logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 20 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • 2018 के बाद अलग-अलग धर्म के लोगों की शादियों की जांच, जबरन धर्मांतरण का एंगल तलाश रही पुलिस

2018 के बाद अलग-अलग धर्म के लोगों की शादियों की जांच, जबरन धर्मांतरण का एंगल तलाश रही पुलिस.

 
  • Richa Bajpai
  • 16 Jun 2023
  • 829
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में लव जिहाद के मामलों में अवैध धर्मांतरण का मामला लगातार गरमाता जा रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने उत्तराखंड धर्म की स्वतंत्रता अधिनियम (संशोधन) 2022 के किसी भी संभावित उल्लंघन की जांच कराने का निर्णय लिया है। इसके तहत पिछले 5 वर्षों यानी वर्ष 2018 के बाद राज्य में सभी अंतर-धार्मिक विवाहों की जांच कराई जाएगी। एडीजी कानून और व्यवस्था वी. मुरुगेसन ने बताया कि हमने इस कदम के संबंध में सभी 13 जिलों के एसएसपी और एसपी को पत्र लिखा है। अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित जिला पुलिस इकाइयों की ओर से उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाला चाहे कोई भी हो, किसी भी धर्म का पालन करता हो और धर्मांतरित हुआ हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि 2018 में अधिनियम लागू होने के बाद अंतर-धार्मिक सभी विवाहों को जांच में दायरे में लाया जाएगा, जिसमें धर्म परिवर्तन का एंगल को। पांच साल पहले वर्ष 2018 में उत्तराखंड धर्म की स्वतंत्रता संशोधन अधिनियम को लागू किए जाने के दौरान साफ किया गया था कि धर्मांतरण के एक माह पहले डीएम या क्षेत्र के कार्यकारी मजिस्ट्रेट को इसके बारे में सूचना देनी होगी। इसे अनिवार्य रूप से लागू किया गया। धर्म परिवर्तन करने वाले व्यक्ति के अलावा अधिनियम में धर्म परिवर्तन की सुविधा देने वाले धार्मिक व्यक्ति के लिए भी यही प्रावधान अनिवार्य कर दिया है।

जबरन धर्मांतरण पर कठोर सजा का प्रावधान

उत्तराखंड में जबरन धर्मांतरण के मामलों में कठोर सजा का प्रावधान किया गया है। 21 दिसंबर 2022 को लागू किए गए एक्ट के संशोधन में जबरन धर्मांतरण की सजा को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई है। इसके तहत जबरन धर्मांतरण के मामलों में 10 साल की जेल और 50 हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। इसे संज्ञेय औश्र गैर जमानती अपराध घोषित किया गया है। एक अधिकारी ने कहा कि अभियान के तहत पुलिस इस बात की जांच करेगी कि जिसने दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी की है, उसने अपना धर्म तो नहीं बदला है?

अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसा पाया जाता है तो यह पता लगाया जाएगा कि क्या उन्होंने अधिनियम के अनुसार निर्धारित प्रक्रिया का पालन किया है? या फिर उन्हें साथी की ओर से धर्म परिवर्तन के लिए मजबूर किया गया? यदि यह पाया जाता है कि प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था, तो पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करेगी। भले ही वह साथी से विवाहित क्यों न हो।

 

 
Share
Previous Post
केदारनाथ धाम में बड़ी हेराफेरी! चारधाम महापंचायत उपाध्यक्ष का दावा, मंदिर से सवा अरब का सोना गायब
Next Post
चिलचिलाती धूप से बेहाल उत्तराखंड को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए कब दस्तक देगा मानसून
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand: देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा फिर शुरू, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी.

    • 26 Mar 2026
  • image

    वीकेंड पर देहरादून और मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए ट्रैफिक प्लान तैयार, जानें रूट और वैकल्पिक मार्ग.

    • 03 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.