logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • 10-20 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर की कीमत क्यों पहुंची 100 रुपये?

10-20 रुपये किलो बिकने वाले टमाटर की कीमत क्यों पहुंची 100 रुपये?.

 
  • Admin
  • 01 Jul 2023
  • 1122
image  

 

देहरादून: इन दिनों टमाटर कुछ और ही लाल हो रहा है। खुदरा बाजार में टमाटर का भाव 100 रुपये किलो पर जा पहुंचा। यदि क्वालिटी से समझौत करें तो आप इसे कुछ सस्ता भी पा रकते हैं। अभी थोड़े ही दिन पहले की बात है जबकि इसका खुदरा भाव 10 से 20 रुपये किलो चल रहा था। किसानों का टमाटर तो दो-तीन रुपये किलो बिक रहा था। कई स्थानों से खबर आई थी कि किसान इसे सड़क पर फेंक रहे हैं। आखिर क्या हुआ जो इसकी कीमत आसमान में पहुंच गई।

इस समय क्या चल रहा है भाव

यदि दिल्ली और एनसीआर के बाजारों की बात करें तो इस समय कहीं-कहीं टमाटर की कीमत 100 रुपए प्रति किलो के पार चली गई है। होलसेल मार्केट में ही टमाटर 65-70 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। ज्यादा दिन नहीं, सिर्फ एक हफ्ते पहले की ही बात करें तो थोक मंडी में टमाटर 30-35 प्रति किलो बिक रहा था। उस समय रिटेल मार्केट में टमाटर की कीमत तकरीबन 40-50 रुपए किलो थी।

क्यों बढ़ी टमाटर की कीमत

दिल्ली में टमाटर कई राज्यों से आता है। इनमें उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक आदि शामल हैं। इस समय हिमाचल प्रदेश में बारिश हो रही है तो यूपी, पंजाब लू की चपेट में है। गुजरात में बीतें दिनों आए चक्रवात तूफान से टमाटर की फसल तबाह हो गई। ऐसे में टमाटर तो महंगा होना ही था।

पिछले महीने टमाटर का कोई लिवाल नहीं था

अभी पिछले महीने की ही तो बात है। मई के महीने में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र सहित कई राज्य ऐसे थे जहां टमाटर के भाव जमीन पर थे। किसानों को मंडी में टमाटर दो से पांच रुपए प्रति किलो बेचना पड़ रहा था। कई राज्यों से खबर आई थी किसान अपनी फसल सड़क पर फेंक रहे हैं। लेकिन महीने भर में ही प्रकृति ने टमाटर का अर्थशास्त्र ही बदल कर रख दिया।

सिर्फ देहरादून में ही नहीं बढ़े भाव

टमाटर के भाव सिर्फ देहरादून में ही बढ़े हैं, ऐसी बात नहीं है। इसके भाव अन्य राज्यों में भी बढ़े हैं। इस समय उत्तर प्रदेश के शहरों में टमाटर के भाव 80 रुपये से 100 रुपये किलो बताए जा रहे हैं। मध्य प्रदेश के बाजार में टमाटर 80 से लेकर 100 रुपए बिक रहा है। बिहार और झारखंड में कल टमाटर 80 रुपये किलो तक बिका था। लेकिन आज इसके भाव में नरमी के संकेत हैं। राजस्थान में यह 90 से 110 रुपये बिक रहा है तो पंजाब में 60 से 80 रुपए की कीमत पर बिक रहा है।

नई फसल की बुवाई शुरू

मानसून की शुरूआत में ही बिहार, झारखंड और कुछ और राज्यों में टमाटर की नई फसल की बुवाई शुरू हो जाती है। इस फसल को तैयार होने में करीब महीने भर का वक्त लगता है। उसके बाद उसमें टमाटर फलने लगता है। इसलिए उम्मीद जताई जा रही है टमाटर के दाम सामान्य होने में इतने दिन तो लगेंगे ही।

 

 
Share
Previous Post
राष्ट्रपति मुर्मू आज लॉन्च करेंगे ICAI CA का नया सिलेबस, जानें बड़ी बातें
Next Post
उत्तराखंड में नागरिक संहिता पर आने वाला है बड़ा फैसला? ड्राफ्ट तैयार होते ही पुष्कर धामी दिल्ली के लिए रवाना
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.