logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • दिल्ली में रात से कम होने लगेगा यमुना का पानी, केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी ने दी खुशखबरी

दिल्ली में रात से कम होने लगेगा यमुना का पानी, केंद्रीय जल आयोग के अधिकारी ने दी खुशखबरी.

 
  • Admin
  • 13 Jul 2023
  • 821
image  

 

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्लूसी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर स्थिर है और इसके आज रात से कम होने के आसार हैं। सीडब्लूसी के बाढ़ निगरानी पोर्टल के मुताबिक, पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर दोपहर एक बजे बढ़कर 208.62 मीटर हो गया था, जो शाम चार बजे तक स्थिर रहा।

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) के निदेशक शरद चंद्र ने बताया, 'यमुना का जलस्तर स्थिर हो गया है और अगले 4 घंटों में इसमें कमी आनी शुरू हो जाएगी। शुक्रवार तड़के तीन बजे तक इसके घटकर 208.45 मीटर तक आने की उम्मीद है।' उन्होंने कहा कि हरियाणा में हथिनीकुंड बैराज पर जल प्रवाह की दर शाम 4 बजे गिरकर 80,000 क्यूसेक हो गई। दिल्ली में यमुना के उफान पर आने के बाद कई इलाके जलमग्न हो गए हैं।

यमुना में जलस्तर में वृद्धि के कारण सार्वजनिक और निजी बुनियादी ढांचे सहित सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ और नदी के आसपास रहने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। पुराने रेलवे पुल पर नदी का जलस्तर बुधवार रात 208 मीटर के निशान को पार कर गया था, जिसके बाद सीडब्ल्यूसी ने इसे डेंजर मार्क बताया था।

यमुना के जलस्तर में तेजी से वृद्धि के बाद, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को केंद्र सरकार से हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। वहीं, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में बाढ़ प्रभावित इलाकों में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बृहस्पतिवार को निर्देश दिया कि शहर के सभी गैर-जरूरी सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज रविवार तक बंद रहेंगे। प्राधिकरण ने शहर के निजी प्रतिष्ठानों को घर से काम करने की सलाह दी है।

दिल्ली में पिछले 4 दिन में यमुना के जल स्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई थी। यह रविवार सुबह 11 बजे 203.14 मीटर से बढ़कर सोमवार शाम पांच बजे 205.4 मीटर पर पहुंच गया था, जो उम्मीद से 18 घंटे पहले खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया था। यमुना का जलस्तर सोमवार रात 206 मीटर के निशान को पार कर गया था, जिससे बाढ़ संभावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना पड़ा और सड़क एवं रेल यातायात के लिए पुराने रेलवे पुल को बंद कर दिया गया था।

बुधवार को दोपहर एक बजे तक यमुना का जलस्तर 207.49 मीटर और रात 10 बजे तक 208 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को पार कर गया था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 'भारी बारिश' की संभावना व्यक्त की है।

 

 
Share
Previous Post
हमीरपुर में 80 साल के बुजुर्ग की हत्या कर खाट पर लिटाया,फिर हत्यारा 4 घंटे तक शव के साथ लेटा रहा
Next Post
सरकार की लाठी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कहर बनकर टूटी, दोनों हाथों से पिटाई हुईं
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'ये जो तुम्हारा फोन मैंने चुराया है, उसका पासवर्ड दे दो', आईफोन चोर ने युवती से की अजीबोगरीब डिमांड.

    • 08 Oct 2026
  • image

    CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी.

    • 16 Oct 2026
  • image

    मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित.

    • 22 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.