logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • तारीख पे तारीख ....2018 में त्रिवेंद्र रावत ने काशीपुर फ्लाईओवर की रखी थी नींव, अब तक नहीं पूरा हुआ निर्माण

तारीख पे तारीख ....2018 में त्रिवेंद्र रावत ने काशीपुर फ्लाईओवर की रखी थी नींव, अब तक नहीं पूरा हुआ निर्माण.

 
  • Admin
  • 22 Jun 2023
  • 847
image  

 

 

उधम सिंह नगर: तारीख पर तारीख और हर बार की तरह इस बार भी निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पूरा होने की तारीख बढ़ गई। उधम सिंह नगर के काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है। इस बार एनएचएआई के अधिशासी अभियंता ने काशीपुर के पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा से फोन पर वार्ता के दौरान आश्वासन दिया है।

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में 31 जनवरी 2018 को तत्कालीन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 56 करोड़ की लागत से बाजपुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के पास रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर फ्लाईओवर और 42 करोड़ की लागत से रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास बनने वाले फ्लाईओवर की आधारशिला रखी थी। साढ़े 5 साल का समय गुजर जाने के बाद कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसको पूरा होने को लेकर समय-समय पर निर्माणादायी कंपनी दीपक बिल्डर्स के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस माथारू के साथ बैठक होती रही, लेकिन हर बार नई तारीख दे दी जाती रही है। इस वर्ष भी अब तक कंपनी के अधिकारियों ने पहले मई और उसके बाद 15 जून का समय स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को दिया।

15 जून का समय भी बीतने के बाद एक बार फिर बुधवार को स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, पूर्व प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, जनप्रतिनिधियों, काशीपुर उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह और नगर आयुक्त विवेक राय ने फ्लाईओवर के चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। फ्लाईओवर की निर्माणादायी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जेएस माथारू और अजय शर्मा के साथ मैराथन बैठक की। शाम 4 बजे से शुरू हुई मैराथन बैठक देर शाम 7:30 बजे तक चली।

बैठक में कोई नतीजा न मिलते देख पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने एनएचएआई के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर विजय कुमार से फोन पर बात की। इस दौरान पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने फ्लाईओवर के कार्य के पूरा होने के लिए 2 माह का समय और मांगा है। इसका मतलब साफ है कि निर्माणाधीन फ्लाईओवर का कार्य 20 अगस्त तक पूरा होगा।

एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 3 महीने की अवधि में फ्लाईओवर के निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इनका जो भी कार्य बचा है, उसकी मॉनिटरिंग होगी। स्थानीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने बताया कि आज (बुधवार) एक बार फिर इनके साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगले 2 महीने का समय बैठक में फ्लाईओवर के पूरा होने के लिए दिया गया है।

 

 
Share
Previous Post
चीन और रूस से मुकाबले के लिए भारत को दोस्त बना रहा अमेरिका...ग्लोबल टाइम्स ने दी धमकी
Next Post
शराब के नशे में बेहोश हुआ उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर, यात्रियों के लिए देवदूत बनकर आया सीआईएसएफ जवान
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'काली थार जिसने ले ली'; किसान नेता राकेश टिकैत ने अभिभावकों को चेताया, की सीएम योगी की तारीफ.

    • 04 Apr 2026
  • image

    2027 की तैयारी में जुटीं मायावती, अंबेडकर जयंती पर 14 अप्रैल को नोएडा में नहीं लखनऊ में करेंगी शक्ति प्रदर्शन.

    • 31 Mar 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.