logo

most visited

  • Covid-19 vaccine: MoU on Sinopharm co-production to be signed on August 16, 2021

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • Anyone can get dressed up and glamorous, but it is how people dress in their days off.

    • Xgenious
    • June 19, 2022
  • I always felt that my greatest asset was not my physical ability, it was my mental ability.

    • Xgenious
    • June 19, 2022

tags

  • News
  • Fashion
  • Politics
  • Sport
  • Food
  • Videos
  • Business

Follow Us

  • Dehradun Saturday, 7 November 2026
  • Contact Us
logo
Uttarakhand DIPR Uttarakhand DIPR
  • Home
  • Uttarakhand
    • Uttarakhand
    • Nainital
    • Dehradun
  • National
  • International
  • Economics
  • Sports
  • Entertainment
  • Education
  • Editorial
  • More
    • Technology
    • Spirituality
    • Thoughts
    • Lifestyle

BREAKING NEWS

  • 'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.
  • उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.
  • उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.
  • नवीकरणीय ऊर्जा में उत्तराखंड का कमाल, RE-SAF रैंकिंग में देश में दूसरा स्थान, उपराष्ट्रपति करेंगे सम्मानित.
  • जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक पायलट समेत सभी छह शव मिले, सरकार ने दिए जांच के आदेश.
 
  • Home
  • रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने ठोके शतक, वेस्टइंडीज ने दो दिन में किया सरेंडर

रोहित शर्मा और यशस्वी जयसवाल ने ठोके शतक, वेस्टइंडीज ने दो दिन में किया सरेंडर.

 
  • ?????? ?????
  • 14 Jul 2023
  • 1271
image  

 

रोसेउ (डोमिनिका): डेब्यू कर रहे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा  के शतक और दोनों के बीच पहले विकेट की रिकॉर्ड साझेदारी से भारत ने वेस्टइंडीज  के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन 2 विकेट पर 312 रन बना लिए हैं। स्टंप के लिए यशस्वी जायसवाल 143 और विराट कोहली 36 रन बनाकर खेल रहे हैं। पहली पारी में भारत की बढ़त 162 रनों की हो चुकी है। जायसवाल ने कप्तान रोहित (103) के साथ पहले विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की जो भारत की तरफ से एशिया के बाहर पहले विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी है। इस जोड़ी ने चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की जोड़ी को पीछे छोड़ा जिन्होंने अगस्त 1979 में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में पहले विकेट के लिए 213 रन जोड़े थे।

14 चौके मार चुके हैं यशस्वी

21 साल के यशस्वी जायसवाल ने अपनी पारी में अब तक 244 गेंद का सामना करते हुए 14 चौके जड़े हैं। रोहित की 221 गेंद की पारी में 10 चौके और दो छक्के शामिल रहे। वेस्टइंडीज के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने आठ गेंदबाजों को आजमाया लेकिन सफलता पदार्पण कर रहे ऑलराउंडर एलिक अथानाजे (24 रन पर एक विकेट) और जोमेल वारिकन (66 रन पर एक विकेट) को ही मिली। ऑफ स्पिनर राहकीम कोर्नवाल पहले सत्र में प्रभावी नजर आए लेकिन छाती में संक्रमण के कारण उन्हें ड्रेसिंग रूम वापस लौटना पड़ा।

पहले सेशन में नहीं गिरा विकेट

भारत ने दिन की शुरुआत बिना विकेट खोए 80 रन से की। भारतीय बल्लेबाजों ने सुबह के सत्र में कोई गैरजरूरी जोखिम नहीं उठाया। टीम ने इस दौरान कोई विकेट नहीं गंवाया लेकिन रन भी सिर्फ 66 ही बनाए। दूसरे सत्र में हालांकि भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 29 ओवर में 99 रन जुटाए। सुबह के सत्र में ऑफ स्पिनर कोर्नवाल और बाएं हाथ के स्पिनर वारिकन ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया लेकिन विकेट चटकाने में नाकाम रहे।

बिना विकेट खोए भारत को मिली बढ़त

पिच से गेंद के धीमे आने के कारण भारत के सलामी बल्लेबाजों को रक्षात्मक बल्लेबाजी करने में कोई परेशानी नहीं हुई। दिन की शुरुआत 40 रन से करने वाले जायसवाल ने सुबह के सत्र में अपने पहले चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पर पुल शॉट से चार रन बटोरे। सुबह के सत्र का सर्वश्रेष्ठ शॉट रोहित के बल्ले से निकला जिन्होंने जोसेफ पर मिड विकेट पर के ऊपर से छक्का जड़ा। उन्होंने वारिकन पर स्क्वायर कट से चौका जड़ने के बाद उनकी फुलटॉस को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। लंच के बाद भारतीय बल्लेबाजों ने रन गति में इजाफा किया और इस दौरान कुछ जोखिम भी उठाए। जायसवाल ने 58वें ओवर में वारिकन की गेंद पर एक रन के साथ भारत को बढ़त दिलाई।

फेल रहे शुभमन गिल का बल्ला

यह पहला मौका है जब भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए पहली पारी में बढ़त हासिल की है। जायसवाल दूसरे सत्र में स्वच्छंद होकर खेले। उन्होंने जेसन होल्डर के ओवर में दो चौके मारे और वारिकन तथा जोसेफ की गेंद को भी बाउंड्री के दर्शन कराए। रोहित ने इस दौरान स्ट्राइक रोटेट करने को तरजीह दी। जायसवाल ने केमार रोच पर एक रन के साथ 69वें ओवर में भारत का स्कोर 200 रन तक पहुंचाया। जायसवाल पदार्पण कर रहे एलिक अथानाजे पर एक रन के साथ पदार्पण टेस्ट में शतक जड़ने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए। रोहित ने भी अथानाजे पर चौके के साथ 220 गेंद में अपना 10वां टेस्ट शतक पूरा किया। वह हालांकि अगली ही गेंद पर विकेटकीपर जोशुआ डा सिल्वा को कैच देकर पवेलियन लौट गए। शुभमन गिल भी सिर्फ छह रन बनाने के बाद वारिकन की गेंद को दूसरी स्लिप में अथानाजे के हाथों में खेल गए।

 

 
Share
Previous Post
सरकार की लाठी बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कहर बनकर टूटी, दोनों हाथों से पिटाई हुईं
First Image Second Image

Latest Video

More Videos

Uttarakhand DIPR
Uttarakhand DIPR

Follow Us

Subscribe Us

Subscribe Us For Latest Updates.

logo

Uttarakhandbyte is a fast-growing news platform delivering the latest news and analysis from India.

  • Editor: Kunal Kataria
  • 100 Sarthi Vihar, Ajabpur Danda, Post Office - NehruGram, Dehradun, Uttarakhand
  • 9557993990
  • uttarakhandbyte@gmail.com

Popular News

  • image

    'पिता ने गोलियां चलवाईं, बेटा घुसपैठिया कह रहा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम धामी की खरी-खरी.

    • 25 Oct 2026
  • image

    कौन थे कैप्टन हिमांशु सभरवाल? जोशीमठ हेलीकॉप्टर हादसे में पांच यात्रियों के साथ गई जान, दिल्ली से कनेक्शन.

    • 31 Oct 2026
  • image

    डॉ. ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मध्य प्रदेश कनेक्शन जानिए.

    • 13 Oct 2026

Recent News

  • image

    'उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार बनने पर घर-कुड़ी पेंशन योजना शुरू करेंगे', हरीश रावत ने किया ऐलान.

    • 03 Nov 2026
  • image

    उत्तराखंड में सुशासन को मिलेगी मजबूती: CM धामी ने किया ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ, ‘विजन-2047’ का विमोचन.

    • 02 Nov 2026
  • image

    उत्तरकाशी के केदारताल में फंसे 8 लोगों की तलाश जारी, हेलीकॉप्टर से दो बार हवाई सर्वे, अब तक नहीं मिला सुराग.

    • 02 Nov 2026

Copyright © Uttarakhandbyte 2022-26 All Rights Reserved.

Website By : World IT Dimensional Solutions.