logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • बीजेपी-एसपी पर हमलावर, कांग्रेस पर साधी चुप्पी...बीएसपी की बैठक में मायावती की ये कैसी राजनीति?

बीजेपी-एसपी पर हमलावर, कांग्रेस पर साधी चुप्पी...बीएसपी की बैठक में मायावती की ये कैसी राजनीति?.

 
  • Admin
  • 21 Jun 2023
  • 1030
image  

 

 

लखनऊ: विपक्षी एकता को लेकर 23 जून को होने वाली बैठक से पहले बुधवार को बसपा प्रमुख मायावती (Mayawati) ने अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक की खास बात ये रही कि वह भाजपा और सपा पर तो हमलावर दिखीं लेकिन कांग्रेस के खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोलीं। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि वह कांग्रेस और कांग्रेस शासित राज्यों पर खामोश दिखीं।

मायावती ने प्रदेश कार्यालय पर बैठक में अपने प्रदेश, मंडल और जिला कमिटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को बुलाया था। बैठक के बाद जारी आधिकारिक बयान की भाषा यही कहती है कि बसपा प्रमुख विकल्प खुले रखना चाहती हैं। माया ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकलाप के कारण बदलते राजनीतिक हालात और उससे निपटने के लिए विपक्षी दलों की गतिविधियों पर पार्टी की पैनी नजर है। हाल के विधान सभा चुनाव के बाद बदले हालात और यूपी की राजनीति पर इसके प्रभाव की भी समीक्षा की गई।


 

सांप्रदायिक विवादों को शह दे रही सरकार
मायावती ने कहा कि कमियों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार ध्यान बंटाने के लिए जातिवादी, सांप्रदायिक विवादों को जानबूझकर पूरी तरह शह दे रही है। केंद्र के साथ ही यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे प्रमुख राज्यों की सरकारों को भी समझना होगा कि लव जिहाद, लैंड जिहाद, धर्मांतरण, हिजाब, मजार, मदरसा जांच, बुलडोजर राजनीति और धार्मिक उन्माद फैलाने वाले नफरती बयानों से देश भर में तनाव व दहशत का माहौल व्याप्त है। दलित औरै समुदाय विशेष के विरुद्ध भेदभाव एवं द्वेषपूर्ण रवैया संबंधी खबरें ही चर्चा में हैं। संकीर्ण स्वार्थ की राजनीति का ही परिणाम है कि मणिपुर में नफरती हिंसा की आग थमने का नाम नहीं ले रही।

सपा की राह पर भाजपा

बसपा प्रमुख ने कहा कि विकास पूरे प्रदेश का होना चाहिए, न कि समाजवादी पार्टी की हुकूमत की तरह कुछ विशेष जिले और खास क्षेत्र का। हिरासत में हत्याएं, अपराधियों में खुलेआम टकराव और सनसनीखेज हत्याओं ने लोगों में दहशत व असुरक्षा पैदा कर दी है। सपा सरकार की तरह, वर्तमान सरकार में भी पुलिस व प्रशासन के बेलगाम होने से यहां कानून का राज और न्याय दुर्लभ होने की चर्चाएं आम हैं, जबकि बसपा सरकार में हर तरफ कानून का राज था।

समय से पहले हो सकते हैं चुनाव
बैठक में मायावती ने तय समय से पहले लोकसभा चुनाव की आशंका जताई। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि चुनाव समय से पहले हो सकता है। इसलिए बूथ कमिटी की गठन की डेटलाइन 30 अगस्त से घटाकर 30 जुलाई और कैडर कैंप की शुरुआत की तारीख एक सितंबर से बदलकर एक अगस्त कर दी गई है।

हटाई गईं मूर्तियां
बसपा प्रदेश कार्यालय में लगीं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, कांशीराम और मायावती की मूर्तियां नजर नहीं आईं। गेट से प्रवेश करते ही बायीं ओर ये मूर्तियां लगी थीं। इसको लेकर पार्टी पदाधिकरियों के बीच खासी चर्चा रही। बताया जा रहा है कि ये मूर्तियां यहां से सुरक्षा कारणों से हटाई गई हैं। अब ये बसपा प्रमुख मायावती के आवास पर लगा दी गई हैं। पार्टी के जिम्मेदार नेताओं का कहना है कि मूर्तियां मरम्मत के लिए भेजी गई हैं।

 

 
Share
Previous Post
नशामुक्त उत्तराखंड को लेकर सख्त हैं पुष्कर सिंह धामी, बोले जरूरत पड़ी तो लाएंगे और सख्त कानून
Next Post
नोएडा में 194 उद्योग रेड कैटिगरी में, प्रदूषण रोकने के लिए होगी निगरानी, औद्योगिक क्षेत्र को 3 भागों में बांटा गया
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    raffic Diversion: देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी, बंद रहेगा मोहंड एलिवेटेड रोड, देखिए रूट डायवर्जन प्‍लान.

    • 11 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 25 March: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी जारी.

    • 25 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.