logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • केदारनाथ की भस्म के बाद अब नीम करौली बाबा... यह फोटो ले मोदी के पास क्यों पहुंचे धामी!

केदारनाथ की भस्म के बाद अब नीम करौली बाबा... यह फोटो ले मोदी के पास क्यों पहुंचे धामी!.

 
  • Admin
  • 05 Jul 2023
  • 1124
image  

 

देहरादून\दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। उत्तराखंड में इन दिनों यूनिफॉर्म सिविल कोड की चर्चा जोर पकड़े हुए है। 30 जून को यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए बनी कमेटी ने अपना काम खत्म कर दिया। यूनिफॉर्म सिविल कोड का फाइनल ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। इसकी छपाई की प्रक्रिया को पूरा कराया जा रहा है। कमिटी की ओर से फाइनल ड्राफ्ट सरकार को सुपुर्द किए जाने के बाद प्रदेश में इसे लागू करने की प्रक्रिया शुरू होगी। धामी सरकार इसके लिए उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की भी तैयारी कर रही है। इन तमाम कवायदों के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली पहुंचे हैं। उनकी मुलाकात भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ-साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पीएम नरेंद्र मोदी से हुई है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर संतुष्ट हैं। इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच समान नागरिक संहिता लागू करने की दिशा में कदम उठाने सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। सीएम धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता को हड़बड़ी में उत्तराखंड में लागू नहीं किया जाएगा। हालांकि, इस मुलाकात की एक तस्वीर इस समय खासी चर्चा में है।

बाबा नीम करौली की तस्वीर लेकर पहुंचे धामी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की तस्वीर इस समय सोशल मीडिया पर खासी चर्चा में बन गई है। दरअसल, सीएम धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात के क्रम में बाबा नीम करौली की तस्वीर उन्हें भेंट की। इससे पहले भी सीएम धामी केदारनाथ की भस्म लेकर पीएम मोदी के पास पहुंचे थे। चार धाम की यात्रा शुरू होने और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर पहली पूजा कराई गई थी। पहले यात्री को प्रसाद स्वरूप भस्म देने की परंपरा रही है। इस पवित्र भस्म को लेकर स्वयं सीएम धामी पीएम मोदी से मुलाकात करने आए थे। अब जब यूसीसी को लेकर चर्चा गरम है तो उन्होंने बाबा नीम करौली की तस्वीर के साथ आए।

बाबा नीम करौली के भक्त हैं पीएम मोदी

नीम करौली बाबा या नीब करोरी बाबा को पिछली सदी के महान संतों में की जाती है। उनके भक्त दुनिया भर में फैले हुए हैं। उन्हें हनुमानजी का अवतार भी माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इनके अनन्य भक्त रहे हैं। उनके अलावा हॉलीवुड की दिग्गज जूलिया रॉबर्ट्स और फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग जैसी हस्तियां भी इनके भक्तों में शामिल हैं। ये लोग बाबा के कैंची धाम आश्रम के दर्शन भी कर चुके हैं। कैंची धाम की स्थापना बाबा ने वर्ष 1964 में की थी। नीम करोली बाबा का वास्तविक नाम लक्ष्मीनारायण शर्मा था। इनका जन्म उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव में करीब 1900 के आसपास हुआ माना जाता है। इनके पिता का नाम दुर्गा प्रसाद शर्मा था।

वर्ष 1958 में उन्होंने अपना घर छोड़ दिया था। इसके बाद ये पूरे उत्तर भारत में साधुओं की तरह घूमने लगे। इन्हें कई अलग-अलग नामों से पहचाना जाता था। उन्हें लक्ष्मीदास तो कोई हांडी वाले बाबा और कोई तिकोनिया वाले बाबा के नाम से पुकारता था। गुजरात में इन्होंने ववानिया मोरबी में तपस्या की थी तो लोग इन्हें तलईया बाबा के नाम से भी पुकारने लगे थे। उन्होंने अपने शरीर का त्याग 11 सितंबर 1973 में वृंदावन में किया था। इस धाम के बारे में मान्यता है कि यहां लोग जो मन की मुराद लेकर आते हैं, वह जरूर पूरा होता है। सीएम धामी इस तस्वीर के जरिए अपनी भावनाएं पीएम मोदी के साथ प्रदर्शित करते दिख रहे हैं।

समिति ने दिया था विशेष प्रसाद

केदारनाथ के कपाट खुलने के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा हुई थी। इसलिए बदरी-केदार मंदिर समिति की ओर से इस यात्रा में पहली पूजा कराने वाले यात्री पीएम मोदी को विशेष प्रसाद दिया गया। केदारनाथ धाम पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने साथ केदारनाथ से भगवान शिव की भस्म को साथ ले गए। दरअसल, पीएम नरेंद्र मोदी का बाबा केदारधाम के प्रति लगाव किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में उन्हें प्रसाद देने स्वयं सीएम पहुंचे थे। दरअसल, बाबा केदार छह महीने समाधि में लीन रहते हैं।

केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने के मौके पर भगवान शिव के स्वयंभू लिंग को समाधि पूजा के बाद ढक दिया जाता है। मंदिर के प्रधान पुजारी, संभालिया और भंडारी द्वारा केदारनाथ भगवान का घी से लेपन करते हैं। इसके बाद स्वयंभू लिंग को भस्म, कंबल, फल, मेवा, गोवर, रुदाक्ष, बाघाम्बर, फल आदि से ढक दिया जाता है। केदारनाथ कपाट खुलने के मौके पर मंदिर के गर्भ गृह से करीब 150 किलो भस्म निकाली जाती है, जिसे मंदिर समिति अपने प्रसादी पैकेट में रखते हुए भक्तों को वितरित करती है।
 

सीएम ने किया है बड़ा दावा

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद कहा कि उत्तराखंड यूनिफॉर्म सिविल कोड को देशभर में एक मिसाल बनेगा। सीएम धामी का कहना था कि बाकि राज्यों को भी पहल करते हुए अपने-अपने प्रदेशों में समान नागरिक संहिता को लागू करने के लिए कदम उठाने चाहिए। सीएम ने कहा कि कमेटी ने अभी तक यूसीसी का ड्राफ्ट सरकार को नहीं सौंपा है। ड्राफ्ट मिलने के बाद सरकार इस पर कानूनी राय लेकर आगे कदम उठाएगी। सीएम धामी ने यूसीसी के बारे में कोई सीधी बात नहीं कही। पीएम मोदी को कांवड़ यात्रा की तैयारी से अवगत कराने की बात कही। दरअसल, पिछले सप्ताह सीएम धामी ने कहा था कि उत्तराखंड इस विषय काम करने वाली विशेषज्ञ समिति से रिपोर्ट मिलते ही यूसीसी पर काम करेगी। उनका बयान रिटायर्ड जस्टिस रंजना देसाई की अध्यक्षता वाली कमेटी के प्रेस कांफ्रेंस के बाद आया था।

 

 
Share
Previous Post
क्या यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम फिर से जारी किया जाएगा? दिल्ली HC ने आयोग को अपना पक्ष रखने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया
Next Post
केदारनाथ धाम में ब्लॉगर-यूट्यूबर्स पर रील बनाने वालों पर हो कार्रवाई, मंदिर समिति ने उठाई मांग
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'सरकारी गवाह बन जाओ, तुमने अपराध किया है', राहुल गांधी का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को मैसेज.

    • 12 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड: कांग्रेस के 'झूठे विमर्श' के विरुद्ध भाजपा 'लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ' अभियान शुरू करेगी.

    • 23 Oct 2026
  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.