logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • शराब के नशे में बेहोश हुआ उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर, यात्रियों के लिए देवदूत बनकर आया सीआईएसएफ जवान

शराब के नशे में बेहोश हुआ उत्तराखंड रोडवेज का ड्राइवर, यात्रियों के लिए देवदूत बनकर आया सीआईएसएफ जवान.

 
  • Admin
  • 21 Jun 2023
  • 1141
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड में सीआईएसएफ के जवान की सूझबूझ ने 55 लोगों की जान बचा ली। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के सहायक कमांडेंट सोनू शर्मा बस में सवार लोगों के लिए किसी देवदूत के समान ही नजर आए। दरअसल, यह पूरी घटना उत्तराखंड के रूद्रपुर में घटी। हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस का चालक संदिग्ध हालात में बेहोश हो गया। उसका पैर स्टीयरिंग पर दब गया और बस अनियंत्रित होकर टांडा जंगल रोड पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड में दौड़ने लगी। बस में सवार 55 से अधिक यात्रियों के बीच यह भय का माहौल बन गया। वे चीख-पुकार कर रहे थे। लोगों को जीवन की यह आखिरी यात्रा का भान होने लगा था। इसी बीच यात्रियों के बीच बैठे सीआइएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट सोनू उठे और उन्होंने स्थिति को काबू में कर लिया।

सीआइएसएफ के असिस्टेंट कमांडेंट ने स्थिति को बिगड़ती देख ड्राइवर के केबिन में प्रवेश किया। स्टीयरिंग से ड्राइवर को हटाया और ब्रेक मारकर बस रोक दी। बस के रुकने के बाद सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली। यात्रियों ने आरोप लगाया कि बस चालक और कंडक्टर दोनों नशे में थे। पुलिस ने चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही बस को भी कब्जे में ले लिया है। सीआईएसएफ के अधिकारी की सूझबूझ और हिम्मत की सबने तारीफ की। एक रीयल लाइफ हीरो करार दिया। यात्रियों ने कहा कि सोनू को पुरस्कृत और सम्मानित किया जाना चाहिए। देश को उनके जैसे सकारात्मक रोल मॉडल की जरूरत लोगों ने बताई।

अधिकारी ने दिया सूझबूझ का परिचय

पंतनगर के एसएचओ राजेंद्र सिंह डांगी ने कहा कि नेशनल हाइवे के चौड़ीकरण के बाद भारी वाहन आमतौर पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चलते हैं। लेकिन, ड्राइवर के बेहोश होने के बाद गाड़ी 100 किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ी। यात्रियों में शामिल सीआईएसएफ अधिकारी आगे की ओर दौड़े। चलती बस में पहले ड्राइवर को घसीटा और फिर स्टेयरिंग पर काबू किया। उन्होंने बस की गति धीमी करने और ब्रेक दबाने में कामयाबी हासिल की। वाहन को सड़क के किनारे सुरक्षित तरीके से पार्क कर दिया।

एसएचओ डांगी ने कहा कि अगर अधिकारी ने यह कदम नहीं उठाया होता, तो बस निश्चित रूप से खाई में गिर गई होती। सड़क पर निर्माण कार्य के कारण कई स्थानों पर इसे खोदा गया है। एसएचओ ने कहा कि ड्राइवर और कंडक्टर को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसमें पुष्टि हुई कि ड्राइवर नशे में था और बेहोश हो गया था।

हल्द्वानी में खरीदी थी शराब

यात्रियों ने दावा किया कि ड्राइवर ने हल्द्वानी में एक अनधिकृत स्टॉप पर गाड़ी रोकी। बस से उतरकर ड्राइवर और कंडक्टर ने शराब की बोतल खरीदी। इसमें से वे पीते दिखाई दिए थे। इसके बाद वे दोनों बस में वापस आए। एसएचओ ने बताया कि बस पर ड्राइवर का नियंत्रण खोने से पहले 22 किलोमीटर तक दौड़ती रही। नशा चढ़ने के बाद हादसा होते-होते बचा। उन्होंने कहा कि यात्रियों ने दूसरी रोडवेज बस में दिल्ली की यात्रा जारी रखी। उधम सिंह नगर के एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि बस को जब्त कर लिया गया है। चालक को गिरफ्तार किया गया है।

एसपी ने कहा कि ड्राइवर के खिलाफ आईपीसी की धारा 279(तेजी से गाड़ी चलाना) और 336(दूसरों की जान और निजी सुरक्षा को खतरे में डालना) समेत संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे रुद्रपुर रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) महेंद्र कुमार ने कहा कि दोषी पाए जाने पर बस चालक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

हैदराबाद जा रहे थे सोनू

सीआईएसएफ में सोनू को हाल में ही सहायक सहायक कमांडेंट के पद के लिए चुना गया है। वे प्रशिक्षण के लिए दिल्ली के रास्ते हैदराबाद जा रहे थे। इससे पहले उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों को हल्द्वानी में छोड़ा। सोमवार को घटनाक्रम के बारे में बताते हुए सोनू शर्मा ने कहा कि मैं तीसरी पंक्ति में बैठा था, जब अचानक ड्राइवर के ठीक पीछे बैठी एक महिला चिल्लाई। हम एक जंगली इलाके से गुजर रहे थे, इसलिए जहां मैं था वहां से कुछ भी देखना मुश्किल था। मुझे समझ आ गया था कि कुछ गलत हुआ है। इसलिए मैं सामने की ओर दौड़ा। मैंने कार चलाने के अपने अनुभव का इस्तेमाल किया। बिना किसी हिचकिचाहट के जल्दी से मैंने बस को संभाल लिया। मुझे पता था कि सेकेंड भर में लिए गए निर्णय से लोगों की जान बच सकती है और यही मेरी प्राथमिकता थी।

 

 
Share
Previous Post
तारीख पे तारीख ....2018 में त्रिवेंद्र रावत ने काशीपुर फ्लाईओवर की रखी थी नींव, अब तक नहीं पूरा हुआ निर्माण
Next Post
गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल, केदारनाथ में बारिश से बढ़ी ठिठुरन
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मसूरी में देर रात दो पक्षों में जमकर चले जूते-चप्पल, पुलिस ने 2 युवतियों को हिरासत में लिया.

    • 10 Oct 2026
  • image

    एक्टर अक्षय कुमार ने सीएम पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण की संभावनाओं को लेकर हुई चर्चा.

    • 19 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में टूटा 2023 का रिकॉर्ड: चारधाम यात्रा में 56 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बना नया इतिहास.

    • 07 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.