logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Wednesday, 22 April 2026
  • Contact Us
logo
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.
  • केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.
  • केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.
  • ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ के लिए बाबा की डोली रवाना, चारधाम यात्रा शुरू, 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट.
  • Uttarakhand Weather Today, 19 April: देहरादून समेत मैदानी इलाकों में 40 के करीब पारा, पहाड़ों में भी बढ़ी तपिश.
 
  • Home
  • जिस समुद्री इलाके में टाइटैनिक डूबा वह खतरनाक क्यों है? ''चंद्रमा' जैसे दबाव में तबाह हुई पाकिस्तानी अरबपति की नाव!

जिस समुद्री इलाके में टाइटैनिक डूबा वह खतरनाक क्यों है? ''चंद्रमा' जैसे दबाव में तबाह हुई पाकिस्तानी अरबपति की नाव!.

 
  • Kunal Kataria
  • 22 Jun 2023
  • 907
image  

 

 

वॉशिंगटन: टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने की चाह लेकर अटलांटिक महासागर में 13 हजार फुट की गहराई में गई पनडुब्‍बी टाइटन नष्‍ट हो गई है। इस पर सवार पाकिस्‍तानी अरबपति सुलेमान दाऊद और उनके बेटे समेत 5 लोगों की मौत हो गई है। बचाव‍कर्मियों ने इस हादसे की पुष्टि की है और साथ ही यह भी कहा है कि लाशों को निकाल पाना संभव नहीं है। इस टाइटन पनडुब्‍बी का पता एक रिमोट से चलने वाले जहाज ने लगाया है। बताया जा रहा है कि मलबा टाइटैनिक के मलबे से कुछ सौ फुट की दूरी पर पाया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि अटलांटिक महासागर का यह इलाका बहुत रहस्‍यों से भरा हुआ है। जो एक तरह से अंधेरी दुनिया की तरह से है।

टाइटैनिक का मलबा अटलांटिक महासागर में 4 किमी की गहराई में स्थित है। इस इलाके को मिडनाइट जोन कहा जाता है जहां सूर्य की रोशनी नहीं पहुंच पाती है। ऐसे में किसी अंडरवाटर वीकल का रास्‍ता भटकना आसान होता है। पनडुब्‍बी जिस रोशनी की मदद से आगे बढ़ती हैं, वह कुछ मीटर तक ही होती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समुद्री इलाके में घुप अंधेरा है और पानी बहुत ज्‍यादा ठंडा होता है। समंदर की सतह पर कीचड़ है और यह हिलती रहती है। आप केवल सोनार की मदद से ही अपनी स्थिति का पता लगा सकते हैं। इतनी गहराई में रेडॉर भी काम नहीं करता है।

टाइटैनिक के पास दबाव अंतरिक्ष यात्रा जैसा

समुद्री विशेषज्ञों के मुताबिक समुद्र की सतह पर दबाव ऊपरी सतह की तुलना में 390 गुना ज्‍यादा होता है। इसलिए यहां जाने वाली पनडुब्‍बी की दीवार को काफी मोटा बनाया जाता है ताकि वह दबाव को झेल सके। समुद्र के अंदर हवा और लहरों की वजह से तेज करंट बनता है। इससे समुद्र की सतह पर पड़े सामान की जगह भी बदल जाती है। यह दबाव कुछ वैसा ही होता है जैसे अंतरिक्षयात्री स्‍पेस में जा रहा हो। टाइटैनिक जहाज का मलबा डूबने के करीब 100 साल बाद भी गल रहा है और टूट रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर कोई इसके करीब जाता है तो वह इसमें फंस सकता है। एक बार कोई पनडुब्‍बी फंस गई तो उसका निकलना बहुत ही मुश्किल होगा। इस बीच तलाशी अभियान के बाद अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि संभवत: टाइटन सबमरीन विनाशकारी आंतरिक विस्‍फोट का शिकार हो गई थी। अमेरिका के खुफिया उपकरण ने इस पनडुब्‍बी के विस्‍फोट को रेकॉर्ड भी किया था। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर इस सबमरीन के हल में कोई भी दिक्‍कत होगी तो वह मिली सेकंड में ही पनडुब्‍बी को तबाह कर दी होगी। इस सबमरीन का यात्रा शुरू करने के 1 घंटे 45 मिनट बाद संपर्क टूट गया था।

 

#TitanicRescue,

 
Share
Previous Post
विस्फोट, सिस्टम फेल या कुछ और... कैसे फट गई टाइटैनिक देखने गई टाइटन पनडुब्बी, विशेषज्ञों ने बताया
Next Post
पुरुष नहीं करेंगे महिलाओं और लड़कियों के हेयर कट और फेशियल, पुरोला बवाल के बाद ये कैसा फैसला?
First Image Second Image

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    सड़क हादसे में गई थी बेटे की जान, देहरादून पुलिस ने खड़े किए हाथ; हत्यारोपी ड्राइवर को मां ने ढूंढ़ निकाला.

    • 07 Apr 2026
  • image

    Ambedkar Jayanti Quotes 2026: ‘खुद को शिक्षित करो…’ बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के 10 विचार, जो बदल देंगे सोच.

    • 13 Apr 2026
  • image

    उत्तराखंड सरकार के 4 साल पूरे, देहरादून के परेड ग्राउंड में पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया.

    • 23 Mar 2026

Recent News

  • image

    Uttarakhand Weather Today, 21 April: पहाड़ से मैदान तक तपिश, चारधाम यात्रा पर गर्मी से बढ़ी श्रद्धालुओं की चुनौती.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम: कपाट खुलने की तैयारी अंतिम चरण में, 51 क्विंटल फूलों से सजा मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम.

    • 21 Apr 2026
  • image

    केदारनाथ धाम यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की तैयारी पूरी, 8 कंपनियों को दी गई अनुमति.

    • 20 Apr 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-25 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.