logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • नोएडा में 194 उद्योग रेड कैटिगरी में, प्रदूषण रोकने के लिए होगी निगरानी, औद्योगिक क्षेत्र को 3 भागों में बांटा गया

नोएडा में 194 उद्योग रेड कैटिगरी में, प्रदूषण रोकने के लिए होगी निगरानी, औद्योगिक क्षेत्र को 3 भागों में बांटा गया.

 
  • Admin
  • 21 Jun 2023
  • 1168
image  

 

नोएडा: उत्तर प्रदेश पलूशन कंट्रोल बोर्ड (UPPCB) ने नोएडा-ग्रेनो में चल रहे 194 उद्योग को रेड कैटिगरी यानी अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों में शामिल किया है। ये उद्योग अनुमति पर चल रहे हैं, लेकिन इनकी लगातार निगरानी जरूरी होती है। UPPCB की टीम हर तीन महीने में निरीक्षण कर इनकी प्रदूषण की जांच करेगी और कमियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

यूपीपीसीबी ने इसकी रिपोर्ट सेंट्रल पलूशन कंट्रोल बोर्ड को भी भेजी है। विभाग का दावा है कि उद्योगों पर निगरानी के साथ 30 सितंबर से डीजल जेनरेटर के संचालन पर पाबंदियां से प्रदूषण के स्तर में काफी हद तक सुधार किया जा सकेगा। विभाग ने नोएडा-ग्रेनो की 194 इंडस्ट्री को रेड, 877 को ओरेंज और 1894 को ग्रीन कैटेगरी में शामिल किया है।

टीम ने फूड प्रोसेसिंग, फैब्रिक डाइंग, गारमेंट्स डाइंग से प्रोसेसिंग से जुड़े ये उद्योग रेड कैटिगरी में शामिल किए हैं। यह सभी उद्योग काफी पुराने हैं। ग्रेटर नोएडा के 110 उद्योगों को रेड, 271 को खराब और 1370 को ग्रीन (संतोषजनक) श्रेणी में शामिल किया है। नोएडा में करीब 84 उद्योगों को रेड, 606 को ओरेंज और 527 को ग्रीन कैटिगरी में शामिल किया गया है।

"इस साल एक पेपर इंडस्ट्री पर रेड जोन में शामिल होने के बाद भी प्रदूषण को कंट्रोलिंग करने के इंतजाम नहीं करने पर जुर्माने की कार्रवाई की। बोर्ड की टीम हर तीन माह में इन इंडस्ट्री की जांच करती है। थर्ड पार्टी से भी इन उद्योगों की जांच होती है।"

राधेश्याम, क्षेत्राधिकारी, यूपीपीसीबी, ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में करीब 2200 छोटे और बड़े उद्योग यूपीपीसीबी से रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 1225 ग्रेटर नोएडा में डीजी सेट का उपयोग करते हैं। गौर हो कि साल 2022 में भी नोएडा क्षेत्र की 84 इंडस्ट्री को रेड जोन में शामिल किया था। इस साल भी इनकी संख्या में कोई कमी नहीं आई है। बीते साल सीपीसीबी और यूपीपीसीबी ने जांच कर 21 उद्योगों पर कार्रवाई की थी। ये उद्योग इस बार भी रडार पर हैं।

यह है कारण
रेड कैटिगरी के उद्योगों से पीएम 2.5, 10, ओजोन नाइट्रोजन ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड की अधिक मात्रा निकलने से प्रदूषण बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है। इसीलिए इन उद्योगों पर पलूशन विभाग की नजर रहेगी और कमियां मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी। इनमें गारमेंट डाइंग, पेपर टेक्सटाइल, दादरी थर्मल प्लांट, दो टेनरी, दो पेपर इंडस्ट्री शामिल हैं।

रेड जोन में शामिल उद्योगों में कोयले का उपयोग किया जाता है। इससे निकलने वाले धुएं से प्रदूषण को रोकने के लिए पहले ही इंतजाम किए जाते हैं। विभाग की टीम वाटर ट्रीटिंग प्लांट और एयर पलूशन कंट्रोलिंग सिस्टम (एपीसीएस) की जांच करती है।

अंकों के आधार पर बांटीं कैटिगरी

रेड : 60 और उससे अधिक के प्रदूषण सूचकांक स्कोर वाली औद्योगिक इकाइयां
ओरेंज : 41 से 59 के प्रदूषण सूचकांक स्कोर वाली औद्योगिक इकाइयां
ग्रीन : 21 से 40 के प्रदूषण सूचकांक स्कोर वाली औद्योगिक इकाइयां

यूपीपीसीबी नोएडा के क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि रेड कैटेगरी में शामिल सभी उद्योग अनुमति के बाद ही चल रहे हैं। सभी में पलूशन कंट्रोलिंग के इंतजाम है। नियमित जांच में कोई कमी मिलती है तो उस पर कार्रवाई की जाती है। कमियां ठीक होने के बाद ही उद्योगों के संचालन की अनुमति दी जाती है।

 

 
Share
Previous Post
बीजेपी-एसपी पर हमलावर, कांग्रेस पर साधी चुप्पी...बीएसपी की बैठक में मायावती की ये कैसी राजनीति?
Next Post
वॉशिंगटन में दिखी भारत की ताकत, पीएम मोदी का हुआ भव्य स्वागत, अब व्हाइट हाउस में बाइडेन की अगवानी
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    केदारनाथ धाम में लगातार बर्फबारी ने बढ़ाई चिंता, क्या समय पर पूरी हो सकेगी कपाट खोलने की तैयारी.

    • 04 Apr 2026
  • image

    कपाट खुलने से पहले बद्रीनाथ में रंगारंग कार्यक्रम, तीर्थ पुरोहितों ने जताया विरोध, बोले- यह सब मान्यताओं के खिलाफ.

    • 18 Apr 2026
  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.