logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Sunday, 1 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • पीएम मोदी ने यूं ही नहीं किया मेट्रो से डीयू का सफर, जानें वजह

पीएम मोदी ने यूं ही नहीं किया मेट्रो से डीयू का सफर, जानें वजह.

 
  • Admin
  • 30 Jun 2023
  • 711
image  

 

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) का अपना एक अलग अंदाज ही है, जो उन्हें और नेताओं से अलग करता है। सियासत के शतरंज में विरोधियों को पस्त करने का हुनर रखने वाले पीएम मोदी देश के हर वर्ग को साथ लेकर चलने में विश्वास रखते हैं। पीएम मोदी की इस कला ने ही आज उन्हें विश्व के दिग्गज नेताओं की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। पीएम मोदी यूं ही लोकप्रिय नेता नहीं बने हैं। पीएम मोदी को बूढ़े, जवान, युवा और बच्चों सबको एक सूत्र में बांधने की कला हासिल है। वह हर आयु वर्ग के लोगों के बीच पॉपुलर हैं। शुक्रवार को भी पीएम मोदी का अनोख अंदाज देखने को मिला, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह में हिस्सा लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने यूनिवर्सिटी तक जाने के लिए मेट्रो ट्रेन का सफर तय किया। इस दौरान उन्होंने अपने ट्विटर प्रोफाइल पर अपनी मेट्रो यात्रा की तस्वीरें भी शेयर कीं। इसमें साफ देखा जा सकता है कि उन्होंने अपने युवा साथियों को अपने बीच पाकर खुशी जताई। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने मेट्रो से ही डीयू का सफर क्यों तय किया?
 

पीएम मोदी मेट्रो से क्यों पहुंचे डीयू?

डीयू में समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने मेट्रो से यात्रा का अपना अनुभव शेयर किया। पीएम मोदी ने बताया कि ‘जब आप साथियों के साथ यात्रा करते हैं तो कैंपस में आना अधिक आनंददायक हो जाता है। क्योंकि दो दोस्त एक साथ अलग-अलग विषयों पर चर्चा करते हैं। इनकी बातचीत के विषयों में इजरायल से लेकर चंद्रमा तक के विषय होते हैं। कौन सी फिल्म देखी, आपने कौन सी फिल्म देखी, ओटीटी पर वो सीरीज अच्छी है? क्या वह सीरीज ओटीटी पर देखने लायक है? वो वाली रील देखी या नहीं देखी? क्या आपने वह इंस्टाग्राम रील ट्रेंड देखा है? ऐसे ही मुद्दों पर बातचीत करते हैं। इसलिए आज मैंने अपने युवा दोस्तों के साथ बातचीत करने के लिए दिल्ली मेट्रो का सफर किया।‘

पीएम मोदी ने शेयर कीं मेट्रो यात्रा की तस्वीरें

मेट्रो यात्रा की तस्वीरें भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर की हैं। इसके साथ ही कार्यक्रम में शामिल होने से पहले भी पीएम ने गुरुवार को ट्वीट कर समारोह में शामिल होने की जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कल मैं सुबह 11 बजे दिल्ली के शताब्दी वर्ष समारोह में हिस्सा लूंगा। पीएम मोदी समयपुर बादली स्टेशन की ओर जाने वाली एक येलो लाइन मेट्रो ट्रेन में चढ़ गए और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन तक गए, जो डीयू कैंपस तक पहुंचने के लिए येलो लाइन का एक निकटतम मेट्रो स्टेशन है। ट्रेन के अंदर पीएम मोदी ने युवाओं और अन्य यात्रियों के साथ बातचीत की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया कि ‘दिल्ली मेट्रो से डीयू कार्यक्रम के रास्ते में अपने सह-यात्रियों के रूप में युवाओं को पाकर खुश हूं।'

' प्रधानमंत्री के बगल में बैठना और उनसे बात करना ‘काफी शानदार अनुभव’ रहा। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि हममें से कुछ को देश के प्रधानमंत्री के साथ करीबी और व्यक्तिगत रूप से बातचीत करने का मौका मिला। यह बहुत असाधारण लग रहा था। हमारे विश्वविद्यालय के रास्ते में यात्रा के दौरान उनसे बातचीत करने का भी मौका मिला।

शिवम गुप्ता, बी. कॉम स्टूडेंट, डीयू’

पीएम की मेट्रो यात्रा के सियासी मायने समझिए

लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी की मेट्रो यात्रा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीएम मोदी ने जनता से सीधे मुलाकात करने की शुरुआत की है। दरअसल पीएम मोदी बीजेपी के कार्यकर्ताओं और नेताओं को भी जनता से सीधे मिलने की नसीहत दे चुके हैं। अब उसी नसीहत पर पीएम मोदी भी चल रहे हैं। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मेट्रो की सेवाओं का इस्तेमाल किया और लोगों से सीधे बातचीत की। खासतौर पर पीएम मोदी ने युवाओं से बात की और उनसे अलग-अलग विषयों पर बातचीत की। उधर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी जनता से सीधे मुखातिब होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले दिल्ली के करोल बाग में बाइक बनाने वाले मैकेनिक की दुकान पर जाकर उन लोगों से सीधा संपर्क किया था। इस पहले भी राहुल गांधी भीड़भाड़ वाले इलाकों में लोगों से बातचीत कर चुके हैं।

 

 
Share
Previous Post
अरे! जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी में मकानों में दरारें...30 मकान प्रभावित, डरे ग्रामीणों ने सरकार से लगाई गुहार
Next Post
जवानों की 'विशेष उड़ान' दोबारा कब शुरू होगी, कूरियर सेवा का मामला सरकार के पास लंबित है
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.