logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Tuesday, 3 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • चीन और रूस से मुकाबले के लिए भारत को दोस्त बना रहा अमेरिका...ग्लोबल टाइम्स ने दी धमकी

चीन और रूस से मुकाबले के लिए भारत को दोस्त बना रहा अमेरिका...ग्लोबल टाइम्स ने दी धमकी.

 
  • Admin
  • 20 Jun 2023
  • 1244
image  

 

बीजिंग: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा से चीन चिढ़ा हुआ है। भारत-अमेरिका संबंधों में आ रही मजबूती को चीन अपने खिलाफ देख रहा है। यही कारण है कि चीन का सरकारी मीडिया ग्लोबल टाइम्स भारत और अमेरिका के खिलाफ जमकर जहर उगल रहा है। अपने संपादकीय में ग्लोबल टाइम्स ने अमेरिका को धोखेबाज बताते हुए भारत को सतर्क रहने की अपील की है। इतना ही नहीं, ग्लोबल टाइम्स ने यहां तक कहा है कि अमेरिका अपने फायदे के लिए भारत का इस्तेमाल कर रहा है। उसका दावा है कि चीन और रूस का मुकाबला करने के लिए अमेरिका, भारत को अपने साथ जोड़ रहा है। ग्लोबल टाइम्स ने जापान और ऑस्ट्रेलिया का हवाला देते हुए भारत को चीन का दुश्मन न बनने की अपील की है।

अमेरिका पर हिंसा भड़काने का लगाया आरोप

ग्लोबल टाइम्स ने लिखा कि अमेरिका की इच्छा भारत को साथ जोड़कर क्षेत्र का सैन्यीकरण करना और संघर्ष को भड़काना है। वह हर हाल में क्षेत्रीय तनाव को तेज करना चाहता है। अखबार ने लिखा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से दोनों देशों के संबंधों में क्रांतिकारी बदलाव की उम्मीद जताई है, क्योंकि उन्हें ने अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन के दौरे से चीन में किसी राजनयिक सफलता की संभावना नहीं थी। हालांकि, इस दौरान अमेरिका ने खुद वन चाइना पॉलिसी को दोहराया और ताइवान की स्वतंत्रता का समर्थन करने से दो-टूक इनकार किया।

अमेरिकी एनएसए पर साधा निशाना

ग्लोबल टाइम्स ने जिक्र किया कि सुलिवन ने शुक्रवार को टोक्यो में कहा था कि विदेश मंत्री ब्लिंकेन की चीन यात्रा एक महत्वपूर्ण घटना होगी, लेकिन यह अगले हफ्ते की सबसे महत्वपूर्ण घटना नहीं हो सकती है। सुलिवन के 'अगले हफ्ते' का मतलब पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से था। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारत के साथ बढ़ते संबंधों को चीन के बढ़ते प्रभाव को रोकने के अपने प्रयासों की आधारशिला बनाया है। वे भारत को रूस के साथ रक्षा और आर्थिक संबंधों को तोड़ने के लिए भी मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
 

चीनी एक्सपर्ट ने भारत-अमेरिका संबंधों के बारे में बताया

चीन के सिंघुआ विश्वविद्यालय में नेशनल स्ट्रैटजी इंस्टीट्यूट के रिसर्च डिपार्टमेंट के डायरेक्टर कियान फेंग ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ संबंध दोनों देशों की विदेश नीति की निरंतरता है। भारत ने वास्तव में हाल के वर्षों में अमेरिका के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए हैं, विशेष रूप से अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी और रक्षा के क्षेत्रों में। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा सकती है कि पीएम मोदी और बाइडेन की बैठक के दौरान दोनों पक्ष अपनी रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए विशेष रूप से आर्थिक और रक्षा सहयोग के नए समझौतों पर पहुंचेंगे।
 

भारत की कूटनीति की तारीफ की

कियान ने कहा कि भारत पारंपरिक रूप से प्रमुख शक्तियों के साथ संतुलित संबंध बनाए रखने के लिए कूटनीतिक दृष्टिकोण को अपना रहा है। विशेष रूप से भारत अमेरिका और रूस के साथ संबंधों में सतर्कता बरत रहा है। भारत को अमेरिका और रूस के साथ अपने संबंधों को व्यवस्थित करने में कई मुद्दों और चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत ने यूक्रेन संकट की शुरुआत के बाद से सार्वजनिक रूप से रूस की आलोचना नहीं की है, लेकिन उसने दोनों पक्षों को दुश्मनी भूलकर शांतिपूर्ण समाधान ढूंढने की समझाइश जरूर दी है। ग्लोबल टाइम्स का कहना है कि भारत इस दौरान कई विरोधाभासी दृष्टिकोणों को जन्म दे रहा है। वह अमेरिका और पश्चिम के साथ खास तौर पर रक्षा संबंधों को मजबूत कर रहा है, लेकिन दूसरी ओर उसने अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो में शामिल होने से स्पष्ट रूप से इनकार कर दिया है।

 

 
Share
Previous Post
हक की बात: पति या पत्नी सेक्स करने से मना करें तो ? हिंदू मैरिज एक्ट में अत्याचार, आईपीसी में नहीं!
Next Post
तारीख पे तारीख ....2018 में त्रिवेंद्र रावत ने काशीपुर फ्लाईओवर की रखी थी नींव, अब तक नहीं पूरा हुआ निर्माण
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    उत्‍तराखंड में SIR के बाद नई वोटर लिस्ट जारी, 104708 वोट कटे, अब ऐसे मिलेगा मौका.

    • 03 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.