्मेदार कौन? रेल मंत्री जी, तार नंगे रह गए तो बदला क्या है
Next Post
केदारनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, रुद्रप्रयाग में बारिश...मानसून आते ही उत्तराखंड में तबाही का मंजर
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    अंकिता भंडारी के माता-पिता से डिंपल यादव ने की मुलाकात, कहा- बेटी ने नहीं मानी तो हम कैसे मान सकते हैं हार.

    • 16 Oct 2026
  • image

    '600 रुपये मांगे, 300 दे रहे थे', देहरादून में प्लंबर ने पेचकस से तीन लोगों को इतनी से बात पर बेरहमी से मार डाला.

    • 07 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.