SBI Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने FLC काउंसलर और FLC निदेशकों के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर भर्तियों के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया है। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 194 पदों को भरना है, जिनमें से 182 पद एफएलसी काउंसलर के लिए और 12 एफएलसी निदेशकों के लिए हैं।
- सबसे पहले sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
- इसके बाद एप्लिकेशन नंबर पर क्लिक करें।
- पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करें।
- एसबीआई का फॉर्म भरें।
- इसके बाद संबंधित डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म की फीस भरें और सबमिट करें।
- फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जून 2023 से शुरू होगी। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2023 है। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी का फॉर्म एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे फॉर्म का नोटिफिकेशन पढ़कर आवेदन करें। क्योंकि गलत भरा हुआ फॉर्म विभाग की तरफ से एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
- आवेदन शुरू होने की तारीख 15 जुलाई 2023
- आवेदन खत्म होने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2023
अलग-अलग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की योग्यता अलग-अलग है। ऐसे में भर्ती से जुड़ी डिटेल्स अभ्यर्थी ऑपइशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
अभ्यर्थियों को पहले मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसके बाद शॉर्टलिस्ट हुए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 प्वाइंट्स का होगा। इंटरव्यू में अर्हक अंक बैंक द्वारा तैयार किए जाएंगे। फाइनल लिस्ट इंटरव्यू के आधार पर जारी की जाएगी।
- सबसे पहले अभ्यर्थियों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद भर्ती लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके यूजर आईडी और पासवर्ड क्रिएट करना होगा।
- SBI भर्ती का फॉर्म भरें और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें।