logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • सोनाली नदी का 50 मीटर तटबंध टूटा, 24 गांव जलमग्न, हरिद्वार में चारों तरफ पानी भरा

सोनाली नदी का 50 मीटर तटबंध टूटा, 24 गांव जलमग्न, हरिद्वार में चारों तरफ पानी भरा.

 
  • Admin
  • 13 Jul 2023
  • 840
image  

 

देहरादून/हरिद्वार: सोनाली नदी के तटबंध टूटने से लक्सर, खानपुर तक तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। सोलानी नदी पर बना 50 मीटर का तटबंध टूटने से 24 से अधिक गांव में बाढ़ का असर है। वहीं जलस्तर बढ़ने के कारण लोगों के साथ ही प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड में 5 दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। इससे हरिद्वार जैसे बड़े शहर में जगह-जगह जलभराव हो रखा है और गाड़ियां तैरती हुई नजर आ रही हैं। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।

रुड़की लक्सर में हालात और भी ज्यादा खराब है। सोनाली नदी पर मोहम्मदपुर बुजुर्ग गांव के पास बना 50 मीटर का तटबंध नदी का जलस्तर बढ़ने से टूट गया था। तटबंध टूटने से आसपास के गांव के लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। नदी का तटबंध टूटने के कारण लक्सर, खानपुर क्षेत्र समेत 24 से अधिक गांव में पानी चला गया है और बाढ़ जैसे हालात नजर आ रहे हैं।

उत्तराखंड हाईवे पर 4 फीट तक पानी

जगह-जगह जलभराव होने के कारण लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कस्बों और देहात में तो कई जगह इतना पानी भर गया है कि लोग आवाजाही भी नहीं कर पा रहे हैं। हाईवे पर भी लगभग 3 से 4 फीट पानी भरा हुआ है। लक्सर बाजार क्षेत्र के आस-पास के गांव सोनाली नदी के पानी में जलमग्न हो गए हैं। पुलिस प्रशासन सोनाली नदी को लेकर पहले से ही लोगों को जागरूक कर रहा था। कुछ लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए थे, लेकिन जो अपने घरों में ही थे, अब वे परेशानी उठा रहे हैं। बाजार क्षेत्र में दुकानों का सारा सामान पानी में डूब गया है। फिलहाल जानमाल की हानि की कोई सूचना नहीं है।

किसान से लेकर हर कोई परेशान

बरसात के कारण लकसर और खानपुर क्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों की फसल नष्ट हो गई है । लक्सर रेलवे स्टेशन के पास भी भारी बारिश के कारण रेलवे का कार्य बाधित हुआ है और लाखों की पाइप लाइन बह गई है। सीवर का पानी घरों और दुकानों में घुस रहा है। उधर खानपुर के साथ ही सैनपुर, मलकपुर, मखियाली, रजबपुर, कुऑंखेड़ा, दोसनी, नरोजपुर, लक्सर मुख्य बाजार, टिगरी, सेठपुर, बुक्कनपुर,रायपुर, जैतपुर, पिपली, अकौड़ा कलां, शेखपुरी, भुरनी में जलभराव हो र हो रखा है। शहर के कई निचले इलाकों कृष्णा नगर, गंगोत्री पुरम, विनीत नगर, शिव पुरम, शास्त्री नगर,आजाद नगर, पुरानी तहसील, सती मोहल्ला, ग्रीन पार्क और रामपुर चुंगी आदि क्षेत्रों में सड़कों से लेकर लोगों के घरों तक पानी घुस गया है। रुड़की लक्सर मार्ग पर जबरदस्त जलभराव होने के कारण कांवड़ियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह तैनात पुलिस कांवड़ियों को वैकल्पिक मार्गों से निकाल रही है।

 

 
Share
Previous Post
सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानिए आज कहां होगी मूसलाधार बारिश?
Next Post
मानसून का कहर, कई सड़कें बंद, 9400 तीर्थयात्री फंसे, चारधाम यात्रा पर ब्रेक, जानें हर अपडेट
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नहीं, केवल 3 टोल हों', उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने उठाई मांग.

    • 14 Oct 2026
  • image

    जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.

    • 31 Oct 2026
  • image

    उत्तराखंड में गुटखा, तंबाकू और पान मसाले पर पूरी तरह लगाई गई रोक, सरकार का आदेश जारी.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.