logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां होगी मूसलाधार बारिश?

सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां होगी मूसलाधार बारिश?.

 
  • Admin
  • 13 Jul 2023
  • 1242
image  

 

देहरादून: उत्तराखंड के 7 जिलों में आज, कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग  ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक ऐसा 14 जुलाई तक जारी रह सकता है, जबकि 15 और 16 जुलाई को बारिश में और भी तेजी देखने को मिल सकती है। उत्तराखंड के कुछ जिलों में इस समय मूसलाधार बारिश के कारण हालात काफी खराब हैं। हरिद्वार में तो बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं। बारिश का यह सिलसिला भी फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है।

 

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिन बारिश का क्रम जारी रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि आज राज्य में कई स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है। उन्होंने कहा कि बारिश अभी थमने वाली नहीं है और 16 जुलाई तक ऐसा ही सिलसिला जारी रहेगा। संभवत 17 और 18 जुलाई को भी बारिश की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने बारिश के मद्देनजर नदी तटों से दूर रहने,बारिश के दौरान यात्रा न करने, भूस्खलन चट्टान खिसकने, निचले इलाकों में जलभराव के लिए लोगों के सतर्क किया है।

गुरुवार को राज्य के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल,चंपावत, हरिद्वार और उधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के धर्मनगरी हरिद्वार इस समय वैसे भी बाढ़ से जूझ रही है। रुड़की में सोनालीनदी का तटबंध टूटने के कारण काफी पानी ग्रामीण क्षेत्रों में भी भर गया है। जिसकी वजह से लोग बाढ़ में घिर गए हैं। पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ के जवान लगातार अभियान चलाकर फंसे हुए लोगों को निकाल रहे हैं।

अगले तीन-चार दिन और बारिश का यही क्रम रहने के कारण लोगों की मुसीबतें और बढ़ सकती है। सोनाली नदी के बांध में दरार आने के कारण लक्सर शहर में बाढ़ का खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि सोनाली नदी का पानी लक्सर के कई गांवों से होकर गुजरता है।

अधिकारियों के मुताबिक कुआं खेड़ा गांव के पास सोनाली नदी का बांध में दरारें आई हैं। वहीं लक्सर थाना प्रभारी अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहकर लोगों को अलर्ट कर रहे हैं कि वे सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं।

उत्तराखंड में बरस रही आसमानी आफत से जनजीवन बुरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते हाईवे सहित कई सड़कें बंद हो गई हैं। उत्तराखंड के गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में बारिश के कारण कुल और 449 सड़के बंद हो गई हैं। बदरीनाथ हाईवे के साथ ही 33 राज्य मार्ग बंद है।

लोक निर्माण विभाग की एचओडी डीके यादव ने बताया कि बारिश के कारण सड़कों को खोलने के काम में दिक्कत आ रही है। सड़क खोलने के लिए बुधवार को 383 मशीनें लगाई गई हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण हरिद्वार में गंगा का जलस्तर चेतावनी निशान को पार कर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। मौसम की मार उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर भी पड़ रही है। भारी बारिश के बाद हाईवे पर मलबा आने से यात्रा प्रभावित हो रही है।

यूपी,दिल्ली, एनसीआर, मध्य प्रदेश सहित देश के कई अन्य राज्यों से चार धाम यात्रा के लिए आने वाले तीर्थयात्री सड़क बंद होने के कारण फंस रहे हैं। सरकार ने यात्रियों से अपील की है कि वह फिलहाल यात्रा को स्थगित कर दें ताकि मौसम के कारण होने वाली दिक्कतों से बच सकें।

उधर उत्तरकाशी में लगातार बारिश ने तीर्थ यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे जगह-जगह बंद होने से दोनों धामों की यात्रा प्रभावित हुई है। हाईवे बंद होने के कारण गंगोत्री की यात्रा 2 दिन से फिलहाल बाधित है। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार बाधित होने के कारण यात्रा प्रभावित हो रही है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल के अनुसार यात्रा रूट पर फंसे हजारों यात्रियों को किसी तरह सुरक्षित निकाला जा रहा है। हाईवे पर बार-बार मलबा गिरने के कारण यात्रियों को धाम में दर्शन के लिए जाने से रोका जा रहा है।

 

 
Share
Previous Post
इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन का 'लॉन्च रिहर्सल' पूरा किया, अब हैं उड़ान का इंतजार
Next Post
सोनाली नदी का 50 मीटर तटबंध टूटा, 24 गांव जलमग्न, हरिद्वार में चारों तरफ पानी भरा
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    CM धामी के नेतृत्व में गैरसैंण में शुरू हुआ विधानसभा सत्र, एक साल में दूसरी बार भराड़ीसैंण में गूंजी सदन की कार्यवाही.

    • 27 Oct 2026
  • image

    हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने की तैयारी: माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन, CM धामी का ऐलान.

    • 26 Oct 2026
  • image

    उत्तराखण्ड बन रहा साहसिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र, UTDB की पहल, 141 युवाओं को दिया गया पैराग्लाइडिंग का प्रशिक्षण.

    • 22 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.