logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 21 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
  • कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.
  • CBSE 10वीं की परीक्षा में उत्तरकाशी पुलिस परिवार के होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन, SP ने दी बधाई.
  • दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे: इमरजेंसी की हालत में अभी नहीं मिल पाएगी मदद, रेस्‍ट एरिया की सुविधा भी नहीं.
 
  • Home
  • शादी के लिए बुक करा सकते हैं बीएसपी सरकार में बने स्मारक, यहां जानें सबकुछ

शादी के लिए बुक करा सकते हैं बीएसपी सरकार में बने स्मारक, यहां जानें सबकुछ.

 
  • Admin
  • 17 Jun 2023
  • 1173
image  

 

लखनऊ: बसपा सरकार में बने स्मारकों में अब शादी-ब्याह और पार्टियां भी हो सकेंगी। इसके साथ ही सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनैतिक, धार्मिक, आध्यात्मिक आयोजन, फिल्मों और धारावाहिकों की शूटिंग के लिए भी इनकी बुकिंग हो सकेगी। यह फैसला शुक्रवार को स्मारक समिति की बोर्ड बैठक में हुआ। स्मारक समिति की आय बढाने के लिए बोर्ड ने यह फैसला लिया है। अब सर्वे करवा के स्मारकों में इन आयोजनों के लिए जगह आरक्षित करने के साथ ही बुकिंग की दरें तय की जाएंगी।

 

बसपा सरकार के शासन में लखनऊ, नोएडा और बादलपुर में स्मारकों का निर्माण करवाया गया था। इनमें सबसे बड़े डॉ़ आंबेडकर स्मारक और उसके पास परिवर्तन स्थल समेत वाह्य पार्क का निर्माण लखनऊ में 178 एकड़ क्षेत्रफल में हुआ है। इसके अलावा कांशीराम ईको गार्डन, बौद्ध विहार और रमाबाई स्मारक भी राजधानी में बने हैं। अब तक इनमें शादी ब्याह, पार्टियां, धार्मिक आयोजन या फिल्मों की शूटिंग को लेकर कोई गाइडलाइंस नहीं थीं। अब स्मारक समिति ने स्मारकों में इन आयोजनों को मंजूरी देते हुए इसकी बुकिंग के लिए गाइडलाइन बनाने का फैसला किया है। समिति के अधिकारियों के मुताबिक गाइडलाइंस फाइनल होने के बाद ही बुकिंग शुरू होगी।

दोगुना हुआ पार्कों का टिकट

स्मारक समिति के प्रबंधन वाले स्मारकों व पार्कों का घूमने-टहलने के लिए अब दोगुनी कीमत चुकानी होगी। समिति के बोर्ड ने पार्कों में लगने वाले टिकट का शुल्क बढ़ा दिया है। रोजाना आने वाले पर्यटकों को अब 10 की जगह 20 रुपये देने पड़ेंगे। मॉर्निंग वॉक के लिए मासिक पास 200 की जगह अब 400 रुपये का बनेगा। वहीं, छमाही पास की कीमत में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी की गई है। 600 रुपये में बनने वाले इस पास के लिए अब 1,600 रुपये चुकाने होंगे।

मूर्तियों के रंग-रोगन को 4 करोड़

बोर्ड की बैठक में स्मारकों में लगीं मूर्तियों की पेटिंग, पॉलिशिंग और मरम्मत के लिए चार करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही समता मूलक चौराहे के पास बनी चटोरी गली में टूटे पत्थरों को ठीक करवाया जाएगा। यहां की लाइटें भी दुरुस्त करवाई जाएंगी। चटोरी गली में बनी पार्किंग के लिए टेंडर भी निकाला जाएगा।
 

नई पेंशन स्कीम का प्रस्ताव भी पास

स्मारकों में तैनात कर्मचारियों को अब नई पेंशन स्कीम का लाभ मिल सकेगा। अब तक पेंशन के लिए कटने वाली रकम का फिक्स डिपॉजिट (FD) करवाई जाती थी। पिछले साल इस FD में करीब 10 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ था, जिसके बाद से पेंशन को लेकर गतिरोध बना हुआ था। अब स्मारक के कर्मचारियों को नई पेंशन से स्कीम से जोड़कर इस समस्या का समाधान किया जाएगा। पहले भी यह प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका था, लेकिन अब इसे बोर्ड ने भी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा कर्मचारियों को रिटायर करने की उम्र 58 वर्ष से बढ़ाकर 60 साल किए जाने और चिकित्सा अवकाश का लाभ दिए जाने का प्रस्ताव भी पहले शासन को भेजा जा चुका है, लेकिन इसे फिर बोर्ड ने पास कर दिया।

 

 
Share
Previous Post
एक परिवार के लिए बाकी पीएम की विरासत मिटाई... नेहरू म्यूजियम नाम विवाद पर नड्डा ने खड़गे को दिया जवाब
Next Post
सिद्धारमैया सरकार का बड़ा फैसला, निरस्त होगा धर्मांतरण विरोधी कानून, हेडगेवार पर अध्याय भी हटेगा
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 27 March: उत्‍तरकाशी और चमोली में होगी बारिश, मैदानी इलाकों में तल्‍ख धूप बढ़ाएगा पारा.

    • 27 Mar 2026
  • image

    'अब टिकट नहीं चाहिए, कांग्रेस कहेगी तो घर बैठ जाऊंगा', ऐसा क्‍यों बोले उत्‍तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत?.

    • 11 Apr 2026
  • image

    LPG Crisis: देश में गैस सप्लाई की स्थिति अब भी चिंताजनक, ईरान में घमासान के बीच सरकार ने क्यों बढ़ाई धड़कन?.

    • 21 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.

    • 19 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    दिल्‍ली-देहरादून एक्‍सप्रेसवे पर एक और तोहफा, रोडवेज बसों का कम हुआ किराया, जानिए अब कितने रुपये लगेंगे.

    • 18 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.