logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Monday, 2 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.
  • CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.
  • हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.
  • मोदी कहीं नहीं जाएगा... खरगे की टिप्पणी और कांग्रेस की रैली की हलचल के बीच BJP का संदेश.
  • 'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.
 
  • Home
  • विस्फोट, सिस्टम फेल या कुछ और... कैसे फट गई टाइटैनिक देखने गई टाइटन पनडुब्बी, विशेषज्ञों ने बताया

विस्फोट, सिस्टम फेल या कुछ और... कैसे फट गई टाइटैनिक देखने गई टाइटन पनडुब्बी, विशेषज्ञों ने बताया.

 
  • Admin
  • 23 Jun 2023
  • 1018
image  

 

न्यूयॉर्क: अमेरिकी तट रक्षक ने ऐलान किया है कि टाइटैनिक देखने गई टाइटन पनडुब्बी नष्ट चुकी है। इसी के साथ इनमें सवार पांच पर्यटकों के भी मौत की पुष्टि हो गई है। इस पनडुब्बी ने भारतीय समयानुसार रविवार रात 7.30 बजे उत्तरी अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक के मलबे की ओर गोता लगाया था। हालांकि, सतह से 2000 मीटर नीचे जाते ही पनडुब्बी का संपर्क कमांड सेंटर से टूट गया था। तभी से इस पनडुब्बी को जोर-शोर से खोजा जा रहा था। अब विशेषज्ञों ने बताया है कि टाइटन पनडुब्बी के साथ क्या हुआ था। एक विशेषज्ञ का कहना है कि टाइटन पनडुब्बी में हुए विस्फोट के तुरंत बाद उसमें सवार लोग तत्काल मर गए होंगे।

4 किमी नीचे मिला पनडुब्बी का मलबा

ओशनगेट एक्सपीडिशन ने गुरुवार को घोषणा की कि टाइटैनिक के मलबे के पास लापता पनडुब्बी का हिस्सा मिला है। उसके पहले ही पनडुब्बी में सवार सभी पांच लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही थी। यह पनडुब्बी 18 जून को लापता हो गई थी। यूएस कोस्ट गार्ड रियर एडमिरल जॉन माउगर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि टाइटन पनडु्ब्बी की खोज में उसका मलबा मिला है। उन्होंने मलबे को देखने के बाद संभावना जताई कि संभवत विस्फोट पनडुब्बी पर अत्याधिक दबाव पड़ने के कारण हुआ होगा।

पनडुब्बी में कैसे हुआ होगा विस्फोट

अब ब्रिटिश रॉयल नेवी के पूर्व पनडुब्बी चालक डेविड रसेल ने दावा किया है कि इस पनडुब्बी पर सतह से 290 गुना ज्यादा प्रेशर हल पड़ा होगा। इस कारण पनडुब्बी फट गई होगी। प्रेशर हल वो जगह है, जहां पांचों पर्यटक बैठे हुए थे। रसेल ने साल 2000 में लापता कुर्स्क पनडुब्बी की खोज में मदद की थी। रसेल का मानना है कि पतवार के फटने का मतलब है कि कैप्सूल में मौजूद लोगों की जान "तत्काल" चली गई होगी। उन्होंने आगे कहा कि लोग जानना चाहेंगे कि इस पनडु्ब्बी में विस्फोट का क्या कारण होगा, जो मेरी समझ में कई बार इतनी गहराई पर संचालित हो चुकी है। रसेल ने कहा कि रसेल ने कहा कि यह संभावना है कि बचाव अभियान चलाने वाले लोग जितना संभव हो उतना सबमर्सिबल को पुनर्प्राप्त करना चाहेंगे ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोट कैसे हुआ।

पनडुब्बी का कौन-कौन सा हिस्सा मिला

डाइविंग एक्सपर्ट डेविड मर्न्स ने कहा कि प्राप्त किए गए मलबे में एक लैंडिंग फ्रेम और सबमर्सिबल या पनडुब्बी का पिछला कवर शामिल है। इस पनडुब्बी के लापता होने की सूचना मिलने के तुरंत बाद अमेरिकी नौसेना ने पनडुब्बी फटने की आवाज सुनी थी। अमेरिकी नौसेना ने दुश्मन पनडुब्बियों का पता लगाने के लिए अमेरिकी तट के आसपास एक आवाज को डिटेक्ट करने वाला सिस्टम लगाया हुआ है। यह सिस्टम शीत युद्ध के दौरान लगाया गया था। अब इसमें कई अपडेट कर इसे अत्याधुनिक बनाया जा चुका है।

 

 

 
Share
Previous Post
आश्चर्य है..जानिए भारत में मुसलमानों से 'भेदभाव' के सवाल पर पीएम मोदी ने अमेरिकी पत्रकार को क्या दिया जवाब?
Next Post
जिस समुद्री इलाके में टाइटैनिक डूबा वह खतरनाक क्यों है? ''चंद्रमा' जैसे दबाव में तबाह हुई पाकिस्तानी अरबपति की नाव!
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    चम्पावत में पहली बार मंत्रिमंडल की बैठक, सीएम धामी बोले- सीमांत क्षेत्रों को जोड़ेंगे विकास की मुख्यधारा से.

    • 05 Oct 2026
  • image

    मंत्री रेखा आर्य ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी के आरोप, अपनी और बच्चों की सुरक्षा मांगी.

    • 15 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट पर सरकार की सफाई, सचिव बोले- सभी आंकड़े सार्वजनिक, 1 लाख करोड़ से ज्यादा निवेश धरातल पर.

    • 19 Oct 2026

Recent News

  • image

    2027 विधानसभा चुनावों की बिसात तैयार, एक्शन में चुनाव आयोग, 5 राज्यों में अफसरों के तबादले के दिए आदेश.

    • 27 Oct 2026
  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.