logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • हरियाणा में बारिश से दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, कई हाईवे बंद, बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पहुंची सेना

हरियाणा में बारिश से दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा, कई हाईवे बंद, बिगड़ते हालात को संभालने के लिए पहुंची सेना.

 
  • Admin
  • 12 Jul 2023
  • 1149
image  

 

कुरुक्षेत्र: हरियाणा में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ने से मंगलवार को 9 जिलों के 600 गांवों में पानी घुस गया है। यमुनानगर के अलावा करनाल और पानीपत के गांवों में पानी ही पानी है। कई जिलों में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण यमुना सहित अन्य नदियां खतरे के निशान से बह रहीं हैं, जिससे सैकड़ों गांव प्रभावित हैं। खेतों में नदियों का पानी आने से जिलों में लाखों एकड़ फसलें जलमग्न हो चुकी हैं। वहीं हजारों लोगों के सामने बिजली-पानी और खाने पीने के सामान का संकट खड़ा हो गया है। अंबाला में टांगरी, मारकंडा और घग्गर ने तबाही मचाई है। अंबाला के 40% हिस्से में पानी भरा हुआ है। अंबाला में स्कूलों की छुट्‌टियां 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई हैं। पहले यह 12 जुलाई तक थी। अंबाला में जलभराव का जायजा लेने के लिए गृहमंत्री विज ने नाव से शहर के पानी में डूबे इलाकों का दौरा किया।

मंगलवार सुबह दबखेड़ी गांव के पास भाखड़ा की नरवाना ब्रांच टूट गई। अंबाला में रोड बंद होने से पंजाब, हिमाचल, दिल्ली, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और UP-उत्तराखंड से संपर्क टूट गया है। राज्य में अब तक बारिश के दौरान नौ लोगों की मौत हो चुकी है।

आर्मी ने अंबाला में 731 छात्राएं रेस्क्यू की

अंबाला में तीन दिन में 451 मिलीमीटर बारिश होने से शहर का 40 प्रतिशत हिस्सा डूब गया है। प्रशासन ने सेना की मदद ली है। कई इलाकों में लोगों ने घर की छत पर शरण ली। देर रात तक NDRF, SDRF और पुलिस ने 2 हजार लोगों का सुरक्षित जगह पहुंचाया। अंबाला के स्कूल में फंसी 731 छात्राओं को सेना के जवानों ने सुरक्षित निकाला।
 

हरियाणा को हिमाचल से जोड़ने वाला पुल बंद

जलभराव की वजह से अंबाला से निकलकर जाने वाली सात बड़ी रोड बंद हो गई हैं। इनमें अंबाला-चंडीगढ़, अंबाला-सहारनपुर, अंबाला-दिल्ली, अंबाला-जालंधर, अंबाला-हिसार, अंबाला-यमुनानगर नेशनल हाइवे और अंबाला-पंचकूला वाया बरवाला हाइवे को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बारिश को देखते हुए अंबाला से जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है। दिल्ली-अमृतसर हाइवे खुल गया है। यमुनानगर में सोमनदी में उफान आने पर प्रशासन ने पुल से वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

पुल पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई। साथ ही पुलिस ने बैरिकेड लगाकर पुल की तरफ जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। पुल हिमाचल-हरियाणा को पुल आपस में जोड़ता है। पुल बंद होने से हरियाणा प्रदेश का हिमाचल प्रदेश से संपर्क रुक गया है। आवाजाही बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को तेज बारिश के कारण पुल का एक हिस्सा धंस गया था जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई थी।
 

दिल्ली पर बाढ़ का खतरा

यमुनानगर में हथिनी कुंड बैराज पर यमुना का जलस्तर मंगलवार को 3 लाख 45 हजार क्यूसेक पहुंच गया है। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय निवासियों को यमुना के निचले इलाकों से दूर हटने की अपील की गई। बैराज पर यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग को आशंका है कि इसमें अभी और इजाफा होगा और यह 4 लाख क्यूसेक के स्तर से पार जा सकता है। हथिनी कुंड बैराज से पिछले 24 घंटे में तीन लाख क्यूसेक से अधिक पानी यमुना नदी में छोड़ा गया है,जो 72 घंटे में राजधानी दिल्ली में पहुंच जाएगा। उत्तराखंड में हिमाचल के पहाड़ी क्षेत्रों में हुई जोरदार बारिश के बाद हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज का जलस्तर बढ़ गया. जिसके बाद बैराज से इस पानी को यमुना नदी में छोड़ दिया गया।

3.45 लाख क्यूसेक तक पहुंचा पानी

सिंचाई विभाग के अधिक्षक अभियंता आरएस मित्तल ने बताया कि मंगलवार की सुबह यमुना का जलस्तर 2.72 लाख क्यूसेक पानी था, जो बढ़कर 3.45 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया है। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है। यमुना में ज्यादा पानी आ रहा है और इसका स्तर बढ़ता जा रहा है। छछरौली में पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बारिश के चलते सड़क के बीच में एक पेड़ गिर गया। इससे रोड ब्लॉक हो गया।

करनाल में यमुना नदी के हालात खराब हैं। इंद्री में यमुना नदी उफान पर है। यमुना के तटों पर बसे गांवों बाढ़ आ चुकी है। प्रशासन द्वारा बाढ़ में फंसे ग्रामीणों तक खाने का सामान पहुंचाया जा रहा है। गांव कलसोरा से नाव में बैठकर ग्रामीणों तक राहत सामग्री पहुंचाने जाते समय रास्ते में उनकी बोट खराब हो गई। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक SDM अशोक कुमार वोट में ही बैठे रहे। गोताखोर द्वारा बोट को स्टार्ट करने का पूरा प्रयास किया लेकिन किश्ती स्टार्ट नहीं हुई। बाद में रस्सी के सहारे बोट को बाहर निकाला गया। बोट के बाहर आने के बाद SDM ने राहत की सांस ली। पानीपत के रहीमपुर खेड़ी में 24 लोग फंस गए बांध टूट गया व गोयला कला में एक किसान बह गया। हथिनी कुंड बैराज से यमुना नदी में छोड़ा गया पानी 72 घंटे बाद दिल्ली पहुंच जाता है. सूचना के मुताबिक दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान के आसपास बह रही है और हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में और मुसीबत का कारण बन सकता है।

 

 
Share
Previous Post
गंगोत्री हाईवे से जा रहे तीन वाहनों पर गिरी बोल्डर, 4 की मौत, 26 बाल-बाल बचे
Next Post
प्रोजेक्ट चीता को बड़ा झटका, कूनो नेशनल पार्क में 7वें चीते की मौत, जानिए कहां से आया था 'तेजस'
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026
  • image

    इंस्टाग्राम के बाद सोनिया गांधी की अब 'X' पर एंट्री, पहली पोस्ट में ही शेयर की राजीव गांधी के साथ अपनी लव स्टोरी.

    • 24 Oct 2026
  • image

    पुरकुल-मसूरी रोपवे प्रोजेक्ट में देरी, लागत 350 करोड़ पहुंची, मई 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य.

    • 29 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.