फरीदाबाद: रेलवे ने फरीदाबाद में बनने जा रहे वर्ल्ड क्लास स्टेशन की प्रोग्रेस रिपोर्ट जारी की है। रेलवे ने कहा है कि इस स्टेशन के मास्टर प्लान, सर्कुलेशन प्लान, स्टेशन बिल्डिंग, नॉर्थ फुट ओवरब्रिज और मल्टीलेवल कार पार्किंग का जनरल एरेंजमेंट ड्राइंग (GAD) अप्रूव कर दिया गया है। मॉडल डिजाइन बेसिस रिपोर्ट (DBR) जल्द अप्रूव होगी। नॉर्थ फुट ओवरब्रिज का डिजाइन भी अप्रूवल की प्रोसेस में है। यहां मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए पुराने आवासीय भवनों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जगह खाली होने पर यहां पार्किंग का निर्माण होगा। इसमें 250 कार और 350 बाइक व स्कूटी आदि पार्क हो सकेंगी।
261.97 करोड़ रुपये की आएगी लागत
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने रविवार को बताया कि रेलयात्रियों को बेहतरीन सुविधा के साथ सफर व सुविधाएं मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। हरियाणा के फरीदाबाद रेलवे स्टेशन का कायाकल्प करने का काम शुरू हो चुका है। इस स्टेशन का रूप किसी एयरपोर्ट या मॉल से कम नहीं होगा। इस परियोजना पर 261.97 करोड़ रुपये की लागत आएगी। स्टेशन पर इस समय काम चल रहा है, जिसमें पुराने क्वार्टरों को तोड़ने का काम पूरा हो गया है। स्टेशन बिल्डिंग से मौजूदा कार्यालयों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए अस्थायी कार्यालयों का निर्माण चालू कर दिया गया है। टिकट विंडो को भी दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है।
क्या होगा खास