logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • करोड़ों का बिजनेस, ई-रिक्शा की बैटरी बदलने के पैसे नहीं, तुरंत करोड़पति बनने वाली हरदोई के अमन की चौंकाने वाली कहानी

करोड़ों का बिजनेस, ई-रिक्शा की बैटरी बदलने के पैसे नहीं, तुरंत करोड़पति बनने वाली हरदोई के अमन की चौंकाने वाली कहानी.

 
  • Admin
  • 04 Jul 2023
  • 918
image  

 

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक ई-रिक्शा चालक इन्स्टैंट मिलेनियर बन गया। उसके नाम पर करोड़ों रुपए का कारोबार होता पाया गया है। करोड़पति ई-रिक्शा चालक समझ ही नहीं पा रहा, उसके साथ यह सब क्या हो गया है। दरअसल, ई-रिक्शा चालक के साथ फ्रॉड का मामला सामने आया है। उसके नाम पर कंपनी खोलकर दिल्ली में कारोबार किया जा रहा है और इसकी उसे भनक तक नहीं थी। जैस ही उसने ई-रिक्शा निकालने के लिए लोन अप्लाई किया, उसे बैंक ने रिटर्न दाखिल करने को कहा। इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल कराने के लिए जब वह पहुंचा तो उसे देखकर लोग दंग रह गए। ई-रिक्शा चालक का दो माह का टर्न ओवर 5 करोड़ 67 लाख का बन रहा था।

हरदोई कछौना में रहने वाले युवक के साथ बड़ा फ्रॉड हुआ है। युवक ई-रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता था और जब उसकी ई-रिक्शा की बैटरी खराब हुई तो उसको बदलवाने के लिए उसने बैंक से लोन लेने के लिए आइटीआर भरने गया। यहां उसे पता चला कि उसके नाम से बड़ा फ्रॉड हो रहा है। उसके नाम दिल्ली में कारोबार हो रहा है और उसका टर्नओवर 5 करोड़ 67 लाख है। पीड़ित का नाम अमन कुमार राठौर है। हरदोई जिले के कछौना कोतवाली क्षेत्र का रहने वाले एक ई-रिक्शा चालक हैरान रह गया। उसे पता चला कि उसका दो माह का टर्नओवर 5 करोड़ 67 लाख रुपए है।

लोन के लिए भटक रहा सुधांशु

अमन अब अपने ई-रिक्शा में खराब हुई बैटरी बदलवाने के लिए लोन लेने के लिए परेशान और भटक रहा है। उसके कागजों पर दिल्ली में इतना बड़ा फ्रॉड चल रहा है। जानकारी के अनुसार, कछौना कोतवाली क्षेत्र के कस्बा कछौना के तिलक नगर निवासी अमन कुमार राठौर ई-रिक्शा चलाकर अपना गुजर बसर करता है। कुछ दिनों से उसके ई-रिक्शा की बैटरी खराब हो गयी थी। इसे बदलवाने के लिए बैंक से लोन लेने की सोची। इसके लिए उसने बैंक जाकर बात की तो बैंक कर्मचारियों ने उससे आईटीआर मांगा।

आईटीआर भरने के दौरान पता चली बात

अमन जब आईटीआर दाखिल करने के लिए जब जनसेवा केंद्र पर गया। जनसेवा केंद्र संचालक ने उसका आइटीआर भरने के लिए आवेदन किया तो उसकी आंखें फटी की फटी रह गई। अमन कुमार राठौर के नाम से लगभग 5 करोड 67 का 2 माह का टर्नओवर दिख रहा था। केंद्र संचालक ने उसे बताया कि दिल्ली में राठौर ट्रेडर्स के नाम से उसके नाम एक फर्म रजिस्टर्ड है, जो कॉपर वायर और स्क्रैप का कारोबार करती है। उसका आधार और पैन कार्ड इस कंपनी के नाम से दर्ज है। यह बात सुनकर अमन कुमार हैरान और परेशान रह गया।
 

इस तरह हुआ फ्रॉड का शिकार

अमन ने बताया कि वह बेरोजगार था और काम की तलाश में भटक रहा था। इसी दौरान उसे कस्बे का ही रहने वाला एक युवक संदीप कुमार मिला। रोजगार दिलाने के लिए कहकर उसका आधार और पैन कार्ड ले लिया। इसके बाद उसने एक दो बार काम दिलवाने को लेकर उससे बात की, लेकिन संदीप जल्द काम मिल जाएगा कहकर टाल देता। संदीप उसे काम नहीं दिलवा पाया तो उसने ई-रिक्शा चलाना शुरू कर दिया। इस बात के करीब एक साल बीत चुके हैं। वह यह भी भूल गया था कि संदीप ने उससे उसका आधार कार्ड और पैन कार्ड लिया था। अब जब उसने अपने नाम पर इतना बड़ा कारोबार देखा तो वह परेशान है। पीड़ित युवक का कहना है कि वह दिल्ली जाकर इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराएगा।

 

 
Share
Previous Post
दिल तो जीतते रहते हैं, कब चुनाव जीतेंगे चन्द्रशेखर आज़ाद?
Next Post
युवाओं को हर महीने मिलेंगे 8-10 हजार रुपये, जानिए क्या हैं इसकी जरूरी शर्तें?
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चुनाव से ठीक पहले दो खेमों में बंटी उत्तराखंड कांग्रेस! हरीश रावत की यात्रा से 2 दिग्गज नेताओं ने बनाई दूरी.

    • 06 Oct 2026
  • image

    Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में भूकंप, 4 दिनों में दूसरी बार उत्तराखंड में झटके महसूस हुए.

    • 11 Oct 2026
  • image

    अंकिता भंडारी हत्याकांड: नई दिल्ली में सीबीआई के सीनियर अफसरों से मिले माता-पिता, क्या हुई बात.

    • 17 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.