logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • दिल तो जीतते रहते हैं, कब चुनाव जीतेंगे चन्द्रशेखर आज़ाद?

दिल तो जीतते रहते हैं, कब चुनाव जीतेंगे चन्द्रशेखर आज़ाद?.

 
  • Admin
  • 04 Jul 2023
  • 896
image  

 

लखनऊ: हाल ही में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्‍यक्ष चंद्रशेखर आजाद (Chandrashekhar Azad) चर्चा में थे। चर्चा में तो वह अकसर रहते ही हैं लेकिन इस पर उन पर एक जानलेवा हमला हुआ था। हमले में वह बाल-बाल बचे। इसके बाद उन्‍होंने अस्‍पताल से अपने समर्थकों से अपील की कि वे शांत‍ि बनाए रखें। अस्‍पताल से डिस्‍चार्ज होने के बाद वह जब बाहर आए तो खुद पर हमला करने वालों के खिलाफ गुस्‍से से भरे नहीं थे। वह शांत थे। उन्‍होंने कहा, मैं उन लोगों से मिलना चाहता हूं जो मेरी जान लेना चाहते थे। जानना चाहता हूं कि उन्‍होंने ऐसा क्‍यों किया। इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि लगभग सभी गैरबीजेपी दलों के नेताओं ने उनका हाल पूछा लेकिन बसपा सुप्रीमो मायावती ने जिक्र तक नहीं किया। आजाद ने नरम आवाज में कहा, जरूरी नहीं कि मां बोल कर ही अपना प्‍यार जताए। वह (मायावती) मुझे बहुत प्‍यार करती हैं।'

अगले दिन ही आजाद एंबुलेंस में राजस्‍थान में अपने कार्यक्रम के लिए निकल गए। वह यह नहीं दिखाना चाहते थे कि वह कमजोर हैं। लेकिन उन्‍हें नजदीक से जानने वाले कहते हैं कि वह इसी तरह मीडिया में छाए रहना पसंद करते हैं। यह चंद्रशेखर का स्‍टाइल है।

आज चंद्रशेखर पूरे देश में नहीं तो कम से कम उत्‍तर भारत में युवा दलित शक्ति का चेहरा माने जाते हैं। पोस्‍टर बॉय जैसे। उनका डेब्‍यू भी वैसा ही हुआ। आजाद सहारपुर के घडकौली गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता गवर्नमेंट कॉलेज के प्रिंस‍िपल थे। कहा जाता है कि आजाद ने घडकौली में दलित बच्‍चों की शिक्षा के लिए काम किया। लेकिन सही मायनों में चर्चा में तब आए जब साल 2016 के आसपास अपने गांव के बाहर उन्‍होंने बोर्ड लगाया, द ग्रेट चमार...।

इस पर ऊंची जातियों से बवाल हुआ। मई 2017 में सहारनपुर के शब्‍बीरपुर गांव में दलित राजपूतों में बवाल के दौरान एक राजपूत की हत्‍या हो गई। इसके बाद दंगा भड़का और कई दलितों के घरों में आग लगाई गई। आजाद को इस पूरे मामले में आरोप बनाया गया।

आजाद ने नाटकीय ढंग से दिल्‍ली में सरेंडर किया। उन पर एनएसए लगा, 15 महीने की जेल हुई। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उनके समर्थन में आईं। उन्‍होंने मांग की कि आजाद को तिहाड़ की जगह एम्‍स में रखा जाए जहां उनका इलाज हो। सीएए विरोधी आंदोलनों में आजाद की लोकप्रियता चरम पर थी। उन्‍होंने विरोध प्रदर्शन का जामा मस्जिद के सामने नेतृत्‍व किया।

 

 
Share
Previous Post
बीजेपी ने बदले चार राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड में मरांडी, पंजाब में जाखड़ को मिली कमान
Next Post
करोड़ों का बिजनेस, ई-रिक्शा की बैटरी बदलने के पैसे नहीं, तुरंत करोड़पति बनने वाली हरदोई के अमन की चौंकाने वाली कहानी
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    केदारनाथ मंदिर से हजारों तीर्थयात्री 12 टन से ज्यादा कचरा वापस लाए, जानिए क्या है प्रशासन की 'कैरी मी बैक' पहल.

    • 04 Oct 2026
  • image

    मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.

    • 26 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.