logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • एकनाथ शिंदे सरकार में अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री, NCP के इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ, देखें तस्वीरें

एकनाथ शिंदे सरकार में अजित पवार बने उपमुख्यमंत्री, NCP के इन नेताओं ने भी ली मंत्री पद की शपथ, देखें तस्वीरें.

 
  • Admin
  • 03 Jul 2023
  • 1044
image  

 

शिंदे सरकार में अज‍ित पवार संग 8 मंत्र‍ियों ने ली शपथ

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार फिर से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। अज‍ित पवार के अलावा उनके साथ एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल, हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव बाबा अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे और अनिल भाईदास पाटिल ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।

पिछले 4 साल में तीसरी बार महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बने अज‍ित पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार एक बड़े राजनीतिक घटनाक्रम के तहत फिर से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री बन गए हैं। वह पिछले चार साल में तीसरी बार राज्य के उपमुख्यमंत्री पद पर काबिज हुए हैं।
अजित वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार में कुछ घंटों के लिए उपमुख्यमंत्री रहे थे। उन्होंने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली राज्य की पिछली महा विकास आघाडी (एमवीए) सरकार में भी उपमुख्यमंत्री पद संभाला था। महाराष्ट्र में एमवीए सरकार नवंबर 2019 से जून 2022 तक सत्ता में थी।

​राज्य मंत्री बने छगन भुजबल

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई के राजभवन में एक समारोह के दौरान नवनियुक्त राज्य मंत्री छगन भुजबल को बधाई दी। राज्य के डिप्टी सीएम देवेन्द्र फडणवीस भी नजर आ रहे हैं।

​हसन मुश्रीफ भी श‍िंंदे सरकार में शाम‍िल

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई के राजभवन में नव-शपथ ग्रहण करने वाले राज्य मंत्री हसन मुश्रीफ को बधाई दी। राज्य के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी नजर आ रहे हैं।

राज्य मंत्री बने संजय बनसोडे

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई में राजभवन में राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की उपस्थिति में नव-शपथ ग्रहण करने वाले राज्य मंत्री संजय बनसोडे को बधाई दी। राज्य के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी नजर आ रहे हैं।

​धनंजय मुंडे ने भी ली शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई के राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में नवनियुक्त राज्य मंत्री धनंजय मुंडे को बधाई दी।

NCP नेता अनिल भाईदास पाटिल ​राज्य मंत्री बने

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई के राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की उपस्थिति में नवनियुक्त राज्य मंत्री अनिल भाईदास पाटिल को बधाई दी।

अदिति तटकरे ने ​राज्य मंत्री के तौर पर ली शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई के राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस की उपस्थिति में नवनियुक्त राज्य मंत्री अदिति तटकरे को बधाई दी।

​दिलीप वालसे पाटिल ने भी ली शपथ ​

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई में राजभवन में राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस की उपस्थिति में नव-शपथ ग्रहण करने वाले राज्य मंत्री दिलीप वालसे पाटिल को बधाई दी। राज्य के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी नजर आ रहे हैं।

धर्मराव बाबा अत्राम ने ​राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने रविवार को मुंबई में राजभवन में राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में नव-शपथ ग्रहण करने वाले राज्य मंत्री धर्मराव बाबा अत्राम को बधाई दी। राज्य के नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी नजर आ रहे हैं।

 

 
Share
Previous Post
दिल्ली में पुरूषोत्तम रूपाला ने की पुष्कर धामी से मुलाकात, सीएम ने मंत्री से मांगी उत्तराखंड के लिए विशेष योजनाएं
Next Post
वेटिंग लाउंज, रिटायरिंग रूम और फूड कोर्ट...ऐसा दिखेगा फरीदाबाद में बनने जा रहा वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्तराखंड के 'हाउस ऑफ हिमालयाज' की ग्लोबल उड़ान, ग्रामीण महिलाओं ने किया 6 करोड़ का कारोबार.

    • 06 Oct 2026
  • image

    इन्फ्लुएंसर नीतू बिष्ट कौन हैं? हल्द्वानी में मां काली बनकर बाजार में घूमीं, रील बनाने पर कार्रवाई की मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.